अजय देवगन ने इललीगल सॉफ्टवेयर से किया था प्रैंक:अमिताभ बच्चन के नंबर से किसी और को भेजा मैसेज, लिखा- सुबह साढ़े 5 बजे मिलो

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Ajay Devgn Prank On Amitabh Bachchan | Illegal Software Message Mumbai

अजय देवगन ने इललीगल सॉफ्टवेयर से किया था प्रैंक:अमिताभ बच्चन के नंबर से किसी और को भेजा मैसेज, लिखा- सुबह साढ़े 5 बजे मिलो4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अजय देवगन और अमिताभ बच्चन ने अब तक मुख्य रूप से 5 फिल्मों में एक साथ काम किया है, जिसमें ‘मेजर साहब’, ‘हिंदुस्तान की कसम’, ‘खाकी’, ‘सत्याग्रह’ और ‘रनवे 34’ शामिल हैं। - Dainik Bhaskarअजय देवगन और अमिताभ बच्चन ने अब तक मुख्य रूप से 5 फिल्मों में एक साथ काम किया है, जिसमें ‘मेजर साहब’, ‘हिंदुस्तान की कसम’, ‘खाकी’, ‘सत्याग्रह’ और ‘रनवे 34’ शामिल हैं।

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन अक्सर मीडिया के सामने गंभीर नजर आते और कम बोलते हैं। हालांकि फिल्म के सेट पर सह-कलाकारों और क्रू मेंबर्स के साथ मजाक-मस्ती करते हैं और उनकी गिनती बॉलीवुड के सबसे बड़े प्रैंकस्टारों में होती है। यहां तक कि अजय देवगन ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ भी प्रैंक किया था।

‘द कपिल शर्मा शो’ में अजय देवगन ने बताया था कि बहुत साल पहले एक ऐसा इललीगल सॉफ्टवेयर आया था, जिससे किसी दूसरे नंबर से मैसेज भेजा जा सकता था। यानी मैसेज पाने वाले को लगता था कि उसे असली नंबर से ही मैसेज आया है।

अजय ने इसी सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल अपने दोस्त और पब्लिक रिलेशन (PR) एक्सपर्ट पराग देसाई के साथ प्रैंक करने के लिए किया। पराग देसाई अमिताभ बच्चन के भी PR थे। अजय ने रात करीब 10 बजे अमिताभ बच्चन के नंबर से पराग को मैसेज भेजा।

मैसेज में लिखा था, “सुबह 5:30 बजे आकर मिलो।” मैसेज देखकर पराग टेंशन में आ गए कि क्या हुआ होगा और वो सुबह साढ़े पांच बजे अमिताभ बच्चन के घर पहुंच गए। उस समय अमिताभ बच्चन जिम में थे और उन्होंने पराग से बोला, “इतनी सुबह-सुबह?”

जिस पर पराग ने उनसे कहा कि आपने उन्हें बुलाया है। अमिताभ बच्चन ने हैरानी से पूछा, “मैं क्यों बुलाऊंगा?”

पराग देसाई अमिताभ बच्चन के लंबे समय से पीआर पब्लिसिस्ट और मीडिया मैनेजर हैं।पराग देसाई अमिताभ बच्चन के लंबे समय से पीआर पब्लिसिस्ट और मीडिया मैनेजर हैं।

इसके बाद पराग ने उन्हें वही मैसेज दिखाया। मैसेज देखकर अमिताभ बच्चन भी परेशान हो गए। उन्हें समझ नहीं आया कि आखिर उनके नंबर से यह मैसेज किसने भेजा।

शो पर अजय देवगन ने बताया कि बाद में उन्होंने अमिताभ बच्चन को पूरे प्रैंक की सच्चाई बता दी।

अजय ने मजाकिया अंदाज में आगे बताया कि अमिताभ बच्चन ने उनसे वही सॉफ्टवेयर मांग लिया।

जावेद जाफरी के खाने में भांग मिला दी थी

अजय देवगन ने एक प्रैंक एक्टर जावेद जाफरी के साथ भी किया था। जावेद जाफरी ने मिर्ची प्लस को दिए इंटरव्यू में अजय के प्रैंक से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया था। यह किस्सा फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ की शूटिंग का है।

जावेद जाफरी ने बताया था कि महाशिवरात्रि के मौके पर अजय ने मजाक में सेट पर मौजूद खाने में भांग मिला दी थी। जावेद, जो न शराब पीते हैं और न सिगरेट, उन्होंने अनजाने में वही खाना ज्यादा खा लिया।

अजय देवगन और जावेद जाफरी ने टोटल धमाल (2019) और दे दे प्यार दे 2 (2025) जैसी कॉमेडी फिल्मों में साथ काम किया है।अजय देवगन और जावेद जाफरी ने टोटल धमाल (2019) और दे दे प्यार दे 2 (2025) जैसी कॉमेडी फिल्मों में साथ काम किया है।

कुछ देर बाद उन्हें अजीब महसूस होने लगा। उन्होंने बताया कि ऐसा लग रहा था जैसे वे ब्लैक होल में गिर रहे हों और आसपास सब कुछ हिल रहा हो। हालत इतनी खराब हो गई कि वे घबरा गए और लगा कि वे बच नहीं पाएंगे।

घबराहट में जावेद अपने कमरे में चले गए। उन्होंने अपने असिस्टेंट, पत्नी और बेटे मीजान जाफरी को फोन किया। उन्हें लगा यह उनका आखिरी समय है, इसलिए वे वसीयत लिखवाने को तैयार हो गए थे। बाद में पता चला कि यह अजय देवगन का मजाक था।

फिल्म पब्लिसिस्ट को ड्रग्स केस का आरोपी बना दिया

अजय देवगन के प्रैंक्स से जुड़ा एक और दिलचस्प किस्सा है। फिल्म पब्लिसिस्ट राजेंद्र राव को अजय ने प्रैंक कर नकली ड्रग्स के केस में फंसा दिया था। मिड डे को दिए इंटरव्यू में अजय ने इसे स्वीकार किया था।

बता दें कि फिल्म पब्लिसिस्ट वह व्यक्ति होता है जो किसी फिल्म या कलाकार की पब्लिसिटी और प्रमोशन संभालता है। राजेंद्र राव ने लगान, स्वदेस और सरफरोश जैसी फिल्मों का प्रमोशन किया था।

साल 2003-2004 में अजय देवगन दीव (दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव) में एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, जिसमें अमीषा पटेल भी थीं। शूटिंग दीव फोर्ट के आसपास चल रही थी। उसी दौरान राजेंद्र राव भी मौजूद थे। वो हंसमुख और मजाकिया इंसान थे, लेकिन उस दिन उनका मूड थोड़ा खराब था क्योंकि उनका एक बैग मुंबई एयरपोर्ट पर छूट गया था। वे बार-बार बैग छूटने वाली बात कर रहे थे।

अजय ने सोचा कि क्यों न इस पर एक प्रैंक किया जाए। उन्होंने दीव के सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस से संपर्क किया और पूरा प्लान तैयार किया। उन्होंने चुपके से राजेंद्र राव की जेब में नमक का एक छोटा पैकेट डाल दिया, ताकि बाद में उसे ड्रग्स बताया जा सके।

शूटिंग के दौरान अचानक सेट पर पुलिस की एक वैन पहुंची। साथ में सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस भी थे, जो राजेंद्र राव को ढूंढ रहे थे। राजेंद्र को लगा कि उनका बैग मिल गया है, लेकिन मामला अलग निकला।

पुलिस ने बताया कि उनके बैग में भारी मात्रा में ड्रग्स मिली है और उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। सबके सामने उन्हें पकड़कर ले जाया गया। माहौल एकदम सीरियस हो गया।

राजेंद्र राव को थाने ले जाकर पूछताछ की गई। उनसे सवाल पूछे गए। तलाशी में उनकी जेब से नमक का पैकेट निकला। पुलिस ने उसे चखकर कहा, “यह कोकीन है।” यह सुनते ही राजेंद्र बहुत घबरा गए।

