टीवी एक्ट्रेस अदिति शर्मा के साथ पति ने की मारपीट:घरेलु हिंसा की शिकायत दर्ज, सास पर जेवर न लौटाने के आरोप; विवादों में रही शादी

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • TV Actress Aditi Sharma Files Domestic Violence Case Against Husband | Mumbai

टीवी एक्ट्रेस अदिति शर्मा के साथ पति ने की मारपीट:घरेलु हिंसा की शिकायत दर्ज, सास पर जेवर न लौटाने के आरोप; विवादों में रही शादी50 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अदिति शर्मा ने नवंबर 2024 में सीक्रेट शादी की थी। - Dainik Bhaskarअदिति शर्मा ने नवंबर 2024 में सीक्रेट शादी की थी।

टीवी शो अपोलीना- सपनों की उड़ान एक्ट्रेस अदिति शर्मा ने हाल ही में पति और ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। गोरेगांव पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत में एक्ट्रेस ने पति पर मारपीट, घरेलू हिंसा, चरित्र पर सवाल उठाने जैसे कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने शिकायत पति अभिनीत विद्यानंद कौशिक, सास उर्मिला कौशिक और नंद कीर्ति कौशिक का नाम भी शिकायत में लिखवाया है।

मुंबई के गोरेगांव पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के अनुसार, अदिति शर्मा जून 2021 में एक ऑनलाइन एक्टिंग क्लास में अभिनीत से मिली थीं। दोनों की दोस्ती हुई और कुछ समय बाद दोनों रिलेशनशिप में आ गए। 3 सालों तक डेट करने के बाद उन्होंने 12 नवंबर 2024 में परिवार की रजामंदी से अभिनीत से शादी की। शादी से पहले ही दोनों सितंबर 2024 से गोरेगांव के एक फ्लैट में साथ रह रहे थे।

अदिति के अनुसार, शादी के कुछ समय बाद ही अभिनीत का व्यवहार बदल गया। पति उनके कपड़ों और छोटी-छोटी बातों पर उनसे झगड़ने लगे। एक्ट्रेस ने दावा किया है कि वो खुद घर का पूरा खर्च उठाती थीं, इसके बावजूद पति बार-बार उनसे पैसे मांगते थे। 1 जनवरी 2025 में कॉफी पर दोनों का झगड़ा हुआ, जिस समय अभिनीत ने एक्ट्रेस को गालियां देना शुरू कर दिया और उनके कैरेक्टर पर सवाल उठाने लगे। अदिति ने आरोप लगाया है कि पति उन पर बार-बार दूसरे पुरुषों से संबंध होने का आरोप लगाते थे और उनका मोबाइल चेक करते थे।

झगड़े इतने बढ़ने लगे कि दोनों अलग-अलग सोने लगे। एक्ट्रेस ने शिकायत में ये भी दावा किया है शादी के बाद उनके सारे गहने सास ने रख लिए, जिसमें सोने की चेन, सोने और हीरे की कई अंगूठियां, मंगलसूत्र, चूड़ियां भी शामिल हैं। बार-बार मांगने के बावजूद सास ने गहने नहीं लौटाए।

पुलिस जांच जारी, कोई गिरफ्तारी नहीं

एक्ट्रेस की शिकायत के बाद गोरेगांव पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल करीबियों से पूछताछ जारी है। इस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पति ने लगाए थे को-स्टार से अफेयर के आरोप

अदिति द्वारा शिकायत दर्ज करवाए जाने से पहले उनके पति अभिनीत ने को-स्टार सामर्थ से अफेयर के आरोप लगाए थे। 2025 में अभिनीत कौशिक ने भी इंडिया फोरम से बातचीत में कहा था, अदिति के सभी करीबी हमारे बारे में जानते थे। मैं उसके मैनेजर की तरह रहता था, लेकिन मैं अब वाकई उसका सारा काम संभालता हूं। वो शादी के लिए डेढ़ साल से मेरे पीछे पड़ी थी। मैं उससे कहता था कि मैं इसके लिए तैयार नहीं हूं। शुरुआत में मैं शादी के लिए एक्साइटेड था, लेकिन समय के साथ चीजें बदल गई थीं। डेढ़ साल बाद वो दबाव बनाने लगी और हमने नवंबर 2024 में शादी कर ली।

अभिनीत ने सोशल मीडिया के जरिए शादी ऑफिशियल की थी।अभिनीत ने सोशल मीडिया के जरिए शादी ऑफिशियल की थी।

