आज 44 केंद्रों पर होगी प्राविधिक शिक्षा अध्यापन परीक्षा:गोरखपुर में केंद्रों पर CCTV से निगरानी, एडमिट कार्ड के साथ आईडी प्रूफ जरुरी

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Gorakhpur
  • Gorakhpur Exam Update | CCTV Monitoring, Admit Card & ID Proof Mandatory

आज 44 केंद्रों पर होगी प्राविधिक शिक्षा अध्यापन परीक्षा:गोरखपुर में केंद्रों पर CCTV से निगरानी, एडमिट कार्ड के साथ आईडी प्रूफ जरुरीगणेश पाण्डेय । गोरखपुर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

प्राविधिक शिक्षा अध्यापन परीक्षा-2026 को लेकर गोरखपुर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। रविवार, 6 सितंबर को जिले के 44 परीक्षा केंद्रों पर 19,496 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी।

.

परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा, निगरानी, यातायात और परीक्षा केंद्रों पर जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था पूरी कर ली है। दो पालियों में होगी परीक्षा बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के शामिल होने को देखते हुए परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी। दोनों पालियों में परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए अलग-अलग सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।

सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों का लगातार निरीक्षण करेंगे। परीक्षा शुरू होने से पहले भी अधिकारी केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की जांच करेंगे।

परीक्षा के दौरान किसी तरह की समस्या सामने आने पर संबंधित अधिकारी तत्काल कार्रवाई करेंगे। सीसी कैमरों से होगी निगरानी परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसी कैमरों के जरिए निगरानी की व्यवस्था की गई है। परीक्षा के दौरान केंद्रों के अंदर होने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। नोडल परीक्षा अधिकारी और एडीएम सिटी गजेन्द्र कुमार ने बताया कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और शुचिता के साथ कराने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी जिम्मेदारियां बता दी गई हैं। हर केंद्र पर तैनात रहेंगे अधिकारी प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक और अन्य कर्मचारियों की तैनाती की गई है। सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने निर्धारित केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही न हो। परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने और निर्धारित नियमों का पालन कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल 19 हजार से अधिक अभ्यर्थियों के परीक्षा में शामिल होने को देखते हुए सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। परीक्षा केंद्रों के आसपास भी पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। पुलिस की ओर से केंद्रों के आसपास भीड़ को नियंत्रित करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। नकल या किसी अन्य अनुचित गतिविधि को रोकने के लिए भी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखा गया है। परीक्षा केंद्रों के बाहर भी रहेगी निगरानी परीक्षा के दौरान सिर्फ केंद्रों के अंदर ही नहीं, बल्कि बाहर भी व्यवस्था पर नजर रखी जाएगी। अभ्यर्थियों के साथ आने वाले लोगों की वजह से परीक्षा केंद्रों के आसपास भीड़ न लगे, इसके लिए पुलिस और प्रशासन की टीम तैनात रहेगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगाएं और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। ट्रैफिक व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान एक साथ हजारों अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने और परीक्षा खत्म होने के बाद वापस लौटने से शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ सकता है। इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने भी विशेष इंतजाम किए हैं। प्रमुख परीक्षा केंद्रों और उनके आसपास के रास्तों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। कोशिश रहेगी कि अभ्यर्थियों के आने-जाने के दौरान जाम की स्थिति न बने। प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें, ताकि अंतिम समय में होने वाली भीड़ और यातायात की परेशानी से बचा जा सके। केंद्रों पर बिजली, पानी और सफाई की व्यवस्था जिला प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के लिए जरूरी मूलभूत सुविधाओं का भी इंतजाम किया है। केंद्रों पर बिजली, पेयजल और साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा के दिन भी इन व्यवस्थाओं पर नजर रखें। किसी केंद्र पर कोई समस्या आती है तो उसे तत्काल दूर कराया जाए। अभ्यर्थियों को इन बातों का रखना होगा ध्यान प्रशासन ने परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों से कहा है कि वे परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पर्याप्त पहले पहुंचें। अभ्यर्थी अपने साथ जरूरी पहचान पत्र और परीक्षा से जुड़े निर्धारित दस्तावेज जरूर लेकर जाएं। परीक्षा केंद्र पर प्रतिबंधित सामग्री लेकर न पहुंचें और प्रवेश से लेकर परीक्षा समाप्त होने तक सभी निर्धारित नियमों का पालन करें। लापरवाही पर होगी कार्रवाई एडीएम सिटी गजेन्द्र कुमार ने कहा कि प्राविधिक शिक्षा अध्यापन परीक्षा-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। परीक्षा से जुड़े सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा, यातायात और परीक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की अनियमितता या अनुचित गतिविधि सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

