प्रसव पीड़ा से तड़पती रही महिला,PHC पर नहीं मिला इलाज:देवरिया में रात में डॉक्टर-नर्स नहीं होने का आरोप, CMO ने जांच के दिए आदेश

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Deoria
  • Deoria PHC Negligence | Woman Denied Treatment; CMO Orders Probe

प्रसव पीड़ा से तड़पती रही महिला,PHC पर नहीं मिला इलाज:देवरिया में रात में डॉक्टर-नर्स नहीं होने का आरोप, CMO ने जांच के दिए आदेशअनुग्रह नारायण शाही | देवरिया10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देवरिया के पिपरा दौला कदम स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में स्वास्थ्य सेवाओं की कथित लापरवाही का मामला सामने आया है। आरोप है कि देर रात प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला को अस्पताल में कोई चिकित्सकीय सहायता नहीं मिली। मजबूरन परिजनों को उसे निजी अस्पताल ले जाना पड़ा, जहां ऑपरेशन के जरिए प्रसव कराया गया। फिलहाल जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

हारियापार निवासी प्रतिमा प्रजापति को देर रात प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजन उन्हें तत्काल पिपरा दौला कदम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। आरोप है कि अस्पताल का मुख्य द्वार खुला था, लेकिन वहां कोई चिकित्सक, स्टाफ नर्स या जिम्मेदार स्वास्थ्यकर्मी मौजूद नहीं था।

परिजनों के अनुसार, अस्पताल में मौजूद एक दाई ने बताया कि उस समय संध्या नामक नर्स की ड्यूटी थी, लेकिन वह अपनी बहन के घर गई हुई थीं। काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी किसी स्वास्थ्यकर्मी के न पहुंचने पर परिजन महिला को लेकर देवरिया मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे।

निजी अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद ऑपरेशन के माध्यम से प्रसव कराया। समय पर उपचार मिलने से प्रसूता और नवजात दोनों सुरक्षित हैं। हालांकि, इस घटना ने सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों में नाराजगी है। स्थानीय नागरिकों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय पर निजी अस्पताल नहीं पहुंचा जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने कहा-

QuoteImage

सभी प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रात में भी चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी निर्धारित रहती है। पिपरा दौला कदम PHC में कर्मचारियों के ड्यूटी पर न होने की जानकारी उन्हें नहीं है, शिकायत की जांच कराई जाएगी। लापरवाही मिलने पर कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

QuoteImage.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    मनकामेश्वर मंदिर में महंत दिव्यागिरी के 18 साल पूरे:गद्दी दिवस और लड्डू गोपाल की छठी धूमधाम से मनाई गई, दही हांडी भी फोड़ी

    Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow Gaddi Divas Celebration | Mankameshwar Temple Lucknow Mahant Divyagiri मनकामेश्वर मंदिर में महंत दिव्यागिरी के 18 साल पूरे:गद्दी दिवस और लड्डू गोपाल की छठी…

    मोहिबुल्लापुर में कृष्ण जन्मोत्सव पर शिव-राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियां:स्थानीय बाल कलाकारों ने भी दी प्रस्तुति, भक्तिमय भजनों से गूंजा परिसर

    Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow Krishna Janmotsav Lucknow | Mohibullapur Jhanki Bhajan Program 2026 मोहिबुल्लापुर में कृष्ण जन्मोत्सव पर शिव-राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियां:स्थानीय बाल कलाकारों ने भी दी प्रस्तुति,…

    You Missed

    Game 147: Angels at Red Sox lineups and notes – The Boston Globe

    • By dp
    • September 9, 2026
    • 0 views
    Game 147: Angels at Red Sox lineups and notes – The Boston Globe

    मनकामेश्वर मंदिर में महंत दिव्यागिरी के 18 साल पूरे:गद्दी दिवस और लड्डू गोपाल की छठी धूमधाम से मनाई गई, दही हांडी भी फोड़ी

    • By dp
    • September 9, 2026
    • 0 views
    मनकामेश्वर मंदिर में महंत दिव्यागिरी के 18 साल पूरे:गद्दी दिवस और लड्डू गोपाल की छठी धूमधाम से मनाई गई, दही हांडी भी फोड़ी

    MLB picks today with Kalshi promo code CBSSPORTS: Top trades for Astros-Phillies, Cubs-Brewers on Wednesday

    • By dp
    • September 9, 2026
    • 2 views
    MLB picks today with Kalshi promo code CBSSPORTS: Top trades for Astros-Phillies, Cubs-Brewers on Wednesday

    मोहिबुल्लापुर में कृष्ण जन्मोत्सव पर शिव-राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियां:स्थानीय बाल कलाकारों ने भी दी प्रस्तुति, भक्तिमय भजनों से गूंजा परिसर

    • By dp
    • September 9, 2026
    • 1 views
    मोहिबुल्लापुर में कृष्ण जन्मोत्सव पर शिव-राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियां:स्थानीय बाल कलाकारों ने भी दी प्रस्तुति, भक्तिमय भजनों से गूंजा परिसर

    Royal Caribbean cruise to Alaska canceled after guests embarked

    • By dp
    • September 9, 2026
    • 3 views
    Royal Caribbean cruise to Alaska canceled after guests embarked

    गोरखपुर में NSG-ATS ने किया मॉकड्रिल:हमले की स्थिति में VIP को बचाने की परखी तैयारी, सड़क पर निकला काफिला

    • By dp
    • September 9, 2026
    • 3 views
    गोरखपुर में NSG-ATS ने किया मॉकड्रिल:हमले की स्थिति में VIP को बचाने की परखी तैयारी, सड़क पर निकला काफिला