शामली में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर निकली शोभायात्रा:बैंड-बाजों की धुन पर निकली मनमोहक झांकी, विधायक ने किया शुभारंभ

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Shamli
  • Shamli Shri Krishna Janmotsav Shobhayatra | MLA Prashan Chaudhary Inauguration

शामली में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर निकली शोभायात्रा:बैंड-बाजों की धुन पर निकली मनमोहक झांकी, विधायक ने किया शुभारंभआकाश मलिक | शामली7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शामली में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के मौके पर शिव बलभद्र मंदिर कमेटी ने शनिवार को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली। बैंड-बाजों की मधुर धुन और आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। शोभायात्रा जिस भी बाजार और रास्ते से गुजरी, वहां लोगों और व्यापारियों ने फूलों की बारिश कर जोरदार स्वागत किया। कई जगहों पर प्रसाद भी बांटा गया।

शोभायात्रा का शुभारंभ सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने किया। यह बुढ़ाना रोड से शुरू हुई और रोडवेज बस अड्डा, अजंता चौक, विजय चौक, फव्वारा चौक, इंटर कॉलेज, वर्मा मार्केट और अग्रसेन पार्क से होते हुए अस्पताल रोड पहुंची। आखिर में शोभायात्रा शिव बलभद्र मंदिर पहुंचकर खत्म हुई।

बैंड-बाजों की मधुर धुन और आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।बैंड-बाजों की मधुर धुन और आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

शोभायात्रा में श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकी सबसे खास आकर्षण रही। झांकी के दर्शन के लिए शहर के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। बाजारों में जगह-जगह लोगों की भीड़ लगी रही। व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया, भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए और फूलों की बारिश की।

शोभायात्रा के दौरान धार्मिक गीत और बैंड की धुन से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।शोभायात्रा के दौरान धार्मिक गीत और बैंड की धुन से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

शोभायात्रा के दौरान धार्मिक गीत और बैंड की धुन से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। कई जगहों पर श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद का इंतजाम किया गया था। युवाओं और बच्चों में भी शोभायात्रा को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला।

इस कार्यक्रम में शिव बलभद्र मंदिर समिति के अध्यक्ष संदीप संगल, सचिव अमित बंसल और कोषाध्यक्ष राजीव जट राणा समेत समिति के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। जन्मोत्सव के मौके पर मंदिर परिसर में भी खास धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    दिलजीत दोसांझ का दिल्ली कॉन्सर्ट रद:दिल्ली पुलिस ने नहीं दी अनुमति, सुरक्षा कारणों का हवाला दिया; 30 अक्टूबर को था शो

    Hindi News Local Punjab Jalandhar Diljit Dosanjh Delhi Concert Cancelled | JLN Stadium Event Permission Denied दिलजीत दोसांझ का दिल्ली कॉन्सर्ट रद:दिल्ली पुलिस ने नहीं दी अनुमति, सुरक्षा कारणों का…

    राजस्थान की अफीम तस्करी पर बनी पहली मेवाड़ी क्राइम-थ्रिलर ‘अमलपट्टा’:12 नवंबर को रिलीज, तस्करी की दुनिया में वर्चस्व की लड़ाई पर कहानी

    Hindi News Local Rajasthan Udaipur Amalpata Mewari Crime Thriller Movie Release | Udaipur Trailer Launch राजस्थान की अफीम तस्करी पर बनी पहली मेवाड़ी क्राइम-थ्रिलर ‘अमलपट्टा’:12 नवंबर को रिलीज, तस्करी की…

    You Missed

    Princess Kate shares update on Prince George as he settles into Eton life

    • By dp
    • October 22, 2026
    • 0 views
    Princess Kate shares update on Prince George as he settles into Eton life

    दिलजीत दोसांझ का दिल्ली कॉन्सर्ट रद:दिल्ली पुलिस ने नहीं दी अनुमति, सुरक्षा कारणों का हवाला दिया; 30 अक्टूबर को था शो

    • By dp
    • October 22, 2026
    • 0 views
    दिलजीत दोसांझ का दिल्ली कॉन्सर्ट रद:दिल्ली पुलिस ने नहीं दी अनुमति, सुरक्षा कारणों का हवाला दिया; 30 अक्टूबर को था शो

    The Princess of Wales showcases her ring stack on a deeply personal engagement in East Anglia

    • By dp
    • October 22, 2026
    • 1 views
    The Princess of Wales showcases her ring stack on a deeply personal engagement in East Anglia

    राजस्थान की अफीम तस्करी पर बनी पहली मेवाड़ी क्राइम-थ्रिलर ‘अमलपट्टा’:12 नवंबर को रिलीज, तस्करी की दुनिया में वर्चस्व की लड़ाई पर कहानी

    • By dp
    • October 22, 2026
    • 1 views
    राजस्थान की अफीम तस्करी पर बनी पहली मेवाड़ी क्राइम-थ्रिलर ‘अमलपट्टा’:12 नवंबर को रिलीज, तस्करी की दुनिया में वर्चस्व की लड़ाई पर कहानी

    Mobile livescore – Flashscore.mobi football scores

    • By dp
    • October 22, 2026
    • 5 views
    Mobile livescore – Flashscore.mobi football scores

    जालौन में फंदे पर लटका मिला युवक का शव:मटर मिल के ऊपरी हॉल में मिली लाश, पुलिस ने जुटाए साक्ष्य

    • By dp
    • October 22, 2026
    • 3 views
    जालौन में फंदे पर लटका मिला युवक का शव:मटर मिल के ऊपरी हॉल में मिली लाश, पुलिस ने जुटाए साक्ष्य