आईफोन 18 के लॉन्च इवेंट में पहुंची तृप्ति डिमरी:एपी ढिल्लों भी नजर आए; एपल के सीईओ जॉन टर्नस से मुलाकात की

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Tripti Dimri & AP Dhillon At IPhone 18 Launch | Cupertino Event Photos

आईफोन 18 के लॉन्च इवेंट में पहुंची तृप्ति डिमरी:एपी ढिल्लों भी नजर आए; एपल के सीईओ जॉन टर्नस से मुलाकात की13 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

इवेंट में तृप्ति डिमरी ने एपल के सीईओ जॉन टर्नस के साथ तस्वीरें क्लिक करवाईं। - Dainik Bhaskarइवेंट में तृप्ति डिमरी ने एपल के सीईओ जॉन टर्नस के साथ तस्वीरें क्लिक करवाईं।

एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी और सिंगर एपी ढिल्लों बुधवार को अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित क्यूपर्टिनो पहुंचे। दोनों ने यहां आयोजित एपल के आईफोन 18 लॉन्च इवेंट में हिस्सा लिया।

इस खास कार्यक्रम में तृप्ति और एपी ढिल्लों को नए आईफोन 18 प्रो मॉडल देखने का मौका मिला। इस दौरान एपल के सीईओ जॉन टर्नस ने दोनों से मुलाकात की। उन्होंने सेलेब्स को नए आईफोन के फीचर्स भी दिखाए।

इवेंट में तृप्ति डिमरी रेड कोट और डेनिम में नजर आईं। वहीं एपी ढिल्लों ग्रे जैकेट में दिखाई दिए। तृप्ति डिमरी लाइव स्ट्रीमर आईशोस्पीड की लाइवस्ट्रीम में भी कुछ देर नजर आईं।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में जॉन टर्नस को दोनों भारतीय कलाकारों से बातचीत करते देखा जा सकता है। इस दौरान उन्होंने नए आईफोन के बारे में भी जानकारी दी।

तृप्ति डिमरी एपल स्टोर में वीआर हेडसेट का अनुभव लेती नजर आईं।तृप्ति डिमरी एपल स्टोर में वीआर हेडसेट का अनुभव लेती नजर आईं।तृप्ति डिमरी ने एपी ढिल्लों के साथ भी तस्वीर शेयर की।तृप्ति डिमरी ने एपी ढिल्लों के साथ भी तस्वीर शेयर की।आईशोस्पीड की लाइवस्ट्रीम में तृप्ति डिमरी लिप ग्लॉस लगाती नजर आई।आईशोस्पीड की लाइवस्ट्रीम में तृप्ति डिमरी लिप ग्लॉस लगाती नजर आई।

एपल ने पहला फोल्डेबल आईफोन डुओ लॉन्च किया एपल ने बुधवार रात लॉन्च इवेंट ‘सरप्राइज एंड शाइन’ में अपने पहले फोल्डेबल फोन आईफोन डुओ के साथ 6 डिवाइस लॉन्च किए। आईफोन डुओ में 5.4-इंच का कवर डिस्प्ले और अंदर 7.6-इंच की मेन स्क्रीन है, जो अब तक के किसी भी आईफोन का सबसे बड़ा डिस्प्ले है।

आईफोन डुओ में पहली बार डुअल-बैटरी सिस्टम दिया गया है। इसमें फिजिकल सिम कार्ड नहीं लगेगा, यानी यह केवल ई-सिम पर चलेगा।

डुओ एपल का अब तक का सबसे महंगा आईफोन है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 3 लाख रुपए है, जबकि टॉप मॉडल की कीमत 4.50 लाख रुपए तक जाती है। भारत में इसकी बुकिंग 16 अक्टूबर से और बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू होगी।

साथ ही एपल ने इस बार आईफोन 18 सीरीज में सिर्फ प्रीमियम मॉडल 18 प्रो और 18 प्रो मैक्स लॉन्च किए हैं। इनमें सबसे खास मेन कैमरा है, जिसमें प्रोफेशनल DSLR कैमरे वाली टेक्नोलॉजी दी गई है।

आईफोन 18 प्रो की शुरुआती कीमत 1,64,900 लाख रुपए और आईफोन 18 प्रो मैक्स की 1,79,900 रुपए है। इनकी बुकिंग 12 सितंबर से और बिक्री 18 सितंबर से शुरू होगी। इनके अलावा, इवेंट में एयरपॉड्स 5, एपल वॉच सीरीज 12 और वॉच अल्ट्रा 4 भी आए हैं।

एपल के नए CEO जॉन टर्नस ने कंपनी का पहला फोल्डेबल आईफोन पेश किया। ये उनका एपल में पहला लॉन्च इवेंट था।एपल के नए CEO जॉन टर्नस ने कंपनी का पहला फोल्डेबल आईफोन पेश किया। ये उनका एपल में पहला लॉन्च इवेंट था।

नए आईफोन्स के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स ग्राफिक्स में देखें…

अब 3 तस्वीरों में देखें डुओ का लुक

डुओ का कवर डिस्प्ले 5.4 इंच और मेन डिस्प्ले 7.6 इंच का है।डुओ का कवर डिस्प्ले 5.4 इंच और मेन डिस्प्ले 7.6 इंच का है।आईफोन डुओ की 7.6 इंच की मुख्य स्क्रीन पर आईपेड मिनी जैसा अनुभव मिलता है। इसमें एक साथ दो एप चलाए जा सकते हैं।आईफोन डुओ की 7.6 इंच की मुख्य स्क्रीन पर आईपेड मिनी जैसा अनुभव मिलता है। इसमें एक साथ दो एप चलाए जा सकते हैं।डुओ में एडवांस ios27 में A20 प्रो का फास्ट प्रोसेसर दिया है।डुओ में एडवांस ios27 में A20 प्रो का फास्ट प्रोसेसर दिया है।

आईफोन 18 सीरीज के प्रीमियम फोन्स

एपल Siri AI में 6 बड़े अपडेट्स

  • स्क्रीन देखकर काम करना: स्क्रीन पर क्या दिख रहा है, सिरी उसे समझकर सीधे वही टास्क पूरा कर देती है।
  • निजी डेटा से सटीक जवाब: ईमेल, मैसेज या कैलेंडर से जानकारी निकालकर आपकी फ्लाइट, मीटिंग या प्लान बता देती है।
  • एप्स के अंदर काम: सिर्फ एप खोलती ही नहीं, बल्कि फोटो एडिट करके किसी को भेजने जैसा अंदर का काम भी कर देती है।

  • इंसानों जैसी बात: अटक-अटक कर बोलने या अधूरा वाक्य बोलने पर भी बात आसानी से समझ लेती है।
  • बिना बोले टाइपिंग: स्क्रीन के नीचे डबल टैप करके अब सिरी को लिखकर भी कमांड दे सकते हैं।
  • चैटजीपीटी सपोर्ट: मुश्किल सवालों के जवाब, टेक्स्ट या रेसिपी के लिए सीधे ‘चैटजीपीटी’ से मदद ले लेती है।

एपल के नए वियरेबल डिवाइसेस

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    झांसी के 80 आंगनबाड़ी केंद्र बने मॉडल:स्मार्ट टीवी से पढ़ाई करेंगे बच्चे, दीवारों पर कलरफुल पेंटिंग भी दे रहीं ज्ञान

    Hindi News Local Uttar pradesh Jhansi Jhansi Model Anganwadi Centers | Smart TV Education & Colorful Learning झांसी के 80 आंगनबाड़ी केंद्र बने मॉडल:स्मार्ट टीवी से पढ़ाई करेंगे बच्चे, दीवारों…

    PET के लिए मुरादाबाद मंडल में पांच स्पेशल ट्रेनें:अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने शुरू की स्पेशल ट्रेन

    Hindi News Local Uttar pradesh Moradabad Moradabad Railway Special Trains For UP PET Exam | Students Travel PET के लिए मुरादाबाद मंडल में पांच स्पेशल ट्रेनें:अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए…

    You Missed

    LeBron James References Taurean Prince’s Iconic Quotes to Try to Help Fix 76ers’ Rebounding Issues

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 3 views
    LeBron James References Taurean Prince’s Iconic Quotes to Try to Help Fix 76ers’ Rebounding Issues

    झांसी के 80 आंगनबाड़ी केंद्र बने मॉडल:स्मार्ट टीवी से पढ़ाई करेंगे बच्चे, दीवारों पर कलरफुल पेंटिंग भी दे रहीं ज्ञान

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 3 views
    झांसी के 80 आंगनबाड़ी केंद्र बने मॉडल:स्मार्ट टीवी से पढ़ाई करेंगे बच्चे, दीवारों पर कलरफुल पेंटिंग भी दे रहीं ज्ञान

    Hall of Famers Steve Young and Jerry Rice hold girls flag football camp in Carmichael

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 4 views
    Hall of Famers Steve Young and Jerry Rice hold girls flag football camp in Carmichael

    PET के लिए मुरादाबाद मंडल में पांच स्पेशल ट्रेनें:अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने शुरू की स्पेशल ट्रेन

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 5 views
    PET के लिए मुरादाबाद मंडल में पांच स्पेशल ट्रेनें:अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने शुरू की स्पेशल ट्रेन

    Bill Maher fires back at liberal critics over second Trump dinner: ‘I did it again, bitches’

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 6 views
    Bill Maher fires back at liberal critics over second Trump dinner: ‘I did it again, bitches’

    हवा चली तो 24 घंटे में आधा हुआ प्रदूषण:मेरठ में AQI 343 से गिरकर 172 पर पहुंचा, सांस के मरीजों को अब भी परेशानी

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 6 views
    हवा चली तो 24 घंटे में आधा हुआ प्रदूषण:मेरठ में AQI 343 से गिरकर 172 पर पहुंचा, सांस के मरीजों को अब भी परेशानी