सुष्मिता मुखर्जी बोलीं- मजबूरी में आत्मा बेची, बुरा लगता है:सी-ग्रेड फिल्में करने पर अफसोस जताकर कहा- तब कर्ज लेने वाले घर आकर गालियां देते थे

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Susmita Mukherjee C Grade Films; Struggling Days | Loan Debt

सुष्मिता मुखर्जी बोलीं- मजबूरी में आत्मा बेची, बुरा लगता है:सी-ग्रेड फिल्में करने पर अफसोस जताकर कहा- तब कर्ज लेने वाले घर आकर गालियां देते थे6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कोलकाता में जन्मीं एक्ट्रेस सुष्मिता मुखर्जी ने अपने करियर के उस दौर को याद किया है, जब उन्हें मजबूरी में सी-ग्रेड फिल्मों में काम करना पड़ा था। फिलहाल ‘जगन्नाथ और पूर्वी की दोस्ती अनोखी’ सीरियल में नजर आ रहीं सुष्मिता ने एक इमोशनल वीडियो में अपने संघर्षों पर खुलकर बात की है।

मजबूरी में लिए थे गलत फैसले

सुष्मिता ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो जारी कर कहा कि उन फिल्मों में काम करना उनके लिए बेहद परेशान करने वाला था, जो महिलाओं का अपमान करती थीं। उन्होंने कहा, ‘भगवान का शुक्र है कि मैंने सिर्फ खराब फिल्में चुनी थीं, पोर्नोग्राफी नहीं की। क्या मैंने अपनी आत्मा बेच दी? हां, मैंने अपनी आत्मा बेच दी। मुझे तब भी अच्छा नहीं लगा था और अब भी नहीं लगता, लेकिन यह मेरी मजबूरी थी।’

2002 में दिवालिया हो गई थी प्रोडक्शन कंपनी

एक्ट्रेस ने बताया कि 1983 में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से पासआउट होने के बाद उनके जीवन में एक ऐसा दौर आया जब उन्हें ये फैसले लेने पड़े। साल 2002 में सुष्मिता और उनके पति की मीडिया कंपनी ‘प्रयास प्रोडक्शन’ पर एक करोड़ रुपये का कर्ज हो गया था। उस समय टेक्नोलॉजी के नए दौर और एंजेल इन्वेस्टमेंट की जानकारी न होने के कारण उनकी कंपनी के साथ-साथ ट्रैक सिनेमा और अनिल चौधरी प्रोडक्शन भी दिवालिया हो गए थे।

रिकवरी वाले घर आकर देते थे गालियां

सुष्मिता ने बताया कि वह समय बहुत बुरा था। कर्ज देने वाले और रिकवरी एजेंट उनके घर आते थे और गालियां देते थे। उस वक्त उनके बच्चे बहुत छोटे थे, इसलिए उन्हें कर्ज चुकाने के लिए हर तरह का काम करना पड़ा। उन्होंने और उनके पति ने तीन-चार साल तक कड़ी मेहनत की ताकि वे एक करोड़ का कर्ज चुका सकें।

बेटी की पढ़ाई के लिए भी थी पैसों की जरूरत

आर्थिक दबाव का एक बड़ा कारण उनकी बेटी की पढ़ाई भी थी। सुष्मिता ने बताया कि उनकी बेटी पढ़ाई में अच्छी थी, इसलिए उन्होंने उसे ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड भेजने का फैसला किया। हालांकि उनके पति इसके पक्ष में नहीं थे, लेकिन उन्होंने अपनी बेटी को विदेश भेजा। उसकी पढ़ाई काफी महंगी थी, जिसके लिए उन्हें लगातार पैसे कमाने थे।

