सपा विधायक पिंकी यादव मस्जिद मुस्तफा कादरी पर भड़कीं:कहा- मस्जिद/मदरसों को गिराकर PDA को प्रताड़ित किया, यह जनता सत्ता से उखाड़ फ़ेंकेगी, इसे मत रुलाइए

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Sambhal
  • SP MLA Pinky Yadav Slams Bulldozer Action On Masjid Mustafa Kadri, Sambhal

सपा विधायक पिंकी यादव मस्जिद मुस्तफा कादरी पर भड़कीं:कहा- मस्जिद/मदरसों को गिराकर PDA को प्रताड़ित किया, यह जनता सत्ता से उखाड़ फ़ेंकेगी, इसे मत रुलाइएसनी गुप्ता, संभल5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रविवार को समाजवादी पार्टी की विधायक पिंकी यादव ने संभल जनपद के असमोली विधानसभा क्षेत्र के गांव कसेरुआ में मस्जिद मुस्तफा कादरी पर हुई बुलडोजर कार्रवाई को लेकर प्रशासन पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता को प्रताड़ित कर रही है।

विधायक यादव ने कहा कि संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं और मदरसों-मस्जिदों को ध्वस्त कर एक विशेष वर्ग के लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उनके विधानसभा क्षेत्र के गांव कसेरुआ में मस्जिद को ‘शहीद’ कर दिया गया।

उन्होंने यह भी दावा किया कि कुछ दिन पहले गांव राया बुजुर्ग, ऐंचौड़ा कम्बोह और मुबारकपुर बंद में भी मस्जिदों को ‘शहीद’ किया गया था। विधायक ने कहा कि उन्होंने ग्राम सभा भूमि की पूर्ति के लिए अपनी जमीन देने की पेशकश की थी, ताकि प्रशासन उस भूमि को हस्तांतरित कर सके, लेकिन उनकी बात को अनसुना कर दिया गया।

पिंकी यादव ने सत्ता में बैठे लोगों पर निरंकुशता से एक विशेष वर्ग को निशाना बनाने और उनका शोषण करने का आरोप लगाया। उन्होंने जोर देकर कहा कि नियम और कानून सभी के लिए समान होते हैं। विधायक ने प्रशासन को याद दिलाया कि संभल जनपद में कई गांव और सरकारी कार्यालय भी ग्राम सभा की भूमि पर बने हुए हैं।

उन्होंने प्रशासन को सुझाव दिया कि यदि कार्रवाई करनी ही है, तो 122बी के तहत आर्थिक दंड लगाया जा सकता है। विधायक ने कहा कि प्रशासन को ऐसे मामलों में रास्ता निकालना चाहिए, जो उनके अधिकार क्षेत्र में है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई सत्ता में बैठे लोगों की मंशा को दर्शाती है, जो एकतरफा तरीके से की जा रही है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी

    Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj Aradhana Mishra Mona Prayagraj Visit | Congress Social Justice Meeting आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली…

    शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा

    Hindi News Local Uttar pradesh Shahjahanpur Shahjahanpur PET Exam Schedule | Exam Centers Guidelines Update शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25,…

    You Missed

    La viral frase de Neymar: “Cuando me retire, voy a pasar un año sin hacer un carajo, rascándome las pelotas”

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 4 views
    La viral frase de Neymar: “Cuando me retire, voy a pasar un año sin hacer un carajo, rascándome las pelotas”

    आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 3 views
    आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी

    McFeely: New Mexico fans enchanted by big game against Bison

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 5 views
    McFeely: New Mexico fans enchanted by big game against Bison

    शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 5 views
    शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा

    Lightning at Mammoth projected lineups | NHL.com

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 6 views
    Lightning at Mammoth projected lineups | NHL.com

    अमिताभ बच्चन ने यहीं देखी पहली फिल्म:लता मंगेशकर का पहला मंचीय प्रदर्शन; रॉयल ओपेरा हाउस के दोबारा खुलने के 10 साल पूरे

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 6 views
    अमिताभ बच्चन ने यहीं देखी पहली फिल्म:लता मंगेशकर का पहला मंचीय प्रदर्शन; रॉयल ओपेरा हाउस के दोबारा खुलने के 10 साल पूरे