उत्तराखंड आएंगे विराट-अनुष्का:CM धामी ने चारधाम यात्रा का न्योता दिया; विंटर टूरिज्म के ब्रांड एंबेसडर जैसा होगा स्टार कपल का दौरा

  • Hindi News
  • Local
  • Uttarakhand
  • Dehradun
  • Uttarakhand Winter Tourism | CM Dhami Invites Virat Kohli & Anushka Sharma

उत्तराखंड आएंगे विराट-अनुष्का:CM धामी ने चारधाम यात्रा का न्योता दिया; विंटर टूरिज्म के ब्रांड एंबेसडर जैसा होगा स्टार कपल का दौरादेहरादून13 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की फाइल फोटो। - Dainik Bhaskarविराट कोहली और अनुष्का शर्मा की फाइल फोटो।

उत्तराखंड में अब पर्यटन को सिर्फ गर्मियों और चारधाम यात्रा तक सीमित नहीं रखने की तैयारी है। राज्य सरकार सर्दियों में भी ज्यादा पर्यटकों को पहाड़ों तक लाने के लिए विंटर टूरिज्म को बढ़ावा देने की योजना पर काम कर रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर

.

विराट-अनुष्का जैसे लोकप्रिय चेहरे अगर सर्दियों में उत्तराखंड आते हैं तो पहाड़ों की बर्फ, शीतकालीन चारधाम और यहां की दूसरी घूमने की जगहों को देशभर में पहचान मिल सकती है। खासकर युवाओं में इसका असर देखने को मिल सकता है। सरकार की कोशिश है कि लोग सर्दियों में भी उत्तराखंड को घूमने के लिए चुनें और पर्यटन का फायदा ज्यादा महीनों तक स्थानीय लोगों को मिले।

सर्दियों में सिर्फ दर्शन नहीं, बर्फ और एडवेंचर का भी मजा

सरकार सर्दियों के पर्यटन को सिर्फ चारधाम यात्रा से नहीं जोड़ रही है। उत्तराखंड में बर्फबारी के दौरान स्कीइंग, स्नो ट्रेकिंग, माउंटेन बाइकिंग, कैंपिंग, जंगल सफारी, गांवों में होमस्टे और पहाड़ों की सैर जैसे विकल्प भी पर्यटकों को आकर्षित कर सकते हैं।

औली में बर्फ के बीच स्कीइंग सबसे बड़ा आकर्षण है। चोपता-तुंगनाथ-चंद्रशिला में बर्फीली पहाड़ियों के बीच ट्रेकिंग का अलग अनुभव मिलता है। पिथौरागढ़ का मुनस्यारी और खलिया टॉप, उत्तरकाशी का दयारा बुग्याल, चकराता और चौकोरी जैसे इलाके भी सर्दियों में बर्फ और शांत पहाड़ी माहौल के लिए पर्यटकों को खींच सकते हैं।

इसके अलावा साफ आसमान वाली सर्द रातों में पहाड़ों पर तारों को देखने, स्थानीय खाना खाने, गांवों में रहने और पहाड़ी जीवन को करीब से जानने का अनुभव भी पर्यटकों को दिया जा सकता है। यानी सरकार की कोशिश है कि सर्दियों में उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों के पास धार्मिक यात्रा के अलावा भी घूमने और समय बिताने के कई विकल्प हों।

365 दिन पर्यटन बढ़ाने पर जोर

उत्तराखंड में पर्यटन का बड़ा हिस्सा चारधाम यात्रा और गर्मियों के मौसम पर निर्भर रहता है। सरकार अब इस तस्वीर को बदलना चाहती है। लक्ष्य है कि सालभर पर्यटक उत्तराखंड आएं, ताकि होटल, होमस्टे, टैक्सी, गाइड, दुकान और स्थानीय कारोबार से जुड़े लोगों को पूरे साल काम मिलता रहे।

इसी सोच के तहत एडवेंचर और साइकिलिंग को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। पर्यटन विभाग अल्टीमेट उत्तराखंड एमटीबी चैलेंज को नए रूप में आयोजित करने जा रहा है।

14 से 20 अक्टूबर तक 700 किमी की साइकिल यात्रा

14 से 20 अक्टूबर तक उत्तराखंड में करीब 700 किलोमीटर का साइकिल अभियान होगा। पर्यटन विभाग के अनुसार यह यात्रा नैनीताल-मुक्तेश्वर से शुरू होकर बागेश्वर, कर्णप्रयाग, गुप्तकाशी और टिहरी होते हुए मसूरी में खत्म होगी।

इस बार साइकिल सवारों को सिर्फ सामान्य सड़क पर नहीं चलाया जाएगा। रास्ते में कुछ ऑफ-रोड यानी कच्चे और पहाड़ी रास्ते भी शामिल किए जाएंगे। अभियान में 60 से ज्यादा विदेशी और पेशेवर साइकिल सवारों के शामिल होने की उम्मीद है।

पर्यटन विभाग का मानना है कि इस तरह के आयोजनों से उत्तराखंड को दुनिया में एडवेंचर और पहाड़ों पर घूमने के लिए बेहतर जगह के तौर पर पहचान दिलाने में मदद मिलेगी।

साइकिल यात्रा कुमाऊं और गढ़वाल के कई जिलों से होकर गुजरेगी।साइकिल यात्रा कुमाऊं और गढ़वाल के कई जिलों से होकर गुजरेगी।

देहरादून में बीता बचपन, परिवार की जड़ें भी उत्तराखंड में

अनुष्का शर्मा का जन्म अयोध्या में हुआ था, लेकिन उनका उत्तराखंड से पुराना पारिवारिक रिश्ता है। उनके परिवार की जड़ें उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र से जुड़ी हैं। अनुष्का का बचपन और शुरुआती साल देहरादून से भी जुड़े रहे हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में देहरादून को अपना होमटाउन बताया था।

देहरादून में उनका पुश्तैनी घर भी रहा है, जहां उनकी दादी और परिवार के दूसरे सदस्य रहते थे। अनुष्का के उत्तराखंड कनेक्शन की वजह से विराट के साथ उनकी यात्राओं में भी इस राज्य से उनका व्यक्तिगत जुड़ाव नजर आता है।

आखिरी बार 2023 में आए थे दोनों…

  • 2023 में ऋषिकेश के आश्रम पहुंचे थे विराट-अनुष्का: जनवरी 2023 में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा उत्तराखंड पहुंचे थे। दोनों ऋषिकेश स्थित स्वामी दयानंद सरस्वती आश्रम गए और यहां पूजा-अर्चना के साथ ध्यान किया। यह दौरा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से ठीक पहले हुआ था।
  • 2022 में बेटी वामिका के साथ कैंची धाम आए: नवंबर 2022 में विराट-अनुष्का अपनी बेटी वामिका के साथ नैनीताल जिले के कैंची धाम पहुंचे थे। दोनों ने नीम करौली बाबा के मंदिर में दर्शन किए और आरती में शामिल हुए। इसके बाद दोनों काकड़ीघाट भी गए थे। उनकी इस यात्रा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहे थे।
  • 2016 में शादी से पहले नरेंद्रनगर-हरिद्वार की सैर: दिसंबर 2016 में शादी से पहले विराट और अनुष्का उत्तराखंड आए थे। दोनों नरेंद्रनगर स्थित आनंदा इन द हिमालयाज में ठहरे और छुट्टियां बिताईं। इस दौरान हरिद्वार के अनंत धाम आश्रम भी पहुंचे और पूजा-अर्चना की।

———————— ये खबर भी पढ़ें….

देहरादून में कार सवार महिला ने गाड़ियों को रौंदा:सब्जी की दुकान में घुसी, दुकानदार घायल; मौके पर भारी हंगामा

देहरादून के कैंट थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे खड़े कई दोपहिया वाहनों और सब्जी के ठेलों को टक्कर मार दी। हादसे में एक दुकानदार घायल हो गया, जबकि कई वाहन और दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। (पढ़ें पूरी खबर)

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

इमरान खान को देश छोड़ने के नोटिस का मामला:26 अक्टूबर को बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई; वकीलों ने कहा- 2 साल की उम्र से भारत में रह रहे

Hindi News Entertainment Bollywood Bombay High Court Hearing | Imran Khan Visa Notice Case Update इमरान खान को देश छोड़ने के नोटिस का मामला:26 अक्टूबर को बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई;…

टिहरी-लाइव शो में दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री उनियाल:कहा- बोला तो जा नहीं रहा, गाना क्या गाएंगे, दारू पीके लोगों को बेवकूफ बना रहे हो

Hindi News Local Uttarakhand Tehri garhwal tehri Daler Mehndi Controversy | Minister Subodh Uniyal Slams Singer In Tehri टिहरी-लाइव शो में दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री उनियाल:कहा- बोला तो जा…

You Missed

Best Buy is having a massive sale on this 65-inch Samsung OLED TV before the holidays

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 0 views
Best Buy is having a massive sale on this 65-inch Samsung OLED TV before the holidays

इमरान खान को देश छोड़ने के नोटिस का मामला:26 अक्टूबर को बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई; वकीलों ने कहा- 2 साल की उम्र से भारत में रह रहे

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 1 views
इमरान खान को देश छोड़ने के नोटिस का मामला:26 अक्टूबर को बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई; वकीलों ने कहा- 2 साल की उम्र से भारत में रह रहे

Apple’s $1,999 iPhone Duo puts the company’s status-symbol power to the test

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 2 views
Apple’s ,999 iPhone Duo puts the company’s status-symbol power to the test

टिहरी-लाइव शो में दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री उनियाल:कहा- बोला तो जा नहीं रहा, गाना क्या गाएंगे, दारू पीके लोगों को बेवकूफ बना रहे हो

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 2 views
टिहरी-लाइव शो में दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री उनियाल:कहा- बोला तो जा नहीं रहा, गाना क्या गाएंगे, दारू पीके लोगों को बेवकूफ बना रहे हो

No charges filed against driver who killed 2, injured 10 at Stryker Sports Complex, police say

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 4 views
No charges filed against driver who killed 2, injured 10 at Stryker Sports Complex, police say

मैनपुरी में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा:शादी को हुए थे 3 साल, एक साल की बेटी के सिर से उठा पिता का साया

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 4 views
मैनपुरी में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा:शादी को हुए थे 3 साल, एक साल की बेटी के सिर से उठा पिता का साया