बेड पर सोते शिक्षक की जिंदा जला हुई थी मौत:आधार कार्ड के पते पर नहीं मिला घर, छत्तीसगढ़ पुलिस से संपर्क के बाद भी नहीं लगा सुराग, भाई-भांजी लापता

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Agra
  • Agra Teacher Death | Fire Accident In Sikandra Housing Colony

बेड पर सोते शिक्षक की जिंदा जला हुई थी मौत:आधार कार्ड के पते पर नहीं मिला घर, छत्तीसगढ़ पुलिस से संपर्क के बाद भी नहीं लगा सुराग, भाई-भांजी लापता4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आगरा थाना सिकंदरा क्षेत्र के सेक्टर-10 आवास विकास कॉलोनी में मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी। जिसमें अंदर सो रहे शिक्षक की जिंदा जलकर मौत हो थी। सोमवार को मृतक विनय बोस का पोस्टमार्टम कराया गया।

.

जिसमें विनय बोस लकवा ग्रस्त होने की वजह खुद को बचा नहीं सके। बेड से न उठ पाने के कारण वह सोते हुए ही आग की चपेट में आ गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह धुएं से दम घुटने और जिंदा जलने से बताई गई है।

मृतक विनय बोस का भाई सुनील बोल हैं। घटना से पहले रक्षाबंधन पर घर गया था, पुलिस ने भाई की मौत के बाद घर का पता लगाया। लेकिन घर पते पर नहीं मिलामृतक विनय बोस का भाई सुनील बोल हैं। घटना से पहले रक्षाबंधन पर घर गया था, पुलिस ने भाई की मौत के बाद घर का पता लगाया। लेकिन घर पते पर नहीं मिला

भाई और भांजी लापता, तलाश में पुलिस इस हादसे के बाद से मृतक के भाई और उसकी भांजी दोनों लापता हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। आगरा पुलिस ने छत्तीसगढ़ पुलिस से संपर्क किया, लेकिन आधार कार्ड पर जो पता लिखा था, वहां उनका घर नहीं मिला।

परिजनों का कोई सुराग न मिलने और पहचान करने वाला कोई न होने से अभी तक मृतक का अंतिम संस्कार भी नहीं हो सका है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। थाना सिकंदरा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये है पूरा मामला…

आगरा में शनिवार रात एक मकान में आग से जलकर कोचिंग संचालक की मौत हो गई। रविवार सुबह करीब 8 बजे कामवाली ने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। उसने मकान मालिक को जानकारी दी। मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो बुजुर्ग का शव बेड पर पड़ा मिला।

कोचिंग संचालक 70 वर्षीय विनय बोस मूल रूप से जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे। विनय अपने छोटे भाई सुनील बोस के साथ फरवरी 2026 से सेक्टर-10 स्थित कृपाल सिंह के मकान में किराए पर रह रहे थे। दोनों भाई न्यू साईं एजुकेशन ट्यूशन एकेडमी के नाम से इंग्लिश स्पीकिंग समेत अन्य विषयों की कोचिंग चलाते थे।

सेक्टर-10 में एक मकान के अंदर आग लगने से विनय बोस की जलकर मौत हो गई।सेक्टर-10 में एक मकान के अंदर आग लगने से विनय बोस की जलकर मौत हो गई।

रक्षाबंधन पर आगरा से बाहर था छोटा भाई

घटना के समय विनय घर में अकेले थे। पुलिस के मुताबिक उनका छोटा भाई सुनील बोस रक्षाबंधन के कारण आगरा से बाहर गया हुआ था। इसलिए घटना के वक्त घर में विनय के अलावा किसी अन्य व्यक्ति की मौजूदगी की पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों भाइयों की कॉलोनी में लोगों से ज्यादा बातचीत नहीं थी।

भांजी बताई जाने वाली महिला भी नहीं दिखी

पड़ोसियों के मुताबिक, एक महिला सुबह-शाम दोनों भाइयों के घर टिफिन देने आती थी। दोनों उसे अपनी भांजी बताते थे। शनिवार शाम के बाद से वह महिला भी दिखाई नहीं दी। वहीं, छोटे भाई सुनील के बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है।

शनिवार रात करीब 10 बजे मकान से धुआं निकलता दिखाई दिया था। हालांकि, आसपास के लोगों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। उन्हें लगा कि घर में पूजा-पाठ के कारण धुआं निकल रहा होगा।

सेक्टर-10 में जिस मकान में विनय अपने भाई सुनील के साथ रहते थे, उसी में कोचिंग चलाते थे। मकान के बाहर न्यू साईं एजूकेशन एकेडमी का बोर्ड लगा है।सेक्टर-10 में जिस मकान में विनय अपने भाई सुनील के साथ रहते थे, उसी में कोचिंग चलाते थे। मकान के बाहर न्यू साईं एजूकेशन एकेडमी का बोर्ड लगा है।

घर में चलती थी कोचिंग

विनय और सुनील दोनों भाई सेक्टर 6 में रहने वाले कृपाल सिंह के मकान में किराए पर रहते थे। इसी मकान में कोचिंग चलाते थे। मकान में इंग्लिश स्पीकिंग समेत अन्य विषयों की कक्षाएं संचालित होती थीं। विनय खुद को शिक्षक बताते थे। वहीं सुनील अपने परिचय में पत्रकार बताते थे। हालांकि, पड़ोसियों का कहना है कि दोनों का स्थानीय लोगों से सीमित संपर्क था।

पुलिस ने शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई

एसीपी हरिपर्वत अमीषा के अनुसार, पुलिस की प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है। पुलिस घर में मौजूद सामान और बिजली के कनेक्शन समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। फॉरेंसिक जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से भी हत्या के केस में कुछ सामने आ सकता है।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

मूवी रिव्यू- नई नवेली:घर में खुशियां लाने वाली बहू को समझा डायन, रामायण काल के रावण से क्या है उसका कनेक्शन?

Hindi News Entertainment Bollywood Nai Naveli Movie Review | Yami Gautam Dhar Ramayana Ravana Connection मूवी रिव्यू- नई नवेली:घर में खुशियां लाने वाली बहू को समझा डायन, रामायण काल के…

भाजपा संगठन और विधायकों में टिकट को लेकर मारामारी:बुलंदशहर में विधानसभा चुनावों के लिए कई पदाधिकारियों ने ठोकी ताल

Hindi News Local Uttar pradesh Bulandshahar Bulandshahr Assembly Election | BJP Leaders Ticket Controversy & Challenge भाजपा संगठन और विधायकों में टिकट को लेकर मारामारी:बुलंदशहर में विधानसभा चुनावों के लिए…

You Missed

Sean Payton seen kissing Charissa Thompson in ‘super weird’ Amazon TNF incident – AOL

  • By dp
  • October 16, 2026
  • 1 views
Sean Payton seen kissing Charissa Thompson in ‘super weird’ Amazon TNF incident – AOL

मूवी रिव्यू- नई नवेली:घर में खुशियां लाने वाली बहू को समझा डायन, रामायण काल के रावण से क्या है उसका कनेक्शन?

  • By dp
  • October 16, 2026
  • 1 views
मूवी रिव्यू- नई नवेली:घर में खुशियां लाने वाली बहू को समझा डायन, रामायण काल के रावण से क्या है उसका कनेक्शन?

Accenture Tells Employees They Can Now Spend Only $29 on Claude Per Month

  • By dp
  • October 16, 2026
  • 5 views
Accenture Tells Employees They Can Now Spend Only  on Claude Per Month

भाजपा संगठन और विधायकों में टिकट को लेकर मारामारी:बुलंदशहर में विधानसभा चुनावों के लिए कई पदाधिकारियों ने ठोकी ताल

  • By dp
  • October 16, 2026
  • 4 views
भाजपा संगठन और विधायकों में टिकट को लेकर मारामारी:बुलंदशहर में विधानसभा चुनावों के लिए कई पदाधिकारियों ने ठोकी ताल

Wuhan Open: Sonay Kartal beats Jasmine Paolini to reach quarter-finals

  • By dp
  • October 16, 2026
  • 6 views
Wuhan Open: Sonay Kartal beats Jasmine Paolini to reach quarter-finals

इमरान खान को भारत छोड़ने कहा, किरण राव-सबा आजाद भड़कीं:गजेंद्र चौहान बोले- ये देशद्रोही, 24 घंटे में निकालो; फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट जाएंगे इमरान

  • By dp
  • October 16, 2026
  • 6 views
इमरान खान को भारत छोड़ने कहा, किरण राव-सबा आजाद भड़कीं:गजेंद्र चौहान बोले- ये देशद्रोही, 24 घंटे में निकालो; फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट जाएंगे इमरान