POCSO केस में एक्टर रोहित चंदेल जेल से रिहा:2 महीने पहले गिरफ्तार हुए थे, 16 साल की लड़की से छेड़छाड़-मारपीट का आरोप; चार्जशीट में धर्म-पेशा गलत

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Actor Rohit Chandel Released From Jail In POCSO Case | Mumbai News

POCSO केस में एक्टर रोहित चंदेल जेल से रिहा:2 महीने पहले गिरफ्तार हुए थे, 16 साल की लड़की से छेड़छाड़-मारपीट का आरोप; चार्जशीट में धर्म-पेशा गलत5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

30 साल के टीवी एक्टर रोहित चंदेल कई पॉपुलर शोज का हिस्सा रहे हैं। - Dainik Bhaskar30 साल के टीवी एक्टर रोहित चंदेल कई पॉपुलर शोज का हिस्सा रहे हैं।

‘पांड्या स्टोर’ और सैराब जैसे पॉपुलर शोज फेम एक्टर रोहित चंदेल को POCSO केस में जमानत मिल गई है। उन पर 16 साल की लड़की का पीछा करने, बार-बार फोन करने, परेशान करने और मारपीट करने का आरोप है। मुंबई पुलिस ने उन्हें जुलाई में गिरफ्तार किया था।

रोहित चंदेल पर प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेज एक्ट यानी POCSO के तहत केस दर्ज है। वह करीब दो महीने से जेल में थे।

एक्टर रोहित चंदेल को पांड्या स्टोरी और सैराब जैसे पॉपुलर टीवी शोज के लिए जाना जाता है।एक्टर रोहित चंदेल को पांड्या स्टोरी और सैराब जैसे पॉपुलर टीवी शोज के लिए जाना जाता है।

चार्जशीट में पेशे और धर्म की जानकारी गलत

रोहित चंदेल को पहले जमानत मिलने में मुश्किल हुई थी। केस के कागजात में कुछ गड़बड़ियां सामने आई थीं। खबरों के मुताबिक, दस्तावेजों में उनके पेशे को एक्टर की जगह गलत तरीके से बिजनेसमैन बताया गया था। चार्जशीट में उनका धर्म भी गलत दर्ज किया गया था। उनके मेडिकल रिकॉर्ड में भी गलती थी। उसमें उनकी वैवाहिक स्थिति मैरिड लिखी गई थी, जबकि रोहित चंदेल ने खुद को अविवाहित बताया है।

22 जुलाई को दूसरी जमानत अर्जी खारिज हुई थी

एक्टर के वकील ने कहा था कि सरकारी कागजात में हुई गलतियों का केस पर कोई असर नहीं पड़ना चाहिए। हालांकि, 22 जुलाई को रोहित चंदेल की दूसरी जमानत अर्जी खारिज कर दी गई थी। इसके बाद 16 साल की शिकायतकर्ता ने ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान दर्ज कराया था।

10 जुलाई को घर से हुई थी गिरफ्तारी

रोहित के खिलाफ 10 जुलाई को पॉक्सो एक्ट (प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेज) के तहत शिकायत दर्ज हुई थी।

10 जुलाई को ही उन्हें दहिसर स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में पेश किया गया। फिलहाल एक्टर कस्टडी में हैं।

शुक्रवार को मुंबई के पूर्वी उपनगर की रहने वाली नाबालिग की शिकायत मिलने पर पंत नगर पुलिस स्टेशन ने एक्टर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 78 (पीछा करना) और 115(2) (चोट पहुंचाने का इरादा) भी लगाई हैं।

एक्टर पर आरोप हैं कि वह नाबालिग लड़की को अपने नंबर से कॉल कर बार-बार परेशान कर रहे थे। नाबालिग ने उनका फोन उठाना बंद किया, तो एक्टर दूसरे नंबर से बार-बार कॉल कर परेशान करने लगे।

शिकायत के अनुसार, 5 जुलाई को रोहित ने लड़की को उसके घर के पास जबरदस्ती रोकने की कोशिश की और बाद में उसका पीछा भी किया। जब नाबालिग ने विरोध किया, तो एक्टर ने बहस करते हुए उसे गालियां दीं और मारपीट की।