नोएडा में पहली बार नई तकनीक से हटाया ब्लॉकेज:76 साल की महिला को मिली राहत, कैल्शियम से बंद हो गई थी धमनी, शॉकवेव से जमाव हटाकर लगाया स्टेंट

Hindi News Local Uttar pradesh Gautambudh nagar Noida Heart Surgery | New IVL Technology Removes Calcium Blockage नोएडा में पहली बार नई तकनीक से हटाया ब्लॉकेज:76 साल की महिला को…

दलेर मेहंदी को फटकार लगाने वाले मंत्री पर भड़के राजपाल:बोले- दलेर पाजी शराब नहीं पीते; अनुपम खेर-कपिल शर्मा समेत कई सेलेब्स ने किया सपोर्ट

Hindi News Entertainment Bollywood Rajpal Yadav Supports Daler Mehndi Against Minister | Controversy Update दलेर मेहंदी को फटकार लगाने वाले मंत्री पर भड़के राजपाल:बोले- दलेर पाजी शराब नहीं पीते; अनुपम…

You Missed

Packers announce roster moves | Oct. 20, 2026

  • By dp
  • October 21, 2026
  • 0 views
Packers announce roster moves | Oct. 20, 2026

नोएडा में पहली बार नई तकनीक से हटाया ब्लॉकेज:76 साल की महिला को मिली राहत, कैल्शियम से बंद हो गई थी धमनी, शॉकवेव से जमाव हटाकर लगाया स्टेंट

  • By dp
  • October 21, 2026
  • 0 views
नोएडा में पहली बार नई तकनीक से हटाया ब्लॉकेज:76 साल की महिला को मिली राहत, कैल्शियम से बंद हो गई थी धमनी, शॉकवेव से जमाव हटाकर लगाया स्टेंट

$2.25M Jefferson County Health Center data breach class action settlement

  • By dp
  • October 21, 2026
  • 3 views
.25M Jefferson County Health Center data breach class action settlement

दलेर मेहंदी को फटकार लगाने वाले मंत्री पर भड़के राजपाल:बोले- दलेर पाजी शराब नहीं पीते; अनुपम खेर-कपिल शर्मा समेत कई सेलेब्स ने किया सपोर्ट

  • By dp
  • October 21, 2026
  • 2 views
दलेर मेहंदी को फटकार लगाने वाले मंत्री पर भड़के राजपाल:बोले- दलेर पाजी शराब नहीं पीते; अनुपम खेर-कपिल शर्मा समेत कई सेलेब्स ने किया सपोर्ट

Swiatek withdraws from Ningbo, ends season to ‘rest and recover’

  • By dp
  • October 21, 2026
  • 4 views
Swiatek withdraws from Ningbo, ends season to ‘rest and recover’

नीले ड्रम हत्याकांड: बंद मकान खुलवाने एसएसपी ऑफिस पहुंचे मकान-मालिक:जल्द मकान खाली कराकर सौंपने की मांग की, अभी भी अंदर बंद है सामान

  • By dp
  • October 21, 2026
  • 4 views
नीले ड्रम हत्याकांड: बंद मकान खुलवाने एसएसपी ऑफिस पहुंचे मकान-मालिक:जल्द मकान खाली कराकर सौंपने की मांग की, अभी भी अंदर बंद है सामान