'मैंने नाना पाटेकर को सच में थप्पड़ जड़ दिया था':एक्ट्रेस मधु शाह ने सुनाया फिल्म यशवंत की शूटिंग का किस्सा

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Madhu Shah Yashwant Shooting Incident | Nana Patekar Slap Story

‘मैंने नाना पाटेकर को सच में थप्पड़ जड़ दिया था’:एक्ट्रेस मधु शाह ने सुनाया फिल्म यशवंत की शूटिंग का किस्सा30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फिल्म 'यशवंत' में नाना पाटेकर (इंस्पेक्टर यशवंत लोहार) की पत्नी रागिनी लोहार का रोल मशहूर मधु ने निभाया था। - Dainik Bhaskarफिल्म ‘यशवंत’ में नाना पाटेकर (इंस्पेक्टर यशवंत लोहार) की पत्नी रागिनी लोहार का रोल मशहूर मधु ने निभाया था।

एक्ट्रेस मधु शाह ने हाल ही में फिल्म यशवंत की शूटिंग से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि फिल्म के एक सीन की शूटिंग के दौरान एक्टर नाना पाटेकर ने उन्हें सच में थप्पड़ मार दिया था, जिसके जवाब में उन्होंने भी नाना को रियल में थप्पड़ जड़ दिया था।

हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में मधु ने बताया कि यशवंत में एक सीन के दौरान उन्हें रोना था। सीन के लिए वह ग्लिसरीन का इस्तेमाल करना चाहती थीं, लेकिन नाना पाटेकर इसके पक्ष में नहीं थे। उनके मुताबिक, नाना चाहते थे कि एक्टर इमोशन महसूस करें और नैचुरली एक्टिंग करें।

नाना पाटेकर ने सीन में सच में थप्पड़ मारा था

मधु ने बताया, “उन्होंने (नाना पाटेकर) सीन के दौरान मुझे सच में थप्पड़ मार दिया। मेरी आंखों से सचमुच आंसू निकल आए। मैं बहुत गुस्सा हो गई, क्योंकि रिहर्सल में उन्होंने कभी ऐसा नहीं किया था। रिहर्सल के समय ऐसा कुछ नहीं हुआ था। टेक के दौरान उन्होंने मुझे पूरी तरह चौंका दिया। उन्होंने मुझे सच में थप्पड़ मार दिया था। मैं उस समय बहुत गुस्से वाली लड़की थी और शायद आज भी हूं। इसलिए मुझे बहुत गुस्सा आ गया और मैंने भी उन्हें सच में थप्पड़ मार दिया।”

फिल्म यशवंत में नाना पाटेकर को मधु शाह का थप्पड़ मारने का सीन।फिल्म यशवंत में नाना पाटेकर को मधु शाह का थप्पड़ मारने का सीन।

मधु के मुताबिक, यह फिल्म का एक जरूरी सीन था और डायरेक्टर अनिल मट्टू ने इसकी शूटिंग के लिए पूरा दिन तय किया था, लेकिन कुछ अचानक हुए बदलावों की वजह से यह सीन उम्मीद से बहुत जल्दी पूरा हो गया। उन्होंने कहा कि यह सीन बहुत नैचुरल लगा और सिर्फ आधे दिन में पूरा हो गया।

नाना से मेथड एक्टिंग की कई बातें सीखीं

मधु ने यह भी कहा कि इस घटना के बावजूद नाना पाटेकर ने कभी उनका अनादर नहीं किया। उनके अनुसार, नाना सिर्फ एक्टिंग को लेकर सख्त थे और चाहते थे कि कलाकार अपने किरदार को पूरी तरह महसूस करके निभाएं। उन्होंने कहा कि नाना के साथ काम करते हुए उन्होंने मेथड एक्टिंग की कई बातें सीखीं।

अजय देवगन स्टारर 'फूल और कांटे' मधु की पहली हिंदी फिल्म थी, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।अजय देवगन स्टारर ‘फूल और कांटे’ मधु की पहली हिंदी फिल्म थी, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

मधु जल्द फिल्म ‘गवर्नर’ में नजर आएंगी

मधु जल्द ही फिल्म ‘गवर्नर’ में नजर आएंगी। विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें कि अपने करियर में मधु फूल और कांटे (1991), रोजा (1992), अल्लारी प्रियुडु (1992), योद्धा (1992) और जेंटलमैन (1993) जैसी फिल्मों का हिस्सा रही हैं।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • डेढ़ लाख गंवाने के बाद भी नहीं टूटा हौसला: फर्जी वादों और इंडस्ट्री के धोखों पर बोले ‘द पिरामिड स्कीम’ के सितारे

    फर्जी वादों और इंडस्ट्री के धोखों पर बोले 'द पिरामिड स्कीम' के सितारे|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar3:31Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • फिल्म काला हिरण को लेकर एक्टर सोनू मिश्रा का दावा: सलमान को एकतरफा टारगेट किया जा रहा था; इसलिए बीच में फिल्म छोड़ी

    सलमान को एकतरफा टारगेट किया जा रहा था; इसलिए बीच में फिल्म छोड़ी|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:37Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • ‘हर महिला सम्मान की हकदार है’: ‘पेड्डी’ में जाह्नवी के किरदार पर आपत्ति के बाद डायरेक्टर ने मांगी माफी, बोले- आपत्तिजनक सीन्स में बदलाव करेंगे

    'पेड्डी' में जाह्नवी के किरदार पर आपत्ति के बाद डायरेक्टर ने मांगी माफी, बोले- आपत्तिजनक सीन्स में बदलाव करेंगे|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:42Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

आगरा में 30 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम:तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रविवार सुबह से खिली धूप

Hindi News Local Uttar pradesh Agra Agra Weather Update | Temperature Drop & Clear Sunshine Forecast आगरा में 30 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम:तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रविवार…

आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी

Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj Aradhana Mishra Mona Prayagraj Visit | Congress Social Justice Meeting आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली…

You Missed

Sydney Sweeney puts a risqué twist on Christmas classics in new Syrn lingerie campaign

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 3 views
Sydney Sweeney puts a risqué twist on Christmas classics in new Syrn lingerie campaign

आगरा में 30 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम:तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रविवार सुबह से खिली धूप

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 3 views
आगरा में 30 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम:तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रविवार सुबह से खिली धूप

La viral frase de Neymar: “Cuando me retire, voy a pasar un año sin hacer un carajo, rascándome las pelotas”

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 5 views
La viral frase de Neymar: “Cuando me retire, voy a pasar un año sin hacer un carajo, rascándome las pelotas”

आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 3 views
आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी

McFeely: New Mexico fans enchanted by big game against Bison

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 5 views
McFeely: New Mexico fans enchanted by big game against Bison

शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 5 views
शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा