आगरा के रेलवे स्टेशनों पर पैर रखने की जगह नहीं:स्पेशल ट्रेनें भी फुल, लोग बोले-फर्स्ट से लेकर थर्ड एसी कोच भी जनरल डिब्बे बने

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Agra
  • Agra Cantt Station Diwali Rush | Trains Overcrowded Passenger Chaos

आगरा के रेलवे स्टेशनों पर पैर रखने की जगह नहीं:स्पेशल ट्रेनें भी फुल, लोग बोले-फर्स्ट से लेकर थर्ड एसी कोच भी जनरल डिब्बे बने2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दीवाली पर घर लौट रहे लोगों से आगरा कैंट स्टेशन खचाखच भरा है। स्टेशन पर इतनी भीड़ है कि पैर रखने को जगह नहीं मिल रही है। प्लेटफार्म, फुट ओवरब्रिज, टिकट काउंटर और प्रवेश द्वार हर जगह यात्रियों का हुजूम है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ट्रेनों में कि

.

स्टेशन के बाहर भी आने-जाने का सिलसिला जारी है। ऑटो, टैक्सी और ई-रिक्शा की लंबी कतारें लगी हैं। लोग घंटों पहले स्टेशन पहुंच रहे हैं और ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। बुजुर्ग और बच्चे भी भीड़ में अपने परिजनों के साथ ट्रेन पकड़ने की कोशिश में लगे हैं।

ट्रेनों की स्थिति और खराब है। स्पेशल ट्रेनें भी भरकर चल रही हैं। जनरल कोच की बात छोड़िए, फर्स्ट एसी से लेकर थर्ड एसी तक के कोच भी जनरल जैसे बने हैं। गलियारों और दरवाजों पर भी यात्री खड़े हैं। कई यात्री फर्श पर बैठकर सफर करने को मजबूर हैं। रिजर्वेशन होने के बाद भी सीट तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है।

आगरा कैंट स्टेशन पर घर जाने वाले लोगों की भीड़ लगी हुई है। प्लेटफार्म पैर रखने तक की जगह नहीं है। ट्रेन लोग गेट पर लटक कर जा रहे है।आगरा कैंट स्टेशन पर घर जाने वाले लोगों की भीड़ लगी हुई है। प्लेटफार्म पैर रखने तक की जगह नहीं है। ट्रेन लोग गेट पर लटक कर जा रहे है।

विशाखापत्तनम से आए एक यात्री ने बताया कि वे दीवाली पर घर आए हैं। ट्रेन में पैर रखने की जगह नहीं थी। फर्स्ट से लेकर थर्ड एसी तक हर कोच में भीड़ थी। टीटी से शिकायत करो या किसी से, सबका यही कहना है कि त्योहार है, थोड़ा एडजस्ट करना पड़ेगा।

सुरक्षा के चलते रेलवे पुलिस यात्रियों के सामान की जांच की जा रही है।सुरक्षा के चलते रेलवे पुलिस यात्रियों के सामान की जांच की जा रही है।

भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है। स्टेशन के बाहर यात्रियों के ठहरने के लिए व्यवस्था की गई है, ताकि प्लेटफार्म पर अनावश्यक भीड़ न बढ़े। पूछताछ केंद्र पर अतिरिक्त कर्मचारी तैनात हैं। अनाउंसमेंट से लगातार ट्रेनों की जानकारी दी जा रही है।

सुरक्षा को लेकर रेलवे पुलिस अलर्ट है। प्लेटफार्म पर चेकिंग अभियान चल रहा है। सामान की जांच की जा रही है। पूरे स्टेशन पर सीसीटीवी से कंट्रोल रूम से निगरानी हो रही है। संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है।रेलवे अधिकारियों का कहना है कि दीवाली और छठ के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

भीड़ नियंत्रित करने के लिए आरपीएफ और जीआरपी तैनात हैं। यात्रियों से अपील है कि अफवाहों पर ध्यान न दें। घर जाने की खुशी के आगे यात्री हर परेशानी भूलकर सफर को तैयार हैं। दीवाली नजदीक आते ही स्टेशन पर भीड़ लगातार और बढ़ती जा रही है।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

प्रकाश राज ने SIR के खिलाफ खोला मोर्चा:छोटी दिवाली पर कोच्चि में प्रदर्शन का ऐलान; BJP नेता बोले- UAPA के तहत कार्रवाई हो

Hindi News Entertainment Bollywood Prakash Raj Kochi Protest Controversy | BJP Demands UAPA Action प्रकाश राज ने SIR के खिलाफ खोला मोर्चा:छोटी दिवाली पर कोच्चि में प्रदर्शन का ऐलान; BJP…

रणवीर की ‘प्रलय’ की शूटिंग से आजाद मैदान में बवाल:अंडर-14 और अंडर-16 मैच टले; MCA ने मैदान के व्यावसायिक इस्तेमाल पर जताई नाराजगी

Hindi News Entertainment Bollywood Ranveer Singh Pralay Shooting Controversy | Azad Maidan MCA Cricket Match रणवीर की ‘प्रलय’ की शूटिंग से आजाद मैदान में बवाल:अंडर-14 और अंडर-16 मैच टले; MCA…

You Missed

Clima en Buenos Aires hoy: nublado e inestable, con probabilidad de lluvias hacia la tarde

  • By dp
  • November 6, 2026
  • 2 views
Clima en Buenos Aires hoy: nublado e inestable, con probabilidad de lluvias hacia la tarde

आगरा के रेलवे स्टेशनों पर पैर रखने की जगह नहीं:स्पेशल ट्रेनें भी फुल, लोग बोले-फर्स्ट से लेकर थर्ड एसी कोच भी जनरल डिब्बे बने

  • By dp
  • November 6, 2026
  • 3 views
आगरा के रेलवे स्टेशनों पर पैर रखने की जगह नहीं:स्पेशल ट्रेनें भी फुल, लोग बोले-फर्स्ट से लेकर थर्ड एसी कोच भी जनरल डिब्बे बने

Stock market today: Dow plunges 1,800 points, Nasdaq enters correction in AI trade meltdown

  • By dp
  • November 6, 2026
  • 6 views
Stock market today: Dow plunges 1,800 points, Nasdaq enters correction in AI trade meltdown

प्रकाश राज ने SIR के खिलाफ खोला मोर्चा:छोटी दिवाली पर कोच्चि में प्रदर्शन का ऐलान; BJP नेता बोले- UAPA के तहत कार्रवाई हो

  • By dp
  • November 6, 2026
  • 5 views
प्रकाश राज ने SIR के खिलाफ खोला मोर्चा:छोटी दिवाली पर कोच्चि में प्रदर्शन का ऐलान; BJP नेता बोले- UAPA के तहत कार्रवाई हो

Iowa Stormboar’s H0NeST breaks into HLTV Top 50 Prospects at #33