प्रयागराज की गुड़िया तालाब में तैरता मिला अज्ञात शव:नेशनल हाईवे और थाने के पास मिलने से सनसनी; हत्या या हादसा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी राज

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Prayagraj
  • Mauaima
  • Mauaima Prayagraj News | Unidentified Dead Body Found Near Gudiya Talab

प्रयागराज की गुड़िया तालाब में तैरता मिला अज्ञात शव:नेशनल हाईवे और थाने के पास मिलने से सनसनी; हत्या या हादसा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी राजश्याम बाबू गुप्ता | मऊआइमा, प्रयागराज1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रयागराज के मऊआइमा थाना क्षेत्र में बुधवार, 9 सितंबर को सुबह करीब 8:10 बजे एक अज्ञात व्यक्ति का शव गुड़िया तालाब में तैरता मिला। यह तालाब थाना परिसर से महज 200 मीटर दूर नेशनल हाईवे के पास स्थित है। शव दिखाई देने पर आसपास के लोगों ने तुरंत मऊआइमा पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने की कोशिश शुरू कर दी है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई थी।

तस्वीरें देखिए –

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तालाब में शव मिलने की खबर जल्द ही आसपास के इलाके में फैल गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। थाना और नेशनल हाईवे के नजदीक शव मिलने से स्थानीय लोगों में भी चर्चा बनी हुई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है, ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके।

अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि व्यक्ति की मौत तालाब में डूबने से हुई है या कोई और वजह है। मृतक की पहचान और मौत के कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो पाएगा। पुलिस आसपास के इलाकों से भी जानकारी जुटा रही है, ताकि मृतक की पहचान जल्द हो सके।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    सारा अली खान ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन:बर्फबारी के बीच ठिठुरीं; मंदिर अधिकारियों से बनाई दूरी

    Hindi News Local Uttarakhand Rudraprayag Sara Ali Khan Kedarnath Visit | Bollywood Actress Darshan Snowfall सारा अली खान ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन:बर्फबारी के बीच ठिठुरीं; मंदिर अधिकारियों से…

    झांसी के 80 आंगनबाड़ी केंद्र बने मॉडल:स्मार्ट टीवी से पढ़ाई करेंगे बच्चे, दीवारों पर कलरफुल पेंटिंग भी दे रहीं ज्ञान

    Hindi News Local Uttar pradesh Jhansi Jhansi Model Anganwadi Centers | Smart TV Education & Colorful Learning झांसी के 80 आंगनबाड़ी केंद्र बने मॉडल:स्मार्ट टीवी से पढ़ाई करेंगे बच्चे, दीवारों…

    You Missed

    Sister Wives ‘ Meri Brown Reveals Why She Refused to Leave Kody Brown

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 4 views
    Sister Wives ‘ Meri Brown Reveals Why She Refused to Leave Kody Brown

    सारा अली खान ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन:बर्फबारी के बीच ठिठुरीं; मंदिर अधिकारियों से बनाई दूरी

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 4 views
    सारा अली खान ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन:बर्फबारी के बीच ठिठुरीं; मंदिर अधिकारियों से बनाई दूरी

    LeBron James References Taurean Prince’s Iconic Quotes to Try to Help Fix 76ers’ Rebounding Issues

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 5 views
    LeBron James References Taurean Prince’s Iconic Quotes to Try to Help Fix 76ers’ Rebounding Issues

    झांसी के 80 आंगनबाड़ी केंद्र बने मॉडल:स्मार्ट टीवी से पढ़ाई करेंगे बच्चे, दीवारों पर कलरफुल पेंटिंग भी दे रहीं ज्ञान

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 5 views
    झांसी के 80 आंगनबाड़ी केंद्र बने मॉडल:स्मार्ट टीवी से पढ़ाई करेंगे बच्चे, दीवारों पर कलरफुल पेंटिंग भी दे रहीं ज्ञान

    Hall of Famers Steve Young and Jerry Rice hold girls flag football camp in Carmichael

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 7 views
    Hall of Famers Steve Young and Jerry Rice hold girls flag football camp in Carmichael

    PET के लिए मुरादाबाद मंडल में पांच स्पेशल ट्रेनें:अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने शुरू की स्पेशल ट्रेन

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 8 views
    PET के लिए मुरादाबाद मंडल में पांच स्पेशल ट्रेनें:अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने शुरू की स्पेशल ट्रेन