को-स्टार ने गिरफ्तारी पर जताई हैरानी

‘सैराब’ एक्ट्रेस किशोरी शहाणे ने को-स्टार रोहित की गिरफ्तारी पर रिएक्शन दिया। टेलीचक्कर से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जब उन्होंने यह खबर पढ़ी, तो पहले लगा कि यह शो के प्रमोशन का हिस्सा है, क्योंकि सीरियल में भी ऐसा ही ट्रैक चल रहा है। लेकिन बाद में पता चला कि मामला सच है। उन्होंने कहा कि फिलहाल शो की शूटिंग नॉर्मल तरीके से चल रही है और उन्हें इस मामले की ज्यादा जानकारी नहीं है।

रोहित चंदेल का जन्म महाराष्ट्र के शहादा में हुआ था। करीब 90 ऑडिशन में रिजेक्ट होने के बाद उन्हें पहला कमर्शियल एड मिला। इसके बाद उन्होंने 2014 में शो ‘हर मुश्किल का हल अकबर बीरबल’ से टीवी डेब्यू किया। आगे चलकर वे ‘चंद्रगुप्त मौर्य’, ‘तमन्ना’ और ‘ये उन दिनों की बात है’ जैसे कई धारावाहिकों में नजर आए।

साल 2022 में उन्होंने डिज्नी+ हॉटस्टार की वेब सीरीज ‘स्काइप लाइव’ में राजकुमार का किरदार निभाया। ‘काशीबाई बाजीराव बल्लाल’ और ‘पांड्या स्टोर’ ने उन्हें घर-घर में फेमस बनाया। वर्तमान में वे टीवी शो ‘सैराब’ में नजर आ रहे हैं।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा अपडेट:चारों आरोपी 28 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में, हथियारों की सप्लाई और साजिश के नेटवर्क की जांच जारी

    Hindi News Entertainment Bollywood Tiger Shroff Firing Case | Mumbai Court Sends Accused To Police Custody टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा अपडेट:चारों आरोपी 28 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में,…

    बम की धमकी के बाद ‘जलसा’ की सुरक्षा बढ़ी:तबीयत खराब होने के बावजूद फैंस से मिलने पहुंचे अमिताभ बच्चन; पीछे खड़े नजर आए अभिषेक

    Hindi News Entertainment Bollywood Amitabh Bachchan Meets Fans At Jalsa | Mumbai Security Threat Update बम की धमकी के बाद ‘जलसा’ की सुरक्षा बढ़ी:तबीयत खराब होने के बावजूद फैंस से…

    You Missed

    टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा अपडेट:चारों आरोपी 28 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में, हथियारों की सप्लाई और साजिश के नेटवर्क की जांच जारी

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 0 views
    टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा अपडेट:चारों आरोपी 28 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में, हथियारों की सप्लाई और साजिश के नेटवर्क की जांच जारी

    Donna Mills, 85, draws the line at unexpected OnlyFans request: ‘I’m not going to’

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 5 views
    Donna Mills, 85, draws the line at unexpected OnlyFans request: ‘I’m not going to’

    बम की धमकी के बाद ‘जलसा’ की सुरक्षा बढ़ी:तबीयत खराब होने के बावजूद फैंस से मिलने पहुंचे अमिताभ बच्चन; पीछे खड़े नजर आए अभिषेक

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 5 views
    बम की धमकी के बाद ‘जलसा’ की सुरक्षा बढ़ी:तबीयत खराब होने के बावजूद फैंस से मिलने पहुंचे अमिताभ बच्चन; पीछे खड़े नजर आए अभिषेक

    AMC wants to keep Kips Bay movie theater but NYU wants them out

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 7 views
    AMC wants to keep Kips Bay movie theater but NYU wants them out

    प्रभास की 'फौजी' पर भड़के सुभाष चंद्र बोस के पोते:बोले- हिटलर-नेताजी की मुलाकात को गलत तरीके से दिखाया; तथ्यों से छेड़छाड़ की, माफी मांगें

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 6 views
    प्रभास की 'फौजी' पर भड़के सुभाष चंद्र बोस के पोते:बोले- हिटलर-नेताजी की मुलाकात को गलत तरीके से दिखाया; तथ्यों से छेड़छाड़ की, माफी मांगें

    San Diego’s Forecast for Oct. 25: Warm start to the week, not lasting long

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 7 views
    San Diego’s Forecast for Oct. 25: Warm start to the week, not lasting long