शाम होते-होते हालत इतनी खराब हो गई कि पुलिस अधिकारी ने अजय देवगन को फोन करके कहा कि अब यह मजाक ज्यादा हो रहा है और इसे खत्म करना चाहिए। करीब 8 बजे शाम को सच्चाई सामने आई और राजेंद्र राव को छोड़ दिया गया।

जब राजेंद्र वापस आए, तो वे बेहद नाराज थे। उन्होंने अजय को खूब डांटा और कहा कि ऐसा मजाक कभी किसी के साथ नहीं करना चाहिए। यहां तक कि उन्होंने खुद को होटल के कमरे में करीब 24 घंटे के लिए बंद कर लिया। बाद में दोनों ने साथ बैठकर ड्रिंक पी और मामला शांत हुआ।

…………………..

अजय देवगन के प्रैंक से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

प्रैंक के लिए मशहूर थे अजय देवगन:सेट पर मजाक करना पड़ा था भारी, को-स्टार की पत्नी ने की थी सुसाइड की कोशिश

अजय देवगन के प्रैंक के चलते उनके को-स्टार की पत्नी ने आत्महत्या तक करने की कोशिश की थी। साल 2018 में अजय देवगन ने मिड-डे को दिए एक इंटरव्यू में बिना किसी का नाम लिए एक किस्सा बताया था। उन्होंने बताया था कि एक बार वो अपनी एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। उस समय उनके को-स्टार की नई-नई शादी हुई थी और पूरी यूनिट नाइट शूट करती थी। पूरी खबर यहां पढ़ें…

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    फायरिंग के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली सुरक्षा:सलमान-शाहरुख के पास Y+ कैटेगरी का कवर, जानिए सेबेल्स के पास कौन-सी सिक्योरिटी है

    Hindi News Entertainment Bollywood Tiger Shroff Security Mumbai Firing Incident | Bollywood Stars Security फायरिंग के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली सुरक्षा:सलमान-शाहरुख के पास Y+ कैटेगरी का कवर, जानिए सेबेल्स…

    जसवंतनगर में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार देवर-भाभी को रौंदा:भाभी की मौत, देवर घायल; गंभीर हालत में सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर

    Hindi News Local Uttar pradesh Etawah Jaswantnagar Etawah Road Accident: Woman Dies, Brother in law Injured In Jaswant Nagar जसवंतनगर में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार देवर-भाभी को रौंदा:भाभी की…

    You Missed

    फायरिंग के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली सुरक्षा:सलमान-शाहरुख के पास Y+ कैटेगरी का कवर, जानिए सेबेल्स के पास कौन-सी सिक्योरिटी है

    • By dp
    • October 22, 2026
    • 0 views
    फायरिंग के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली सुरक्षा:सलमान-शाहरुख के पास Y+ कैटेगरी का कवर, जानिए सेबेल्स के पास कौन-सी सिक्योरिटी है

    Supreme Court Rejects Sunny Balwani Appeal in Theranos Fraud Case

    • By dp
    • October 22, 2026
    • 3 views
    Supreme Court Rejects Sunny Balwani Appeal in Theranos Fraud Case

    जसवंतनगर में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार देवर-भाभी को रौंदा:भाभी की मौत, देवर घायल; गंभीर हालत में सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर

    • By dp
    • October 22, 2026
    • 3 views
    जसवंतनगर में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार देवर-भाभी को रौंदा:भाभी की मौत, देवर घायल; गंभीर हालत में सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर

    The Five Biggest Takeaways From Our Updated NBA Player Rankings

    • By dp
    • October 22, 2026
    • 3 views
    The Five Biggest Takeaways From Our Updated NBA Player Rankings

    रणबीर कपूर ने अपने बयान पर माफी मांगी:कहा था- सच्चाई और अच्छाई का अंत होगा; ट्रोलिंग के बाद बोले- जुबान फिसल गई

    • By dp
    • October 22, 2026
    • 5 views
    रणबीर कपूर ने अपने बयान पर माफी मांगी:कहा था- सच्चाई और अच्छाई का अंत होगा; ट्रोलिंग के बाद बोले- जुबान फिसल गई

    Steve Kerr Gets Real About the Warriors

    • By dp
    • October 22, 2026
    • 6 views
    Steve Kerr Gets Real About the Warriors