प्रयागराज में लगातार दूसरे दिन मारपीट-पथराव:एक दिन पहले मटकी फोड़ प्रतियोगिता में हुए झगड़े को लेकर खूनी संघर्ष

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Prayagraj
  • Prayagraj Mutthiganj Clash | Matki Phod Dispute Leads To Violent Brawl

प्रयागराज में लगातार दूसरे दिन मारपीट-पथराव:एक दिन पहले मटकी फोड़ प्रतियोगिता में हुए झगड़े को लेकर खूनी संघर्षप्रयागराज1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

प्रयागराज के मुट्ठीगंज में 24 घंटे के भीतर रविवार को लगातार दूसरी बार जमकर बवाल हुआ। यहां एक दिन पहले मटकी फोड़ प्रतियोगता के दौरान हुए झगड़े को लेकर दो गुट फिर आमने सामने हो गए और इस बार विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। यहां दोनों तरफ से लाठी-डंडों के स

.

यह घटना रामभवन चौराहे के पास हुई। घायल दोनों युवकों में 35 साल का विशाल अग्रहरि और 30 साल का नितेश केसरवानी शामिल हैं। इनमें से एक का जबड़ा टूट गया है जबकि दूसरे के हाथ-पैर व सिर में गंभीर चोट पहुंची है। पुलिस देर रात तक हमलावरों की तलाश में दबिश देती रही।

घटना रविवार रात 9:30 बजे के करीब हुई। यहां 15-20 युवक लाठी-डंडों और लोहे की रॉड लेकर रामभवन चौराहे पर पहुंचे और मोहल्ले में ही रहने वाले स्थानीय लड़कों को ललकारने लगे। इस पर दूसरी ओर से भी बड़ी संख्या में युवक जुट गए। इसके बाद दोनों पक्षों में गालीगलौज शुरू हुई और फिर देखते ही देखते दोनों पक्ष एक-दूसरे पर टूट पड़े।

दोनों पक्ष के युवकों ने एक दूसरे को लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। इससे भी मन नहीं भरा तो ईंट-पत्थर चलाने लगे। करीब 15 मिनट तक दोनों ओर से पथराव होता रहा। इस दौरान सड़क जंग का मैदान बनी रही। सरेआम हुई इस घटना से मोहल्ले में दहशत फैल गई और स्थानीय लोग भी घरों में दुबक गए। करीब 15 मिनट बाद मामला शांत हुआ तो मोहल्ले के ही विशाल और नितेश गंभीर रूप से जख्मी हाल में सड़क पर पड़े मिले।

सूचना पर पुलिस पहुंची और फिर दोनों को निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती कर लिया। थानाध्यक्ष मुट्‌ठीगंज मनोज कुमार सिंह ने बताया कि वीडियो फुटेज से कुछ हमलावर लड़कों की पहचान हुई है। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

वीडियो भी सामने आया

सरेआम हुए इस तांडव का वीडियो भी सामने आया है। इसमें दाेनों गुट हाथों में लाठी-डंडे और लोहे की रॉड लेकर एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं। कुछ देर बाद यही युवक ईंट-पत्थर चलाने लगते हैं। इस दौरान मौके से गुजरने वाले राहगीरों में अफरातफरी मचते भी दिखाई देती है।

एक दिन पहले भी हुआ था झगड़ा

बताया जा रहा है रविवार को हुए खूनी संघर्ष की वजह एक दिन पहले इसी चौराहे पर हुआ विवाद रहा। शनिवार रात मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान यहां युवकों के दो गुट आपस में भिड़ गए और पुर उनमें जमकर मारपीट हुई थी। युवकों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे और थप्पड़ बरसाए। दोनों गुटों के बीच सड़क पर काफी देर तक मारपीट होती रही। इससे कार्यक्रम में मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

पुलिसवालों के सामने करते रहे मारपीट।पुलिसवालों के सामने करते रहे मारपीट।

हजारों की भीड़ के बीच शुरू हुआ था विवाद मटकी फोड़ प्रतियोगिता देखने के लिए आसपास के इलाके से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। देर रात कार्यक्रम चल ही रहा था, इसी दौरान युवकों के दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। दोनों गुटों के युवक एक-दूसरे पर टूट पड़े। किसी ने थप्पड़ मारे तो किसी ने लात-घूंसे चलाए। मारपीट के दौरान युवक एक-दूसरे को दौड़ाकर पीटते नजर आए। अचानक हुए इस बवाल से कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर हटने लगे और कुछ देर के लिए प्रतियोगिता भी प्रभावित हुई।

