सिद्धार्थनगर में 120 फीट के पंडाल में सजा कृष्ण दरबार:पुलिस लाइन में यमुना नदी की झांकी बनी आकर्षण, जन्म लेते ही गूंजे ‘जय कन्हैया लाल की’ के जयकारे

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Siddharthnagar
  • Siddharthnagar Police Line Krishna Janmashtami Celebration | Yamuna Jhanki

सिद्धार्थनगर में 120 फीट के पंडाल में सजा कृष्ण दरबार:पुलिस लाइन में यमुना नदी की झांकी बनी आकर्षण, जन्म लेते ही गूंजे ‘जय कन्हैया लाल की’ के जयकारेरोहित सिंह | सिद्धार्थनगर6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सिद्धार्थनगर में 4 सितंबर की रात श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। पुलिस लाइन से लेकर जिले के सभी थानों और चौकियों तक जन्मोत्सव की तैयारियां की गई थीं। जिला कारागार में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही मंदिरों और पुलिस परिसरों में जयकारे गूंज उठे। पूजा और आरती के बाद श्रद्धालुओं व पुलिसकर्मियों को प्रसाद बांटा गया।

पुलिस लाइन में जन्माष्टमी का मुख्य आयोजन आकर्षण का केंद्र रहा। यहां 60×120 फीट का विशाल पंडाल तैयार किया गया था। पंडाल के सामने 20×15 फीट का बड़ा मंदिर बनाया गया। मंदिर और पंडाल को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया था। परिसर के पेड़ों पर भी रोशनी की गई, जिससे रात में पूरा पुलिस लाइन परिसर जगमगा उठा।

पुलिस जवानों ने कई दिनों तक मेहनत कर मंदिर और पंडाल तैयार किया था। आयोजन स्थल पर यमुना नदी की झांकी भी बनाई गई। इसके अलावा भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और बाल लीलाओं से जुड़े धार्मिक प्रसंगों की झांकियां सजाई गईं। इन्हें देखने के लिए पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों में खास उत्साह रहा।

भजन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ माहौल

कार्यक्रम में कलाकारों ने धार्मिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। भजन, गीत और भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े प्रसंगों ने लोगों का मन मोह लिया। देर रात तक पुलिसकर्मी और उनके परिवार कार्यक्रम का आनंद लेते रहे। रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्म के समय पूजा और आरती हुई तो पूरा परिसर जयकारों से गूंज उठा।

सभी थानों में सजे मंदिर, झांकियां और रोशनी

जिले के सभी थानों में भी जन्माष्टमी के आयोजन किए गए। थाना परिसरों में भगवान श्रीकृष्ण की मूर्तियां स्थापित कर मंदिर और आसपास के क्षेत्र को फूलों व रंगीन रोशनी से सजाया गया। पुलिसकर्मियों ने पूजा-अर्चना, आरती और भजन-कीर्तन में हिस्सा लिया। आधी रात कृष्ण जन्म के बाद प्रसाद वितरित किया गया।

ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों के थानों में भी विशेष तैयारियां की गई थीं। कहीं झांकियां सजाई गईं तो कहीं भजन-कीर्तन हुए। पुलिसकर्मियों के परिवार के लोग भी आयोजनों में शामिल हुए। इससे थाना परिसरों में दिनभर से ही उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

जिला कारागार में बंदियों ने मनाया जन्मोत्सव

जिला कारागार में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धा के साथ मनाई गई। जेल परिसर में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना और आरती की गई। बंदियों और जेल कर्मचारियों ने धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद प्रसाद वितरित किया गया।

पुलिस प्रतिष्ठानों में दिखा कृष्ण भक्ति का रंग

इस तरह सिद्धार्थनगर में पुलिस लाइन, थानों, चौकियों और जिला कारागार तक जन्माष्टमी का उल्लास दिखाई दिया। पुलिस प्रतिष्ठानों में सजी झांकियां, मंदिर, रंग-बिरंगी रोशनी और कलाकारों की प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को कृष्णमय बना दिया। आधी रात भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही ‘जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों से जिले के पुलिस परिसर गूंज उठे।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    गोंडा शिक्षक एमएलसी चुनाव-5 जोन,12 सेक्टर में बांटा गया जिला:1933 पुरुष और 872 महिला मतदाता करेंगे इस बार मतदान

    Hindi News Local Uttar pradesh Gonda Gonda MLC Election Update | Voting Preparation & Voter List Details गोंडा शिक्षक एमएलसी चुनाव-5 जोन,12 सेक्टर में बांटा गया जिला:1933 पुरुष और 872…

    पूजा पंडाल में जमकर मारपीट:प्रयागराज मेें दो युवकों को जमीन पर गिराकर पीटा, श्रद्धालुओं में मची अफरातफरी

    Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj Prayagraj Puja Pandal Violence | Youths Beaten In Koranv CCTV Footage पूजा पंडाल में जमकर मारपीट:प्रयागराज मेें दो युवकों को जमीन पर गिराकर लात-घूंसे…

    You Missed

    गोंडा शिक्षक एमएलसी चुनाव-5 जोन,12 सेक्टर में बांटा गया जिला:1933 पुरुष और 872 महिला मतदाता करेंगे इस बार मतदान

    • By dp
    • October 20, 2026
    • 0 views
    गोंडा शिक्षक एमएलसी चुनाव-5 जोन,12 सेक्टर में बांटा गया जिला:1933 पुरुष और 872 महिला मतदाता करेंगे इस बार मतदान

    Singer D4vd appears in court in teen girl’s murder case

    • By dp
    • October 20, 2026
    • 4 views
    Singer D4vd appears in court in teen girl’s murder case

    पूजा पंडाल में जमकर मारपीट:प्रयागराज मेें दो युवकों को जमीन पर गिराकर पीटा, श्रद्धालुओं में मची अफरातफरी

    • By dp
    • October 20, 2026
    • 4 views
    पूजा पंडाल में जमकर मारपीट:प्रयागराज मेें दो युवकों को जमीन पर गिराकर पीटा, श्रद्धालुओं में मची अफरातफरी

    First Look: Jenna Ortega Appears For Interview On Monday’s “Late Night With Seth Meyers”

    • By dp
    • October 20, 2026
    • 5 views
    First Look: Jenna Ortega Appears For Interview On Monday’s “Late Night With Seth Meyers”

    मुखर्जी परिवार की दुर्गा पूजा में शामिल हुए रणबीर कपूर:पंडाल में हर्षदीप कौर के साथ गाया गाना ‘कबीरा’, देखें वीडियो

    • By dp
    • October 20, 2026
    • 4 views
    मुखर्जी परिवार की दुर्गा पूजा में शामिल हुए रणबीर कपूर:पंडाल में हर्षदीप कौर के साथ गाया गाना ‘कबीरा’, देखें वीडियो

    Chevron (CVX) Stock Looks Reasonable With Cash Flow Value Above Price

    • By dp
    • October 20, 2026
    • 5 views
    Chevron (CVX) Stock Looks Reasonable With Cash Flow Value Above Price