भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद के बेटे से धोखाधड़ी:पिता के दोस्त के बेटे ने 17 लाख रुपए हड़पे, तगादा करने पर मारपीट की

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Agra
  • Agra BJP Leader Pranshu Dubey Fraud Case | 17 Lakh Cheating Incident

भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद के बेटे से धोखाधड़ी:पिता के दोस्त के बेटे ने 17 लाख रुपए हड़पे, तगादा करने पर मारपीट कीआगरा1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राज्यसभा सांसद हरद्वार दुबे के बेटे और भाजपा नेता प्रांशु दुबे के साथ उनके पिता के दोस्त द्वारा धोखाधड़ी कर 17 लाख रुपए हड़पने का आरोप है। आरोप है कि बैंक का लोन चुकाने के नाम पर 27 लाख रुपये उधार लेने के बाद वापस नहीं किए।

.

अजंता एन्क्लेव, धौलपुर हाउस निवासी प्रांशु दुबे ने एफआईआर दर्ज कराई है। उनका कहना है कि वह दुबे गैस एजेंसी के प्रोपराइटर हैं। पिता दिवंगत हरद्वार दुबे द्वितीय पार्टनर थे। उनके मित्र सुरेश चंद्र ट्रांस यमुना कॉलोनी में रहते हैं। वह सरकारी खाद्य बीज भंडार में कार्यरत थे। वह 2022 में पिता के पास आए। कहा कि उनका एक लोन ग्रामीण बैंक में चल रहा है। परिवार में अनबन चलने के कारण लोन नहीं चुका पा रहे हैं। उन्होंने मदद मांगते हुए रकम देने के लिए कहा।

प्रांशु ने बताया कि पिता के कहने पर परिचित सुरेश चंद्र यादव को आईडीबीआई बैंक के ओडी खाते से दो किश्तों में 19 लाख रुपये और 8 लाख रुपये नकद दिए। ऑनलाइन रकम सुरेशचंद्र के बेटे पुष्पेंद्र यादव की फर्म कर काव्या फ्रेट करियर के खाते में गई थी।आरोप है कि यह रकम सुरेश चंद्र यादव के पुत्र की फर्म खाते में इस आश्वासन के साथ ट्रांसफर कराई कि छह माह में लौटा देंगे। गारंटी के तौर पर उन्होंने अपने पुत्र और पुत्रवधू आरती के खाते के चेक भी दिए थे।

पीड़ित का कहना है कि तय समय पर पूरी रकम वापस नहीं मिली। बार-बार तगादा करने पर अब तक केवल 10 लाख रुपये ही लौटाए गए हैं, जबकि करीब 17 लाख रुपये अभी भी बकाया हैं। आरोप है कि बार-बार तगादा करने पर आरोपी टालमटोल करते रहे और फोन उठाना भी बंद कर दिया। तगादा करने घर गए तो उनके साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की।

पुष्पेंद्र की मां ने झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। विरोध करने पर गला दबाकर हत्या का प्रयास करने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना रकाबगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों और दस्तावेजों के आधार पर मामले की जांच कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

रायबरेली में नाबालिग को भगाने का आरोपी गिरफ्तार:रायबरेली पुलिस पीड़िता के बयान के बाद मुकदमे में बढ़ाई धारा

Hindi News Local Uttar pradesh Raibareli Raebareli Police Arrest Minor Kidnapping Accused | Statement Update रायबरेली में नाबालिग को भगाने का आरोपी गिरफ्तार:रायबरेली पुलिस पीड़िता के बयान के बाद मुकदमे…

शामली की प्लास्टिक फैक्टरी में मिला ऑपरेटर का शव:शामली में प्लास्टिक फैक्टरी के कमरे में पंखे से लटका मिला शव

Hindi News Local Uttar pradesh Shamli Shamli Plastic Factory Operator Found Dead | Suicide Case Investigation शामली की प्लास्टिक फैक्टरी में मिला ऑपरेटर का शव:शामली में प्लास्टिक फैक्टरी के कमरे…

You Missed

Presley Gerber, Son of Cindy Crawford & Rande Gerber, Dies at 27

  • By dp
  • September 21, 2026
  • 0 views
Presley Gerber, Son of Cindy Crawford & Rande Gerber, Dies at 27

रायबरेली में नाबालिग को भगाने का आरोपी गिरफ्तार:रायबरेली पुलिस पीड़िता के बयान के बाद मुकदमे में बढ़ाई धारा

  • By dp
  • September 21, 2026
  • 0 views
रायबरेली में नाबालिग को भगाने का आरोपी गिरफ्तार:रायबरेली पुलिस पीड़िता के बयान के बाद मुकदमे में बढ़ाई धारा

Mike Tomlin on his Browns bulleting board material: “You’re welcome”

  • By dp
  • September 21, 2026
  • 3 views
Mike Tomlin on his Browns bulleting board material: “You’re welcome”

शामली की प्लास्टिक फैक्टरी में मिला ऑपरेटर का शव:शामली में प्लास्टिक फैक्टरी के कमरे में पंखे से लटका मिला शव

  • By dp
  • September 21, 2026
  • 3 views
शामली की प्लास्टिक फैक्टरी में मिला ऑपरेटर का शव:शामली में प्लास्टिक फैक्टरी के कमरे में पंखे से लटका मिला शव

Chiefs’ Andy Reid’s 3:30 A.M. Routine Reveals What Always Came Before Football

  • By dp
  • September 21, 2026
  • 2 views
Chiefs’ Andy Reid’s 3:30 A.M. Routine Reveals What Always Came Before Football

गोरखपुर सपा में घमासान:जेल से छूटते ही अपनी पार्टी पर हमलावर हुए डक्कू; जिलाध्यक्ष ने महानगर अध्यक्ष को उनका जेबी बताया

  • By dp
  • September 21, 2026
  • 2 views
गोरखपुर सपा में घमासान:जेल से छूटते ही अपनी पार्टी पर हमलावर हुए डक्कू; जिलाध्यक्ष ने महानगर अध्यक्ष को उनका जेबी बताया