- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Mathura
- Mathura Navratri Meat Ban Demand | Shri Krishna Janmabhoomi Nyas Letter To Yogi Adityanath
मथुरा में नवरात्रि में मांस बिक्री पर रोक की मांग:श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास ने CM योगी को लिखा पत्र, पशु वध पर भी प्रतिबंध की अपीलराकेश पचौरी | मथुरा3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मथुरा में नवरात्रि पर्व के दौरान तीर्थ क्षेत्र में मांस की बिक्री और पशु वध पर रोक लगाने की मांग की गई है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश फलाहारी महाराज ने इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है।
उन्होंने नवरात्रि के पवित्र दिनों में बेजुबान जीवों की हत्या रोकने और तीर्थ क्षेत्रों में मांस की दुकानों पर प्रतिबंध लगाने की अपील की है। फलाहारी महाराज ने पत्र में कहा कि नवरात्रि हिंदुओं के लिए बहुत पवित्र त्योहार है।
इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में पूजा-अर्चना करते हैं। ऐसे में मंदिरों के रास्ते में खुली मांस की दुकानों पर बकरे और भैंसे आदि का कटा मांस देखकर श्रद्धालुओं को परेशानी होती है।
उन्होंने बताया कि नवरात्रि में कई लोग व्रत रखते हैं और सात्विक जीवन जीते हैं। ऐसे पवित्र माहौल में मांस की दुकानें और पशु वध का दृश्य धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाता है। इसलिए नवरात्रि के दौरान तीर्थ क्षेत्रों में मांस की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगनी चाहिए।
फलाहारी महाराज ने पत्र में ब्रजभूमि के धार्मिक महत्व का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने इसी पवित्र भूमि पर माखन चोरी, रासलीला और महारास जैसी लीलाएं की थीं।
उन्होंने कहा कि ब्रज की धार्मिक और आध्यात्मिक गरिमा को देखते हुए यहां नवरात्रि के दौरान खास इंतजाम की जरूरत है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की कि सरकार श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए नवरात्रि में जानवरों की हत्या और मांस बिक्री पर रोक लगाने के लिए कदम उठाए।
.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔



