- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Hathras
- Hathras Road Accident | Moped Rider Killed In Collision With Vehicle
हाथरस में अज्ञात वाहन ने मोपेड सवार को रौंदा:मोपेड सवार की मौके पर मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजाहाथरस2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हाथरस में एक सड़क हादसे में मोपेड सवार की मौत हो गई। हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र में जलेसर रोड पर नगला खान के पास एक अज्ञात वाहन ने मोपेड को टक्कर मार दी । हादसे में मोपेड सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान नगला खिरनी परसारा गांव के रहने वाले 55 वर्षीय मुसीर खान के रूप में हुई है। वह मजीद खान के बेटे थे और गांव में दांतों का इलाज करते थे। शुक्रवार देर रात मुसीर खान अपनी मोपेड से गांव वापस जा रहे थे। रास्ते में जलेसर रोड पर नगला खान के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोपेड को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
कुछ लोग उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत बताया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मुसीर खान अपने पीछे पांच बच्चों को छोड़ गए हैं।
.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔




