धार्मिक स्थलों से हटाए 2,509 लाउडस्पीकर:1323 मस्जिद, 1116 मंदिर और 70 गुरुद्वारे शामिल; तेज आवाज पर कार्रवाई की चेतावनी

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Bijnor
  • Bijnor Religious Sites Loudspeaker Removal | Police Action List

धार्मिक स्थलों से हटाए 2,509 लाउडस्पीकर:1323 मस्जिद, 1116 मंदिर और 70 गुरुद्वारे शामिल; तेज आवाज पर कार्रवाई की चेतावनीजहीर अहमद | बिजनौर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बिजनौर में धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई जारी है। रविवार दोपहर डेढ़ बजे तक पुलिस ने जिलेभर में कुल 2509 लाउडस्पीकर हटवाए हैं। इनमें 1323 मस्जिद, 1116 मंदिर और 70 गुरुद्वारे शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक यह कार्रवाई कोर्ट और सरकार के आदेशों के तहत ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए की जा रही है।

एसपी ने धार्मिक स्थलों को दिए थे निर्देश

एसपी कृष्ण कुमार ने सभी धार्मिक स्थलों के संचालकों से कहा था कि लाउडस्पीकर की आवाज परिसर के अंदर तक ही सीमित रखी जाए। इसके साथ ही बाहर की ओर लगाए गए तेज आवाज वाले माइक हटाने के निर्देश दिए गए थे। निर्देश के बाद पुलिस ने शहर और ग्रामीण इलाकों में धार्मिक स्थलों पर जाकर लाउडस्पीकर हटवाने की कार्रवाई शुरू की।

नियम तोड़ने पर कार्रवाई की चेतावनी

पुलिस ने धार्मिक स्थलों के संचालकों को ध्वनि की निर्धारित सीमा का पालन करने की चेतावनी दी। पुलिस के अनुसार, म्यूजिक सिस्टम और लाउडस्पीकर की आवाज निर्धारित मानकों के अनुसार ही रखी जानी चाहिए। नियमों का उल्लंघन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

एसपी बोले- आदेशों का कराया जा रहा पालन

एसपी के.के. बिश्नोई ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट और सरकार के आदेशों का पालन करते हुए बिजनौर पुलिस ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए लगातार अभियान चला रही है। उन्होंने बताया कि 6 सितंबर तक जिले के धार्मिक स्थलों से कुल 2509 लाउडस्पीकर हटाए जा चुके हैं।

आवासीय क्षेत्र में 55 डेसिबल तक सीमा

पुलिस के प्रेस नोट के मुताबिक नॉइज पॉल्यूशन (रेगुलेशन एंड कंट्रोल) रूल्स, 2000 के तहत आवासीय क्षेत्रों में दिन के समय ध्वनि की अधिकतम सीमा 55 डेसिबल और रात में 45 डेसिबल निर्धारित है। वहीं, व्यावसायिक क्षेत्रों में दिन में 65 डेसिबल और रात में 55 डेसिबल की सीमा तय है।

तेज आवाज से परेशानी हो तो यहां करें शिकायत

बिजनौर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि धार्मिक स्थलों और अन्य स्थानों पर लाउडस्पीकर का इस्तेमाल निर्धारित नियमों के अनुसार ही करें। कार्यक्रमों में आवाज इतनी रखी जाए कि आसपास के लोगों को परेशानी न हो और ध्वनि कार्यक्रम स्थल के परिसर तक ही सीमित रहे।

तेज आवाज से परेशानी या शिकायत होने पर लोग नजदीकी थाने, यूपी-112 या पुलिस अधीक्षक बिजनौर के सीयूजी नंबर 9454400254 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    महिला क्रिकेट लीग के लिए जयपुर पहुंचे अभिनेता मनोज जोशी:बोले- जयपुर आना हमेशा खास, महिलाओं का खेलों से जुड़ना बेहद जरूरी

    Hindi News Local Rajasthan Jaipur Actor Manoj Joshi Visits Jaipur For Beti Premier League Promotion महिला क्रिकेट लीग के लिए जयपुर पहुंचे अभिनेता मनोज जोशी:बोले- जयपुर आना हमेशा खास, महिलाओं…

    ‘किंग’ का फाइनल कट लॉक नहीं:शूटिंग खत्म, लेकिन म्यूजिक-वीएफएक्स में काम अभी बाकी

    Hindi News Entertainment Bollywood Final Cut Of ‘King’ Not Locked ‘किंग’ का फाइनल कट लॉक नहीं:शूटिंग खत्म, लेकिन म्यूजिक-वीएफएक्स में काम अभी बाकीअमित कर्ण. मुंबई4 घंटे पहले कॉपी लिंक ‘किंग’…

    You Missed

    Iran claims a strike on a US ship in the Strait of Hormuz but the US denies it

    • By dp
    • September 6, 2026
    • 1 views
    Iran claims a strike on a US ship in the Strait of Hormuz but the US denies it

    महिला क्रिकेट लीग के लिए जयपुर पहुंचे अभिनेता मनोज जोशी:बोले- जयपुर आना हमेशा खास, महिलाओं का खेलों से जुड़ना बेहद जरूरी

    • By dp
    • September 6, 2026
    • 1 views
    महिला क्रिकेट लीग के लिए जयपुर पहुंचे अभिनेता मनोज जोशी:बोले- जयपुर आना हमेशा खास, महिलाओं का खेलों से जुड़ना बेहद जरूरी

    Carl Edwards tried to warn NASCAR about its new No. 1 gimmick

    • By dp
    • September 6, 2026
    • 2 views
    Carl Edwards tried to warn NASCAR about its new No. 1 gimmick

    धार्मिक स्थलों से हटाए 2,509 लाउडस्पीकर:1323 मस्जिद, 1116 मंदिर और 70 गुरुद्वारे शामिल; तेज आवाज पर कार्रवाई की चेतावनी

    • By dp
    • September 6, 2026
    • 3 views
    धार्मिक स्थलों से हटाए 2,509 लाउडस्पीकर:1323 मस्जिद, 1116 मंदिर और 70 गुरुद्वारे शामिल; तेज आवाज पर कार्रवाई की चेतावनी

    Tennessee says child rapists deserve to die. Now it prepares to execute one of their victims