फैसलों पर नहीं है कोई पछतावा

सुष्मिता ने 1978 में फिल्ममेकर सुधीर मिश्रा से शादी की थी, जिससे बाद में उनका तलाक हो गया। इसके बाद 1993 में उन्होंने एक्टर और राजनेता राजा बुंदेला से दूसरी शादी की। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने फैसलों पर कोई पछतावा नहीं है क्योंकि उन्होंने अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दी और वे आज अपने पैरों पर खड़े हैं।

उन्होंने कहा कि अब वह वही काम करती हैं जो उनके दिल को छूता है। उन्हें अब सम्मान भी मिलता है और वह अपनी कमाई से खुश हैं।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    कन्नौज में छात्रा से गैंगरेप के बाद हत्या:स्कूल से लौटते समय 3 लोगों ने अपहरण किया, दो दिन बाद बेहोशी की हालत में फेंककर भागे

    Hindi News Local Uttar pradesh Kannauj Kannauj Student Kidnapped & Murdered | Gangrape Incident Statement कन्नौज में छात्रा से गैंगरेप के बाद हत्या:स्कूल से लौटते समय 3 लोगों ने अपहरण…

    शाहरुख खान, गौरी और सुहाना के साथ लालबागचा राजा पहुंचे:एक्टर को गणपति के चरण स्पर्श करना सिखाते दिखीं मैनेजर; सुहाना के दुपट्टे से पोंछा पसीना

    Hindi News Entertainment Bollywood Shahrukh Khan & Suhana Ganpati Darshan At Lalbaugcha Raja | Mumbai Visit शाहरुख खान, गौरी और सुहाना के साथ लालबागचा राजा पहुंचे:एक्टर को गणपति के चरण…

    You Missed

    Winning Powerball numbers for the $298 million jackpot on Sept. 19, 2026: See all the prizes hit in Ohio

    • By dp
    • September 22, 2026
    • 2 views
    Winning Powerball numbers for the 8 million jackpot on Sept. 19, 2026: See all the prizes hit in Ohio

    कन्नौज में छात्रा से गैंगरेप के बाद हत्या:स्कूल से लौटते समय 3 लोगों ने अपहरण किया, दो दिन बाद बेहोशी की हालत में फेंककर भागे

    • By dp
    • September 22, 2026
    • 2 views
    कन्नौज में छात्रा से गैंगरेप के बाद हत्या:स्कूल से लौटते समय 3 लोगों ने अपहरण किया, दो दिन बाद बेहोशी की हालत में फेंककर भागे

    Polo now a Category 1 hurricane, expected to strengthen and fuel Southwest flood threat amid active Pacific

    • By dp
    • September 22, 2026
    • 4 views
    Polo now a Category 1 hurricane, expected to strengthen and fuel Southwest flood threat amid active Pacific

    शाहरुख खान, गौरी और सुहाना के साथ लालबागचा राजा पहुंचे:एक्टर को गणपति के चरण स्पर्श करना सिखाते दिखीं मैनेजर; सुहाना के दुपट्टे से पोंछा पसीना

    • By dp
    • September 22, 2026
    • 4 views
    शाहरुख खान, गौरी और सुहाना के साथ लालबागचा राजा पहुंचे:एक्टर को गणपति के चरण स्पर्श करना सिखाते दिखीं मैनेजर; सुहाना के दुपट्टे से पोंछा पसीना

    New Street Fighter trailer compiles all of the video game moves featured in the upcoming live-action movie

    • By dp
    • September 22, 2026
    • 6 views
    New Street Fighter trailer compiles all of the video game moves featured in the upcoming live-action movie

    नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी आज:कार्तिक आर्यन, यामी को दिया जाएगा, दिल्ली की जगह गुजरात में होने पर विवाद; जानिए इतिहास, विवाद और इंट्रेस्टिंग फैक्ट्स

    • By dp
    • September 22, 2026
    • 6 views
    नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी आज:कार्तिक आर्यन, यामी को दिया जाएगा, दिल्ली की जगह गुजरात में होने पर विवाद; जानिए इतिहास, विवाद और इंट्रेस्टिंग फैक्ट्स