गुड्डू-मुन्ना भैया संग थिरके हरियाणवी रैपर ढांडा,VIDEO:'मिर्जापुर' मूवी के 'दो नंबरी' सॉन्ग से बॉलीवुड डेब्यू; बोले-4 गाने बनाए थे, मेकर्स ने इसे लीड ट्रैक बनाया

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panchkula
  • Dhanda Nyoliwala Mirzapur Movie Debut | Do Nambari Song Bollywood Entry

गुड्डू-मुन्ना भैया संग थिरके हरियाणवी रैपर ढांडा,VIDEO:‘मिर्जापुर’ मूवी के ‘दो नंबरी’ सॉन्ग से बॉलीवुड डेब्यू; बोले-4 गाने बनाए थे, मेकर्स ने इसे लीड ट्रैक बनायापंचकूला2 घंटे पहलेलेखक: विक्रम बनेटा

  • कॉपी लिंक

ढांडा न्यौलीवाली के साथ उसके गाने पर थिरकते हुए  कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी), गुड्डू भैया (अली फजल), मुन्ना भैया (दिव्येंदु) और जीतू भैया (जितेंद्र कुमार)। - Dainik Bhaskarढांडा न्यौलीवाली के साथ उसके गाने पर थिरकते हुए कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी), गुड्डू भैया (अली फजल), मुन्ना भैया (दिव्येंदु) और जीतू भैया (जितेंद्र कुमार)।

हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर रैपर ढांडा न्योलीवाला ने बॉलीवुड में कदम रख दिया है। एक्सेल एंटरटेनमेंट की फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के पहले ऑफिशियल ट्रैक “दो नंबरी” से ढांडा ने अपना बी-टाउन डेब्यू किया है। रिलीज होते ही यह गाना यूट्यूब और इंस्टा

.

‘दो नंबरी’ गाना मिर्जापुर की क्राइम और पॉवर वाली थीम में पूरी तरह फिट बैठता है। इस गाने को ढांडा ने अपने पारंपरिक हरियाणवी फ्लो और रफ-एंड-टफ अंदाज में गाया है। गाने के बोल “बंदे एक नंबर के, धंधे दो नंबरी” युवाओं के जुबान में चढ़े हुए हैं।

शुक्रवार को ही यह फिल्म थियेटर्स में रिलीज हुई है। इससे पहले मुंबई और दिल्ली में आयोजित हुए म्यूजिक एल्बम लॉन्च में ढांडा का जलवा देखने को मिला। इवेंट के दौरान कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी), गुड्डू भैया (अली फजल), मुन्ना भैया (दिव्येंदु) और जीतू भैया (जितेंद्र कुमार) जैसे दिग्गज कलाकार उनके साथ मंच पर थिरकते नजर आए।

ढांडा न्यौलीवाला को लेकर अपनी बात बताते हुए मुन्ना भैया (दिव्येंदु)।ढांडा न्यौलीवाला को लेकर अपनी बात बताते हुए मुन्ना भैया (दिव्येंदु)।

ढांडा बोले- ‘मिर्जापुर के लिए तैयार किए थे 4 गाने’

म्यूजिक एल्बम लॉन्च में ढांडा न्योलीवाला ने एक दिलचस्प राज खोला। उन्होंने बताया कि जब मुझे मिर्जापुर फिल्म के लिए अप्रोच किया गया, तो मैं बेहद एक्साइटेड था। मैंने इस फिल्म के वाइब को ध्यान में रखकर कुल 4 गाने तैयार किए थे।

मेकर्स को ‘दो नंबरी’ पहली बार में ही इतना पसंद आया कि उन्होंने इसे फिल्म का लीड ट्रैक बना दिया। ढांडा ने आगे बताया कि बाकी बचे 3 गानों को वे बेकार नहीं जाने देंगे, बल्कि आने वाले समय में अपने सोलो प्रोजेक्ट्स के जरिए फैंस के बीच रिलीज करेंगे।

फिल्म को लेकर अपनी बात रखते हुए ढांडा न्यौलीवाला।फिल्म को लेकर अपनी बात रखते हुए ढांडा न्यौलीवाला।

मिर्जापुर मूवी में ढांडा की एंट्री से जुड़ी 4 बड़ी बातें…

  • म्यूजिक कंपोजिशन भी खुद ही तैयार किया: ढांडा न्यौलीवाला ने ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के पहले ऑफिशियल ट्रैक ‘दो नंबरी से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया है। खास बात यह है कि इस गाने को न सिर्फ उन्होंने गाया है, बल्कि इसके बोल (Lyrics) और म्यूजिक कंपोजिशन भी खुद ढांडा न्यौलीवाला ने ही तैयार किए हैं।
  • एक्सेल म्यूजिक का पहला फ्लैगशिप रिलीज: फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के प्रोडक्शन हाउस ‘एक्सेल एंटरटेनमेंट’ ने हाल ही में अपने नए म्यूजिक वर्टिकल ‘एक्सेल म्यूजिक’ की शुरुआत की है। इस म्यूजिक लेबल के तहत रिलीज होने वाला पहला ही आधिकारिक गाना ढांडा न्यौलीवाला का ‘दो नंबरी’ बना है।
  • गुड्डू भैया संग वायरल बीटीएस और केमिस्ट्री: गाने के प्रमोशन और रिलीज के दौरान ढांडा न्यौलीवाला ने ‘मिर्जापुर’ के मुख्य किरदार ‘गुड्डू भैया’ यानी अली फज़ल के साथ बिहाइंड द सीन्स (BTS) और प्रमोशनल वीडियो शेयर किए। गुड्डू भैया के भौकाल और ढांडा के हरियाणवी एटीट्यूड की इस जुगलबंदी को सोशल मीडिया पर लाखों व्यूज और लाइक्स मिले हैं।
  • पूर्वांचल के क्राइम थ्रिलर में हरियाणवी हिप-हॉप का तड़का: ‘मिर्जापुर’ अपनी डार्क, एग्रेसिव और देसी टोन के लिए जानी जाती है। ढांडा न्यौलीवाला का सिग्नेचर एग्रेसिव रैप स्टाइल और भारी-भरकम बीट्स फिल्म के इस मिजाज में पूरी तरह फिट बैठते हैं।