पुलिसकर्मियों के सामने करते रहे थे मारपीट बवाल की सूचना मिलने पर मुट्ठीगंज पुलिस मौके पर पहुंची थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पुलिसकर्मियों के पहुंचने के बाद भी कुछ युवक मारपीट करते रहे। बताया जा रहा है कि विवाद में शामिल कुछ युवक नशे की हालत में थे। पुलिस ने स्थिति संभालने के बाद कुछ युवकों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। हालांकि, मामला थाने पहुंचने के बाद किसी भी पक्ष ने पुलिस को लिखित तहरीर नहीं दी। दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौते की बात सामने आने के बाद पुलिस ने हिरासत में लिए गए युवकों को थाने से छोड़ दिया था।

पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी थी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हालात इस कदर बेकाबू हुए कि पुलिसकर्मियों के पहुंचने के बाद भी दोनों गुट नहीं रुके। इस पर पहले उन्हें रोकने की कोशिश की गई। नहीं मानने पर पुलिसकर्मियों ने उपद्रव कर रहे युवकों की धुनाई शुरू कर दी। एक पुलिसकर्मी ने थप्पड़ बरसाए तो दूसरे ने लाठियां भांजकर उपद्रवियों को खदेड़ा। यह पूरी घटना कैमरे में भी कैद हुई।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

प्रयागराज में मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी:अल्लापुर में गहने, कैश और कीमती सामान ले गए बदमाश, सीसीटीवी से जांच

Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj Prayagraj Theft Case: Burglars Loot Cash Jewelry In Allahpur; CCTV Footage प्रयागराज में मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी:अल्लापुर में गहने, कैश और…

‘जेलर 2’ ने 6 दिनों में कमाए 500 करोड़ रुपए:2026 की तीसरी सबसे बड़ी भारतीय फिल्म बनी, रजनीकांत ने बनाया खास रिकॉर्ड

Hindi News Entertainment Bollywood Rajinikanth Jailer 2 Record | 2026 Third Highest Grossing Indian Film ‘जेलर 2’ ने 6 दिनों में कमाए 500 करोड़ रुपए:2026 की तीसरी सबसे बड़ी भारतीय…

You Missed

Llaneros FC Vs. Deportivo Cali: así puede ver el juego aplazado de la fecha 9 de la Liga BetPlay

  • By dp
  • October 21, 2026
  • 0 views
Llaneros FC Vs. Deportivo Cali: así puede ver el juego aplazado de la fecha 9 de la Liga BetPlay

प्रयागराज में मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी:अल्लापुर में गहने, कैश और कीमती सामान ले गए बदमाश, सीसीटीवी से जांच

  • By dp
  • October 21, 2026
  • 3 views
प्रयागराज में मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी:अल्लापुर में गहने, कैश और कीमती सामान ले गए बदमाश, सीसीटीवी से जांच

Sitios web de todo el mundo quedan desactivados tras detectarse una falla de seguridad crítica en internet – BBC News Mundo

  • By dp
  • October 21, 2026
  • 4 views
Sitios web de todo el mundo quedan desactivados tras detectarse una falla de seguridad crítica en internet – BBC News Mundo

‘जेलर 2’ ने 6 दिनों में कमाए 500 करोड़ रुपए:2026 की तीसरी सबसे बड़ी भारतीय फिल्म बनी, रजनीकांत ने बनाया खास रिकॉर्ड

  • By dp
  • October 21, 2026
  • 3 views
‘जेलर 2’ ने 6 दिनों में कमाए 500 करोड़ रुपए:2026 की तीसरी सबसे बड़ी भारतीय फिल्म बनी, रजनीकांत ने बनाया खास रिकॉर्ड

“As good as Broadchurch”: Deadwater Fell is the “fantastic” crime drama to binge this week

  • By dp
  • October 21, 2026
  • 4 views
“As good as Broadchurch”: Deadwater Fell is the “fantastic” crime drama to binge this week

पेट्रोल पंप डीलरशिप रद्द, मुआवजा देने का आदेश:हाईकोर्ट ने कहा- वित्तीय नुकसान की भरपाई करना अधिकारियों की जिम्मेदारी

  • By dp
  • October 21, 2026
  • 3 views
पेट्रोल पंप डीलरशिप रद्द, मुआवजा देने का आदेश:हाईकोर्ट ने कहा- वित्तीय नुकसान की भरपाई करना अधिकारियों की जिम्मेदारी