आगे अभिजीत ने कहा, उसने शर्त रखी थी कि करियर की खातिर हमें इस शादी को राज रखना है। मैंने अपने पार्टनर के लिए सारी बातें मान लीं। हमने घर में उसके और मेरे भाई-बहनों, पेरेंट्स, पंडित जी के सामने सारे रीति-रिवाजों से शादी की। मेरे पास इस शादी के 1000 फोटोज हैं। वो उस समय वो अपोलीना शो की शूटिंग शुरू कर रही थी। उस शो की प्रोड्यूसर करिश्मा को इस बारे में पता चल गया था।

आरोप- अदिति को एक्टर के साथ रंगे हाथों पकड़ा

बातचीत में अभिनीत के लीगल एडवाइजर राकेश शेट्टी ने बताया है कि एक बार अभिनीत ने अदिति को सामर्थ गुप्ता (अपोलीना को-स्टार) के साथ घर में रंगे हाथ पकड़ा था।

अपोलीना को-स्टार सामर्थ।अपोलीना को-स्टार सामर्थ।

एक बार अभिनीत पुणे गए थे, तब अदिति ने समर्थ को घर बुलाया था। बिल्डिंग में म्यूचल फ्रैंड्स ने जब इसकी जानकारी दी, तब अभिनीत लौटा। इसके बाद पुलिस बुलाई गई थी। जब बाद में अदिति के पेरेंट्स को बुलाया गया तो अदिति ने कहा कि उनकी शादी मान्य नहीं है। ये एक मॉक ट्रायल था।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    गोंडा में गणेश पूजा-नवरात्रि पर पीस कमेटी की बैठक:उपद्रवियों और शरारती तत्वों को चिन्हित करने के निर्देश, विसर्जन मार्गों की मैपिंग होगी

    Hindi News Local Uttar pradesh Gonda Gonda Ganesh Puja Navratri Security | DM Priyanka Niranjan Peace Meeting गोंडा में गणेश पूजा-नवरात्रि पर पीस कमेटी की बैठक:उपद्रवियों और शरारती तत्वों को…

    पाकिस्तानी बल्लेबाज को आगरा के केके शर्मा दे रहे ट्रेनिंग:ऑनलाइन खेल की बारीकियां सिखा रहे, पिता ने फेसबुक से किया था संपर्क

    Hindi News Local Uttar pradesh Agra Agra Coach KK Sharma Trains Pakistani Batsman Online | Cricket News पाकिस्तानी बल्लेबाज को आगरा के केके शर्मा दे रहे ट्रेनिंग:ऑनलाइन खेल की बारीकियां…

    You Missed

    Missing hiker found dead in national park – Peninsula Daily News

    • By dp
    • September 17, 2026
    • 2 views
    Missing hiker found dead in national park – Peninsula Daily News

    गोंडा में गणेश पूजा-नवरात्रि पर पीस कमेटी की बैठक:उपद्रवियों और शरारती तत्वों को चिन्हित करने के निर्देश, विसर्जन मार्गों की मैपिंग होगी

    • By dp
    • September 17, 2026
    • 2 views
    गोंडा में गणेश पूजा-नवरात्रि पर पीस कमेटी की बैठक:उपद्रवियों और शरारती तत्वों को चिन्हित करने के निर्देश, विसर्जन मार्गों की मैपिंग होगी

    Fortnite V42.20 Update: Everything Coming September 17 – Collabs, Weapons and Lobby Hacks

    • By dp
    • September 17, 2026
    • 4 views
    Fortnite V42.20 Update: Everything Coming September 17 – Collabs, Weapons and Lobby Hacks

    पाकिस्तानी बल्लेबाज को आगरा के केके शर्मा दे रहे ट्रेनिंग:ऑनलाइन खेल की बारीकियां सिखा रहे, पिता ने फेसबुक से किया था संपर्क

    • By dp
    • September 17, 2026
    • 4 views
    पाकिस्तानी बल्लेबाज को आगरा के केके शर्मा दे रहे ट्रेनिंग:ऑनलाइन खेल की बारीकियां सिखा रहे, पिता ने फेसबुक से किया था संपर्क

    Lehigh University Suspends Men’s Swim Team-Related Activities Amidst Hazing Violations, Pending Investigations

    • By dp
    • September 17, 2026
    • 4 views
    Lehigh University Suspends Men’s Swim Team-Related Activities Amidst Hazing Violations, Pending Investigations

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इमोशनल हुईं:सिंगर एमएस सुब्बुलक्ष्मी की जयंती पर गीत सुनते हुए आंखों में आए आंसू

    • By dp
    • September 17, 2026
    • 4 views
    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इमोशनल हुईं:सिंगर एमएस सुब्बुलक्ष्मी की जयंती पर गीत सुनते हुए आंखों में आए आंसू