अमरोहा में हरिद्वार एक्सप्रेसवे के लिए सर्वे पूरा:53 गावों में नई दरें लागू, किसानों को मिलेगा 4 गुना मुआवजा

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Amroha
  • Amroha Haridwar Expressway: New Land Compensation Rates For 53 Villages

अमरोहा में हरिद्वार एक्सप्रेसवे के लिए सर्वे पूरा:53 गावों में नई दरें लागू, किसानों को मिलेगा 4 गुना मुआवजारोहित प्रजापति | अमरोहाकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

अमरोहा में हरिद्वार एक्सप्रेसवे के लिए हसनपुर और मंडी धनौरा तहसील क्षेत्र में जमीन खरीदने का काम अब तेज होगा। लंबे समय से सर्किल रेट बढ़ने का इंतजार कर रहे किसानों के लिए शुक्रवार से नई दरें लागू होने के बाद रास्ता खुल गया है।

एक्सप्रेसवे के दायरे में आने वाले दोनों तहसील क्षेत्र के 53 गावों में जमीन और संपत्तियों का सर्वे पूरा हो चुका है। अब गाटा संख्या और जमीन के रकबे को अखबारों में छापा जाएगा। इसके बाद किसानों से जमीन के बैनामे कराने का काम शुरू होगा।

मेरठ-प्रयागराज गंगा एक्सप्रेसवे को हसनपुर तहसील क्षेत्र में मंगरौला के टी-पॉइंट के पास रूखालू गाव के नजदीक हरिद्वार एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। इस रास्ते की लंबाई करीब 146.24 किलोमीटर होगी।

परियोजना के लिए जमीन खरीदने का काम बढ़ने के साथ ही एक्सप्रेसवे बनाने का काम भी तेज होने की उम्मीद है। दरअसल, गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना में शामिल होने के कारण शिकरौली और रूखालू गावों का सर्किल रेट कई सालों से नहीं बढ़ाया जा सका था। जबकि दोनों गावों में जमीन का बाजार भाव सर्किल रेट से काफी ज्यादा बताया जा रहा है।

अब प्रशासन ने नई दरें लागू करते हुए सर्किल रेट 28 लाख रुपये से बढ़ाकर 36 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर कर दिया है। नई दर से जमीन अधिग्रहण की स्थिति में किसानों को सर्किल रेट के आधार पर चार गुना मुआवजा मिलेगा। इससे किसानों को पहले से ज्यादा मुआवजा मिलने की उम्मीद है।

प्रशासन ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित सर्किल रेट पर लोगों से आपत्तियां मांगी थीं। जिले भर से आईं 477 आपत्तियों की सुनवाई के बाद उनका निपटारा किया गया। इसके बाद नई दरों को फाइनल करके शुक्रवार से लागू कर दिया गया। अब किसान बैनामे का काम शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।

एसडीएम हसनपुर हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि हरिद्वार गंगा एक्सप्रेसवे के दायरे में आने वाले गावों की नई सर्किल रेट लिस्ट जारी हो चुकी है। नई दरें शुक्रवार से लागू हैं। जल्द ही किसानों से जमीन के बैनामे कराने का काम शुरू किया जाएगा।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    राष्ट्रीय पुस्तक मेले में चार पुस्तकों का लोकार्पण:आगरा में साहित्य और शोध से जुड़ी कृतियों का हुआ विमोचन

    Hindi News Local Uttar pradesh Agra Agra National Book Fair | Literature & Research Book Launch Highlights राष्ट्रीय पुस्तक मेले में चार पुस्तकों का लोकार्पण:आगरा में साहित्य और शोध से…

    अबान की मौत…अली से मिलने नहीं आया कोई परिजन:झांसी जेल में बंद अतीक के बेटे ने नए मुलाकाती के नाम नहीं दिए, सिर्फ वकीलों से ही मुलाकात की

    Hindi News Local Uttar pradesh Jhansi Jhansi Jail: Atiq Ahmed Son Ali Ahmed Meeting Lawyers Only | Latest News अबान की मौत…अली से मिलने नहीं आया कोई परिजन:झांसी जेल में…

    You Missed

    Tornado observed in Stevens County, severe storm warning until late Friday

    • By dp
    • September 12, 2026
    • 0 views
    Tornado observed in Stevens County, severe storm warning until late Friday

    राष्ट्रीय पुस्तक मेले में चार पुस्तकों का लोकार्पण:आगरा में साहित्य और शोध से जुड़ी कृतियों का हुआ विमोचन

    • By dp
    • September 12, 2026
    • 0 views
    राष्ट्रीय पुस्तक मेले में चार पुस्तकों का लोकार्पण:आगरा में साहित्य और शोध से जुड़ी कृतियों का हुआ विमोचन

    Taylor Townsend wins US Open doubles final, praises black ‘representation’

    • By dp
    • September 12, 2026
    • 2 views
    Taylor Townsend wins US Open doubles final, praises black ‘representation’

    अमरोहा में हरिद्वार एक्सप्रेसवे के लिए सर्वे पूरा:53 गावों में नई दरें लागू, किसानों को मिलेगा 4 गुना मुआवजा

    • By dp
    • September 12, 2026
    • 3 views
    अमरोहा में हरिद्वार एक्सप्रेसवे के लिए सर्वे पूरा:53 गावों में नई दरें लागू, किसानों को मिलेगा 4 गुना मुआवजा

    Carlos Correa’s return, Astros GM candidates, another Kyle Tucker-esque trade?: Mailbag

    • By dp
    • September 12, 2026
    • 4 views