बरेली में पोस्टमार्टम के बाद महिला के शव को दफनाया:भाई ने जहर देकर हत्या का लगाया था आरोप, रिपोर्ट का इंतजार

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Bareilly
  • Bareilly Woman Death Case | Brother Alleges Poisoning, Body Exhumed

बरेली में पोस्टमार्टम के बाद महिला के शव को दफनाया:भाई ने जहर देकर हत्या का लगाया था आरोप, रिपोर्ट का इंतजारमुमताज अली | बहेड़ीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

ये तस्वीर शव को दफनाने के दौरान की है। - Dainik Bhaskarये तस्वीर शव को दफनाने के दौरान की है।

बहेड़ी में छह दिन पहले दफनाई गई एक महिला का शव शनिवार को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। महिला के भाई ने आरोप लगाया है कि उसकी बहन को जहर देकर मारा गया था। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की सही वजह पता चलेगी।

12 जुलाई को हुई थी मौत

बहेड़ी के बाजार मुड़िया रोड निवासी मोहम्मद ताहिर की पत्नी तबस्सुम की 12 जुलाई को मौत हो गई थी। परिवार ने उन्हें कब्रिस्तान में दफना दिया था। परिजनों का कहना है कि तबस्सुम लंबे समय से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थीं।

भाई ने डीएम से की शिकायत

महिला के भाई जहीन इलियास अहमद, जो हल्द्वानी के रहने वाले हैं, ने जिलाधिकारी से शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बहन की मौत बीमारी से नहीं, बल्कि जहर देने से हुई है। शिकायत के बाद जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए।

मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में निकाला गया शव

शनिवार को मजिस्ट्रेट और पुलिस की मौजूदगी में महिला का शव कब्र से निकाला गया। जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद देर रात शव को दोबारा धार्मिक रीति-रिवाज से दफना दिया गया।

पति ने आरोपों को बताया गलत

महिला के पति मोहम्मद ताहिर ने जहर देकर हत्या करने के आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी लंबे समय से कैंसर से बीमार थीं और उसी वजह से उनकी मौत हुई। उन्होंने भी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई

बहेड़ी इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अगर जांच में हत्या की पुष्टि होती है तो दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    पैसे बचाने पैदल चलती थीं हुमा कुरैशी:चार लड़कियों संग पीजी में रहीं; पहली फिल्म के मिले 65 हजार, हिट के बाद भी करना पड़ा स्ट्रगल

    Hindi News Entertainment Bollywood Huma Qureshi Struggle Success Story; Body Shaming Rejection | Gangs Of Wasseypur Badlapur पैसे बचाने पैदल चलती थीं हुमा कुरैशी:चार लड़कियों संग पीजी में रहीं; पहली…

    अमिताभ बच्चन ने परीक्षा में की थी चीटिंग:अक्षय कुमार के सवाल पर बोले- थोड़ी चीटिंग की थी, एक्टर ने जोड़ लिए हाथ

    Hindi News Entertainment Bollywood Amitabh Bachchan Confesses Cheating In Exams To Akshay Kumar On KBC अमिताभ बच्चन ने परीक्षा में की थी चीटिंग:अक्षय कुमार के सवाल पर बोले- थोड़ी चीटिंग…

    You Missed

    Former Georgia DL arrested the same week he announced he’s stepping away

    • By dp
    • September 4, 2026
    • 2 views
    Former Georgia DL arrested the same week he announced he’s stepping away

    पैसे बचाने पैदल चलती थीं हुमा कुरैशी:चार लड़कियों संग पीजी में रहीं; पहली फिल्म के मिले 65 हजार, हिट के बाद भी करना पड़ा स्ट्रगल

    • By dp
    • September 4, 2026
    • 2 views
    पैसे बचाने पैदल चलती थीं हुमा कुरैशी:चार लड़कियों संग पीजी में रहीं; पहली फिल्म के मिले 65 हजार, हिट के बाद भी करना पड़ा स्ट्रगल

    Beyoncé Reveals Details of B’Day 20th Anniversary Deluxe Edition

    • By dp
    • September 3, 2026
    • 3 views
    Beyoncé Reveals Details of B’Day 20th Anniversary Deluxe Edition

    अमिताभ बच्चन ने परीक्षा में की थी चीटिंग:अक्षय कुमार के सवाल पर बोले- थोड़ी चीटिंग की थी, एक्टर ने जोड़ लिए हाथ

    • By dp
    • September 3, 2026
    • 3 views
    अमिताभ बच्चन ने परीक्षा में की थी चीटिंग:अक्षय कुमार के सवाल पर बोले- थोड़ी चीटिंग की थी, एक्टर ने जोड़ लिए हाथ

    Duquesne Light reports over 6K without power as extreme heat, storms roll through area

    • By dp
    • September 3, 2026
    • 4 views
    Duquesne Light reports over 6K without power as extreme heat, storms roll through area

    गोरखपुर जंक्शन पर 6 घंटे खड़ी रही गरीब रथ:गुस्से में 100 से ज्यादा यात्री ट्रैक पर उतरे; RPF ने संभाला मोर्चा, देखें VIDEO

    • By dp
    • September 3, 2026
    • 4 views
    गोरखपुर जंक्शन पर 6 घंटे खड़ी रही गरीब रथ:गुस्से में 100 से ज्यादा यात्री ट्रैक पर उतरे; RPF ने संभाला मोर्चा, देखें VIDEO