फर्जी काग़ज़ मामले में पूर्वजिला आपूर्ति समेत छह की शिकायत:दत्तक पुत्र बनकर दुकान हड़पने का है आरोप, अदालत पहुंचा मामला

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Agra
  • Agra Ration Shop Fraud Case | Fake Documents Allegation In Court

फर्जी काग़ज़ मामले में पूर्वजिला आपूर्ति समेत छह की शिकायत:दत्तक पुत्र बनकर दुकान हड़पने का है आरोप, अदालत पहुंचा मामला12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आगरा में सरकारी राशन की दुकान हड़पने के लिए फर्जी गोदनामा तैयार कराने और आपूर्ति विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की मिलीभगत का आरोप लगाया गया है। रकाबगंज निवासी राहुल कश्यप ने तत्कालीन क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, जिला आपूर्ति अधिकारी समेत छह लोगों के खिलाफ अदालत में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। सीजेएम शारिब अली ने मामले में आज आख्या तलब करने के आदेश दिए हैं। आख्या आने के बाद अदालत आगे की कार्रवाई तय करेगी।

दत्तक पुत्र बनकर दुकान अपने नाम कराने का आरोप

राहुल कश्यप ने शिकायत में आरोप लगाया कि दयालबाग निवासी रोहित बंसल ने शांति देवी निवासी नया बांस, लोहामंडी की सरकारी राशन की दुकान हड़पने के लिए फर्जी गोदनामा तैयार कराया। शिकायत के अनुसार, शांति देवी की कोई संतान नहीं थी। उनकी मृत्यु के बाद खातीपाड़ा स्थित उनकी सरकारी राशन की दुकान रिक्त हो गई थी।

आगरा कोर्ट में आख्या तलब करने का दिया आदेशआगरा कोर्ट में आख्या तलब करने का दिया आदेश

आरोप है कि रोहित बंसल ने सेवला स्थित विनय गोयल के जनसेवा केंद्र से खुद को शांति देवी का दत्तक पुत्र बताते हुए गोदनामा तैयार कराया। इसके बाद कोटेदार रवि दुबे और आपूर्ति कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों की मिलीभगत से सरकारी राशन की दुकान अपने नाम आवंटित करा ली।

शिकायत करने पर धमकी देने का भी आरोप

शिकायतकर्ता का आरोप है कि मामले की शिकायत करने पर उसे जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। राहुल कश्यप के अनुसार, रोहित बंसल ने अपने करीबी कोटेदार के माध्यम से उसके खिलाफ झूठी प्राथमिकी भी दर्ज कराई, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।

शिकायतकर्ता ने अदालत से सभी छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच कराने की मांग की है। मामले में आज आख्या तलब की जाएगी। इसके बाद अदालत शिकायत पर आगे की कार्रवाई तय करेगी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    कार्तिक आर्यन को ‘चंदू चैंपियन’ के लिए नेशनल अवॉर्ड:इसके लिए 15 किलो वजन घटाया था; फाल्के सम्मान पाने वाले अनंत नाग 11वीं तक ही पढ़े

    Hindi News Entertainment Bollywood Kartik Aaryan Wins National Award For Chandu Champion | Anant Nag Honored कार्तिक आर्यन को ‘चंदू चैंपियन’ के लिए नेशनल अवॉर्ड:इसके लिए 15 किलो वजन घटाया…

    सलमान खान अपने ड्राइवर पर भड़के:दावा- फैन का पैर गाड़ी के नीचे आया; फटकार लगाते दिखे एक्टर

    Hindi News Entertainment Bollywood Salman Khan Bodyguard Video; BJP Ashish Shelar Ganpati Darshan | Mumbai News सलमान खान अपने ड्राइवर पर भड़के:दावा- फैन का पैर गाड़ी के नीचे आया; फटकार…

    You Missed

    Alan Bersten and Emma Slater’s Relationship Timeline Is Full of Adorable ‘DWTS’ Moments

    • By dp
    • September 23, 2026
    • 0 views
    Alan Bersten and Emma Slater’s Relationship Timeline Is Full of Adorable ‘DWTS’ Moments

    फर्जी काग़ज़ मामले में पूर्वजिला आपूर्ति समेत छह की शिकायत:दत्तक पुत्र बनकर दुकान हड़पने का है आरोप, अदालत पहुंचा मामला

    • By dp
    • September 23, 2026
    • 1 views
    फर्जी काग़ज़ मामले में पूर्वजिला आपूर्ति समेत छह की शिकायत:दत्तक पुत्र बनकर दुकान हड़पने का है आरोप, अदालत पहुंचा मामला

    Javier Bardem slammed for targeting Pink over Macklemore comments: ‘The left is eating itself’

    • By dp
    • September 22, 2026
    • 3 views
    Javier Bardem slammed for targeting Pink over Macklemore comments: ‘The left is eating itself’

    कार्तिक आर्यन को ‘चंदू चैंपियन’ के लिए नेशनल अवॉर्ड:इसके लिए 15 किलो वजन घटाया था; फाल्के सम्मान पाने वाले अनंत नाग 11वीं तक ही पढ़े

    • By dp
    • September 22, 2026
    • 3 views
    कार्तिक आर्यन को ‘चंदू चैंपियन’ के लिए नेशनल अवॉर्ड:इसके लिए 15 किलो वजन घटाया था; फाल्के सम्मान पाने वाले अनंत नाग 11वीं तक ही पढ़े

    Apple settlement could mean a payout for some iPhone owners