‘किंग’ का फाइनल कट लॉक नहीं:शूटिंग खत्म, लेकिन म्यूजिक-वीएफएक्स में काम अभी बाकी

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Final Cut Of ‘King’ Not Locked

‘किंग’ का फाइनल कट लॉक नहीं:शूटिंग खत्म, लेकिन म्यूजिक-वीएफएक्स में काम अभी बाकीअमित कर्ण. मुंबई4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

‘किंग’ का फाइनल टोन और रफ्तार काफी हद तक एडिटिंग टेबल पर तय होगी। - Dainik Bhaskar‘किंग’ का फाइनल टोन और रफ्तार काफी हद तक एडिटिंग टेबल पर तय होगी।

शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है, लेकिन फिल्म का फाइनल कट अभी लॉक नहीं हुआ है। फिल्म से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, एडिटिंग के साथ म्यूजिक, बैकग्राउंड स्कोर, साउंड डिजाइन और वीएफएक्स का काम अभी जारी है।

बड़े स्तर की एक्शन फिल्म में शूटिंग खत्म होने के बाद एडिटिंग टेबल पर कई अहम फैसले लिए जाते हैं। इसमें तय होता है कि कौन-सा सीन कितना लंबा रहेगा, किस शॉट पर कट होगा और एक्शन सीक्वेंस की रफ्तार कैसी रखी जाएगी। ‘किंग’ के कुछ प्रमुख सीक्वेंस की फाइनल लेंथ पर अभी काम चल रहा है।

म्यूजिक लॉक नहीं, नए गानों की शूटिंग बाकी

फिल्म के म्यूजिक पर भी अभी काम चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक, अलग-अलग धुनों और ट्रैक पर काम किया जा रहा है और फिल्म के सभी गाने अभी फाइनल नहीं हुए हैं। अब तक फिल्म की घोषणा के दौरान इस्तेमाल की गई थीम ट्यून ही सार्वजनिक तौर पर सामने आई है। नए गानों की शूटिंग अभी शुरू नहीं हुई है। पहली नजर में यह प्रोडक्शन में देरी लग सकती है, लेकिन बड़े बजट की फिल्मों में ऐसा क्रिएटिव वजहों से भी किया जाता है।

गाना शूट करने से पहले कहानी पर फोकस

बॉलीवुड में बड़े गानों की शूटिंग कई बार फिल्म की मुख्य कहानी के हिस्सों के बाद की जाती है। इसके बाद एडिटिंग टेबल पर फिल्म की असली रफ्तार और मूड सामने आता है। इससे यह तय करना आसान होता है कि गाना कहानी में कहां फिट होगा और उसका ट्रीटमेंट कैसा रखा जाए। अगर किसी हिस्से में इमोशनल असर बढ़ाने की जरूरत है तो गाने का म्यूजिक और विजुअल उसी हिसाब से तैयार किया जा सकता है।

विजुअल्स पर काम अभी बाकी

‘किंग’ जैसी एक्शन-हैवी और इंटरनेशनल लोकेशन वाली फिल्म में वीएफएक्स का काम सिर्फ पोस्ट-प्रोडक्शन के आखिरी चरण में नहीं होता। शूटिंग के दौरान ही यह तय किया जाता है कि स्क्रीन पर क्या वास्तविक दिखेगा और किस हिस्से को डिजिटल तरीके से तैयार या बदला जाएगा। सेट का विस्तार, बैकग्राउंड बदलना, माहौल को बेहतर दिखाना, भीड़ बढ़ाना, गाड़ियों में डिजिटल बदलाव करना और दूसरे विजुअल सुधार जैसे काम वीएफएक्स का हिस्सा हो सकते हैं।

एक्शन का फाइनल असर एडिटिंग और साउंड से बनेगा

‘किंग’ का फाइनल टोन और रफ्तार काफी हद तक एडिटिंग टेबल पर तय होगी। शाहरुख खान के एक्शन सीक्वेंस, अभिषेक बच्चन से जुड़े अहम नैरेटिव मोमेंट्स और दीपिका पादुकोण से जुड़े फ्लैशबैक को किस क्रम में रखा जाएगा, इसका सीधा असर फिल्म के सस्पेंस, इमोशनल इम्पैक्ट और पेसिंग पर पड़ेगा। यही वजह है कि सिर्फ शूट किए गए फुटेज के आधार पर किसी कलाकार के स्क्रीन टाइम का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    रामायण के 'रावण तांडव' गाने पर उठे सवाल:एआर रहमान को हटाने की मांग, कुमार विश्वास के लिरिक्स फीके; प्रभास की आदिपुरुष से हो रही तुलना

    Hindi News Entertainment Bollywood Ramayan Movie Ravan Tandav Controversy | AR Rahman & Kumar Vishwas Trolled रामायण के ‘रावण तांडव’ गाने पर उठे सवाल:एआर रहमान को हटाने की मांग, कुमार…

    कनैली चौराहे पर युवक को शराब की बोतल धंसी:चौकी इंचार्ज ने सीएचसी सराय अकिल पहुंचाया, इलाज जारी

    Hindi News Local Uttar pradesh Kaushambi Kaushambi Accident | Youth Injured By Liquor Bottle In Saray Akil कनैली चौराहे पर युवक को शराब की बोतल धंसी:चौकी इंचार्ज ने सीएचसी सराय…

    You Missed

    Alineación posible del Athletic ante el Levante de LaLiga EA Sports

    • By dp
    • October 21, 2026
    • 1 views
    Alineación posible del Athletic ante el Levante de LaLiga EA Sports

    रामायण के 'रावण तांडव' गाने पर उठे सवाल:एआर रहमान को हटाने की मांग, कुमार विश्वास के लिरिक्स फीके; प्रभास की आदिपुरुष से हो रही तुलना

    • By dp
    • October 21, 2026
    • 1 views
    रामायण के 'रावण तांडव' गाने पर उठे सवाल:एआर रहमान को हटाने की मांग, कुमार विश्वास के लिरिक्स फीके; प्रभास की आदिपुरुष से हो रही तुलना

    La reacción de Nico Paz a las comparaciones con Gabriel Batistuta y Hernán Crespo – TyC Sports

    • By dp
    • October 21, 2026
    • 5 views
    La reacción de Nico Paz a las comparaciones con Gabriel Batistuta y Hernán Crespo – TyC Sports

    कनैली चौराहे पर युवक को शराब की बोतल धंसी:चौकी इंचार्ज ने सीएचसी सराय अकिल पहुंचाया, इलाज जारी

    • By dp
    • October 21, 2026
    • 4 views
    कनैली चौराहे पर युवक को शराब की बोतल धंसी:चौकी इंचार्ज ने सीएचसी सराय अकिल पहुंचाया, इलाज जारी

    Giants might already regret drafting Francis Mauigoa over Vega Ioane

    • By dp
    • October 21, 2026
    • 4 views
    Giants might already regret drafting Francis Mauigoa over Vega Ioane

    डीएम, एडीएम और एसडीएम के तबादलों पर रोक:मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन 4 नवंबर तक रहेगी रोक, उसके बाद आचार संहिता लागू हो सकती है

    • By dp
    • October 21, 2026
    • 3 views
    डीएम, एडीएम और एसडीएम के तबादलों पर रोक:मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन 4 नवंबर तक रहेगी रोक, उसके बाद आचार संहिता लागू हो सकती है