गोरखपुर में 4 रेल कर्मियों से 17.22 लाख की ठगी:जमीन दिलाने के नाम पर लिए रकम, 2 के खिलाफ FIR

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Gorakhpur
  • Gorakhpur Rail Staff Land Scam | FIR Against 2

गोरखपुर में 4 रेल कर्मियों से 17.22 लाख की ठगी:जमीन दिलाने के नाम पर लिए रकम, 2 के खिलाफ FIRआंचल द्विवेदी। गोरखपुर16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र में जमीन दिलाने के नाम पर रेलवे के चार कर्मचारियों से 17 लाख 22 हजार रुपए ठग लिए गए। आरोप है कि इतनी बड़ी रकम लेने के बावजूद पीड़ितों को न तो जमीन दी गई और न ही पूरे रुपए लौटाए गए।

.

चारों कर्मचारी बिहार के रहने वाले है। उन्होंने बताया कि बाकी रकम मांगने पर पीड़ितों को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में SSP के निर्देश पर आरोपी मिथिलेश्वर और उसके रिश्तेदार चंद्रिका प्रसाद साहनी उर्फ चंदू साहनी के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है। पुलिस सबूतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

जानिए पूरा मामला… पुलिस के अनुसार बिहार के बेगूसराय निवासी अमित कुमार, गोपालगंज निवासी कुंदन कुमार, एक अन्य अमित कुमार और बरौनी निवासी अगम कुमार रेलवे कर्मचारी हैं। उनका आरोप है कि रेलवे कारखाना गोरखपुर में कार्यरत रहने के दौरान उनकी पहचान ओमनगर, बशारतपुर निवासी मिथिलेश्वर कुमार से हुई थी।

बैंक से लिया लोन पीड़ितों का कहना है कि मिथिलेश्वर कुमार ने अपने रिश्तेदार चंद्रिका प्रसाद साहनी उर्फ चंदू साहनी के माध्यम से जमीन दिलाने का आश्वासन दिया। इस भरोसे पर उन्होंने बैंक ऋण लेने के साथ ही ब्याज पर पैसा जुटाकर आरोपी के खाते में रकम भेज दी।

शिकायत के मुताबिक दो पीड़ितों के नाम जमीन की रजिस्ट्री तो करा दी गई, लेकिन उस तक पहुंचने के लिए कोई रास्ता उपलब्ध नहीं कराया गया। वहीं अन्य दो कर्मचारियों से भी जमीन के लिए रुपए लिए गए, लेकिन उन्हें न तो जमीन मिली और न ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था की गई।

22.12 लाख में से सिर्फ 4.90 लाख रुपए लौटाए पीड़ितों का आरोप है कि जमीन के नाम पर कुल 22.12 लाख रुपए लिए गए थे। बाद में केवल 4.90 लाख रुपए ही वापस किए गए। बाकी 17.22 लाख रुपए की मांग करने पर आरोपियों की ओर से लगातार टालमटोल की जाती रही।

जांच के बाद SSP ने दिया निर्देश विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। मामले की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से की गई थी।

जांच के बाद एसएसपी के निर्देश पर गुलरिहा पुलिस ने चंद्रिका प्रसाद साहनी उर्फ चंदू साहनी और मिथिलेश्वर कुमार के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है।

थाना प्रभारी जेपी पाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उपलब्ध सबूतों और शिकायत के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

सपना चौधरी-वीर साहू के विवाद की 4 वजह:डिफरेंट स्टारडम, लाइफ स्टाइल का मेन रोल, पहली एनिवर्सरी पर दिखी थी दूरी; कोर्ट ने दूर रहने का कहा

Hindi News Local Haryana Sonipat Sapna Chaudhary Veer Sahu Divorce Controversy | Domestic Violence Marriage Dispute सपना चौधरी-वीर साहू के विवाद की 4 वजह:डिफरेंट स्टारडम, लाइफ स्टाइल का मेन रोल,…

12 साल बाद टीवी पर लौटे यशपाल:बोले- ‘बरेली के बच्चन’ के लिए फिल्में-ओटीटी छोड़ी, अंश ने कहा- यंग ऑडियंस फिर टीवी से जुड़ेगी

Hindi News Entertainment Bollywood Bareilly Ke Bachhan: Yashpal Sharma Quits Films For TV, Connects Youngsters भास्कर इंटरव्यू12 साल बाद टीवी पर लौटे यशपाल:बोले- ‘बरेली के बच्चन’ के लिए फिल्में-ओटीटी छोड़ी,…

You Missed

Ashlyn Harris sacrificed a lot pursuing soccer greatness. Now she says life with Sophia Bush feels like coming home.

  • By dp
  • June 11, 2026
  • 0 views
Ashlyn Harris sacrificed a lot pursuing soccer greatness. Now she says life with Sophia Bush feels like coming home.

सपना चौधरी-वीर साहू के विवाद की 4 वजह:डिफरेंट स्टारडम, लाइफ स्टाइल का मेन रोल, पहली एनिवर्सरी पर दिखी थी दूरी; कोर्ट ने दूर रहने का कहा

  • By dp
  • June 11, 2026
  • 0 views
सपना चौधरी-वीर साहू के विवाद की 4 वजह:डिफरेंट स्टारडम, लाइफ स्टाइल का मेन रोल, पहली एनिवर्सरी पर दिखी थी दूरी; कोर्ट ने दूर रहने का कहा

Bezos speaks to CNBC exclusively as his AI startup Prometheus raises $12 billion: Live updates

  • By dp
  • June 11, 2026
  • 2 views
Bezos speaks to CNBC exclusively as his AI startup Prometheus raises  billion: Live updates

12 साल बाद टीवी पर लौटे यशपाल:बोले- ‘बरेली के बच्चन’ के लिए फिल्में-ओटीटी छोड़ी, अंश ने कहा- यंग ऑडियंस फिर टीवी से जुड़ेगी

  • By dp
  • June 11, 2026
  • 2 views
12 साल बाद टीवी पर लौटे यशपाल:बोले- ‘बरेली के बच्चन’ के लिए फिल्में-ओटीटी छोड़ी, अंश ने कहा- यंग ऑडियंस फिर टीवी से जुड़ेगी

Jodie Turner-Smith Could Stop Traffic In Her Red Crocodile Suit

  • By dp
  • June 11, 2026
  • 3 views
Jodie Turner-Smith Could Stop Traffic In Her Red Crocodile Suit

'शवों के प्राइवेट पार्ट्स का उड़ता है मजाक':'370 की बिरयानी' विवाद के बीच प्रणित मोरे के शो का एक और वीडियो वायरल

  • By dp
  • June 11, 2026
  • 3 views
'शवों के प्राइवेट पार्ट्स का उड़ता है मजाक':'370 की बिरयानी' विवाद के बीच प्रणित मोरे के शो का एक और वीडियो वायरल