नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी का मानहानि केस:₹3 करोड़ का हर्जाना, सफाई मांगी; दावा- स्टैंडर्ड चार्टेट प्लेन की सफर के बाद आलोचना की

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Nora Fatehi Defamation Case | Dunes Aviation Files Suit In Gandhinagar

नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी का मानहानि केस:₹3 करोड़ का हर्जाना, सफाई मांगी; दावा- स्टैंडर्ड चार्टेट प्लेन की सफर के बाद आलोचना की23 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

एक एविएशन कंपनी ने बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही के खिलाफ ₹3 करोड़ का मानहानि का मुकदमा दायर किया है। कंपनी ने उनके ‘अपमानजनक और गैर-जिम्मेदाराना’ कमेंट्स से साख को नुकसान पहुंचने का दावा किया है।

ड्यून्स एविएशन ने यह केस गांधीनगर कोर्ट में दायर किया है। कंपनी के मुताबिक, नोरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर चार्टर्ड प्लेन का वीडियो शेयर कर उसे ‘छोटा’, ‘टॉय’ और ‘लेगो एयरप्लेन’ कहा था।

कंपनी ने नोरा से सार्वजनिक सफाई मांगने के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से विमान से जुड़े सभी बयान और कंटेंट हटाने की मांग भी की है। सीनियर सिविल जज आर. अग्रवाल की अदालत इस मामले की सुनवाई 25 सितंबर को करेगी।

मुंबई-जयपुर उड़ान का वीडियो शेयर किया था

ड्यून्स एविएशन की ओर से दायर मुकदमे के अनुसार, नोरा ने पिछले साल दिसंबर में मुंबई-जयपुर उड़ान के दौरान सेसना साइटेशन CJ2 विमान के अंदर वीडियो रिकॉर्ड किए थे। इन वीडियो में उन्होंने विमान को ‘छोटा’, ‘टॉय’ और ‘लेगो हवाई जहाज’ बताया था।

कंपनी ने कमेंट्स को लापरवाही भरा बताया

कंपनी का आरोप है कि 4.6 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स वाली नोरा के लापरवाही भरे बयानों से बुकिंग रद्द हुईं। इससे कंपनी के कमर्शियल कामकाज पर भी बुरा असर पड़ा।

बुकिंग में 15-20% गिरावट का दावा

कंपनी ने दावा किया कि उसकी बुकिंग में 15-20% की गिरावट आई और कैंसिलेशन बढ़े। कंपनी के अनुसार, जिस विमान से नोरा ने यात्रा की थी, वह स्टैंडर्ड और सही साइज का था।

ड्यून्स एविएशन ने कहा कि विमान पूरी तरह से DGCA-सर्टिफाइड और उड़ान भरने के लायक था। यह विमान एक वैध NSOP के तहत कानूनी रूप से संचालित किया जा रहा था।

₹3 करोड़ हर्जाने के साथ सार्वजनिक सफाई की मांग

मुकदमे में कंपनी ने कोर्ट से ₹3 करोड़ का हर्जाना दिलाने की मांग की है। इसके अलावा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से विमान के बारे में बयान या जिक्र वाले सभी कंटेंट तुरंत हटाने का निर्देश देने की मांग की गई है।

कंपनी ने यह भी मांग की है कि नोरा फतेही की ओर से इस मामले में सार्वजनिक स्पष्टीकरण जारी किया जाए। मामले में नोरा की ओर से कोई सफाई सामने आई है या नहीं, यह अभी पता नहीं है।

नोरा फतेही से जुड़े ये विवाद भी पढ़िए-

2026- ‘सरके चुनर’ गाने पर विवाद: गाने के बोलों को अश्लील बताते हुए विरोध हुआ। नोरा ने कहा कि हिंदी वर्जन के आपत्तिजनक बोलों की जानकारी उन्हें नहीं थी। उन्होंने मेकर्स पर गाना गलत तरह पेश करने के आरोप लगाए। विवाद पर नोरा को महिला आयोग ने समन किया था।

2022- सुकेश चंद्रशेखर केस: 200 करोड़ रुपये के कथित मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED ने नोरा से पूछताछ की। उन्हें आरोपी नहीं बनाया गया। हाल ही में सुकेश ने बताया है कि नोरा उनके साथ रिश्ता कायम रखने के लिए बार-बार कॉल करती थीं।

2022- जैकलीन फर्नांडिस से मानहानि विवाद: सुकेश केस में अपना नाम घसीटे जाने का आरोप लगाते हुए नोरा ने जैकलीन के खिलाफ मानहानि का केस किया।

2022- FIFA वर्ल्ड कप में तिरंगा विवाद: कतर में परफॉर्मेंस के दौरान तिरंगा उल्टा पकड़े जाने पर सोशल मीडिया पर आलोचना हुई।

2020- टेरेंस लुईस वीडियो विवाद: डांस रिहर्सल का वीडियो वायरल होने के बाद टेरेंस पर नोरा को गलत तरीके से छूने के आरोप लगे। बाद में वीडियो के साथ छेड़छाड़ की बात सामने आई।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    सारा अली खान ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन:बर्फबारी के बीच ठिठुरीं; मंदिर अधिकारियों से बनाई दूरी

    Hindi News Local Uttarakhand Rudraprayag Sara Ali Khan Kedarnath Visit | Bollywood Actress Darshan Snowfall सारा अली खान ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन:बर्फबारी के बीच ठिठुरीं; मंदिर अधिकारियों से…

    झांसी के 80 आंगनबाड़ी केंद्र बने मॉडल:स्मार्ट टीवी से पढ़ाई करेंगे बच्चे, दीवारों पर कलरफुल पेंटिंग भी दे रहीं ज्ञान

    Hindi News Local Uttar pradesh Jhansi Jhansi Model Anganwadi Centers | Smart TV Education & Colorful Learning झांसी के 80 आंगनबाड़ी केंद्र बने मॉडल:स्मार्ट टीवी से पढ़ाई करेंगे बच्चे, दीवारों…

    You Missed

    Sister Wives ‘ Meri Brown Reveals Why She Refused to Leave Kody Brown

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 4 views
    Sister Wives ‘ Meri Brown Reveals Why She Refused to Leave Kody Brown

    सारा अली खान ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन:बर्फबारी के बीच ठिठुरीं; मंदिर अधिकारियों से बनाई दूरी

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 4 views
    सारा अली खान ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन:बर्फबारी के बीच ठिठुरीं; मंदिर अधिकारियों से बनाई दूरी

    LeBron James References Taurean Prince’s Iconic Quotes to Try to Help Fix 76ers’ Rebounding Issues

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 5 views
    LeBron James References Taurean Prince’s Iconic Quotes to Try to Help Fix 76ers’ Rebounding Issues

    झांसी के 80 आंगनबाड़ी केंद्र बने मॉडल:स्मार्ट टीवी से पढ़ाई करेंगे बच्चे, दीवारों पर कलरफुल पेंटिंग भी दे रहीं ज्ञान

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 5 views
    झांसी के 80 आंगनबाड़ी केंद्र बने मॉडल:स्मार्ट टीवी से पढ़ाई करेंगे बच्चे, दीवारों पर कलरफुल पेंटिंग भी दे रहीं ज्ञान

    Hall of Famers Steve Young and Jerry Rice hold girls flag football camp in Carmichael

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 7 views
    Hall of Famers Steve Young and Jerry Rice hold girls flag football camp in Carmichael

    PET के लिए मुरादाबाद मंडल में पांच स्पेशल ट्रेनें:अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने शुरू की स्पेशल ट्रेन

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 8 views
    PET के लिए मुरादाबाद मंडल में पांच स्पेशल ट्रेनें:अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने शुरू की स्पेशल ट्रेन