ढंडा की पत्नी आशा डिस्कस थ्रो में नेशनल लेवल पर मेडल जीत चुकी हैं।ढंडा की पत्नी आशा डिस्कस थ्रो में नेशनल लेवल पर मेडल जीत चुकी हैं।

जमीन से उठकर बॉलीवुड तक का सफर

हरियाणा के एक छोटे से गांव न्योली कलां (हिसार) से निकलकर बॉलीवुड के सबसे बड़े सिनेमाई यूनिवर्स ‘मिर्जापुर’ तक पहुंचना ढांडा के करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट माना जा रहा है। ‘रशिया’, ‘चोरी चोरी’, और ‘खतरनाक’ जैसे ब्लॉकबस्टर अंडरग्राउंड और कमर्शियल हिट्स देने के बाद, इस बॉलीवुड डेब्यू ने उन्हें नेशनल लेवल पर पहचान दिला दी है।

पत्नी डिस्कस थ्रो में नेशनल चैंपियन रहीं

ढांडा की पत्नी आशा सहारण ढांडा डिस्कस थ्रो में नेशनल चैंपियन रह चुकी हैं। वो पति के साथ ऑस्ट्रेलिया में ही रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं। उनकी भी काफी फैन फॉलोइंग है। वह अकसर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से सिंगर के साथ तस्वीरें शेयर करती हैं।

———————–

ये खबर भी पढ़ें…

लाइव कॉन्सर्ट में ढांडा न्योलीवाला-रैपर भिड़े:हूटिंग पर ‘चारदीवारी’ ने फैंस को गालियां दी, हरियाणवी सिंगर बोले-चाहने वाले हैं तो हम हैं, ज्यादा न बोलना

गुरुग्राम से सटे द्वारका एक्सप्रेसवे के पास स्थित यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में आयोजित लाइव कॉन्सर्ट में हंगामा हो गया। मंच पर परफॉर्म करने आए हरियाणवी सिंगर ढांडा न्योलीवाला और एक रैपर गैली-गलौज करते नजर आए। (पूरी खबर पढ़ें)

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

गोंडा शिक्षक एमएलसी चुनाव-5 जोन,12 सेक्टर में बांटा गया जिला:1933 पुरुष और 872 महिला मतदाता करेंगे इस बार मतदान

Hindi News Local Uttar pradesh Gonda Gonda MLC Election Update | Voting Preparation & Voter List Details गोंडा शिक्षक एमएलसी चुनाव-5 जोन,12 सेक्टर में बांटा गया जिला:1933 पुरुष और 872…

पूजा पंडाल में जमकर मारपीट:प्रयागराज मेें दो युवकों को जमीन पर गिराकर पीटा, श्रद्धालुओं में मची अफरातफरी

Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj Prayagraj Puja Pandal Violence | Youths Beaten In Koranv CCTV Footage पूजा पंडाल में जमकर मारपीट:प्रयागराज मेें दो युवकों को जमीन पर गिराकर लात-घूंसे…

You Missed

Nor’ easter to bring coastal flooding, winds to East Coast

  • By dp
  • October 20, 2026
  • 3 views
Nor’ easter to bring coastal flooding, winds to East Coast

गोंडा शिक्षक एमएलसी चुनाव-5 जोन,12 सेक्टर में बांटा गया जिला:1933 पुरुष और 872 महिला मतदाता करेंगे इस बार मतदान

  • By dp
  • October 20, 2026
  • 5 views
गोंडा शिक्षक एमएलसी चुनाव-5 जोन,12 सेक्टर में बांटा गया जिला:1933 पुरुष और 872 महिला मतदाता करेंगे इस बार मतदान

Singer D4vd appears in court in teen girl’s murder case

  • By dp
  • October 20, 2026
  • 6 views
Singer D4vd appears in court in teen girl’s murder case

पूजा पंडाल में जमकर मारपीट:प्रयागराज मेें दो युवकों को जमीन पर गिराकर पीटा, श्रद्धालुओं में मची अफरातफरी

  • By dp
  • October 20, 2026
  • 4 views
पूजा पंडाल में जमकर मारपीट:प्रयागराज मेें दो युवकों को जमीन पर गिराकर पीटा, श्रद्धालुओं में मची अफरातफरी

First Look: Jenna Ortega Appears For Interview On Monday’s “Late Night With Seth Meyers”

  • By dp
  • October 20, 2026
  • 6 views
First Look: Jenna Ortega Appears For Interview On Monday’s “Late Night With Seth Meyers”

मुखर्जी परिवार की दुर्गा पूजा में शामिल हुए रणबीर कपूर:पंडाल में हर्षदीप कौर के साथ गाया गाना ‘कबीरा’, देखें वीडियो

  • By dp
  • October 20, 2026
  • 6 views
मुखर्जी परिवार की दुर्गा पूजा में शामिल हुए रणबीर कपूर:पंडाल में हर्षदीप कौर के साथ गाया गाना ‘कबीरा’, देखें वीडियो