कानपुर देहात जिला अस्पताल में बिजली गुल, वार्डों में अंधेरा:गर्मी से मरीज और तीमारदार परेशान, मोबाइल की रोशनी बनी सहारा

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Kanpur dehat
  • Akbarpur District Hospital Power Outage | Patients Suffer In Darkness

कानपुर देहात जिला अस्पताल में बिजली गुल, वार्डों में अंधेरा:गर्मी से मरीज और तीमारदार परेशान, मोबाइल की रोशनी बनी सहाराकानपुर देहात3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कानपुर देहात के अकबरपुर स्थित स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से जुड़े जिला अस्पताल में बुधवार रात बिजली गुल हो गई। इससे मरीज और तीमारदार काफी परेशान दिखे। बिजली सप्लाई बंद होने के बाद अस्पताल के वार्डों में अंधेरा छा गया। गर्मी और उमस के कारण मरीजों को बहुत दिक्कत हुई।

बिजली न होने की वजह से वार्ड में भर्ती मरीजों के तीमारदार मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर बैठे थे। अंधेरे में मोबाइल की रोशनी ही वार्ड में सहारा बनी रही। लंबे समय तक बिजली न आने से मरीजों के साथ तीमारदार भी गर्मी और उमस से परेशान रहे।

दरअसल, बुधवार शाम करीब 3:30 बजे अकबरपुर इलाके में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई थी। इस दौरान अकबरपुर के पास बिजली के दो खंभे टूट गए। इससे पूरे इलाके की बिजली सप्लाई ठप हो गई, जिसका असर जिला अस्पताल की बिजली व्यवस्था पर भी पड़ा।

अस्पताल जैसी जरूरी जगह पर बिजली सप्लाई बंद होने से मरीजों की परेशानी और बढ़ गई। वार्ड में अंधेरा होने के कारण तीमारदारों को मोबाइल की रोशनी का सहारा लेना पड़ा। वहीं, गर्मी से राहत के लिए मरीज और तीमारदार बिजली आने का इंतजार करते रहे।

बिजली विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, तेज हवाओं से बिजली के खंभे टूटने के कारण सप्लाई बंद हुई है। खंभों को ठीक करने का काम चल रहा है। फिलहाल, अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों को बिजली बहाल होने का इंतजार है। रात 11 बजे तक बिजली विभाग के अधिकारियों ने फोन नहीं उठाए या काट दिए।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत:मेरठ में कॉलेज से काम खत्म कर घर लौट रहा था, दो साल पहले हुई थी शादी

    Hindi News Local Uttar pradesh Meerut Itayara Meerut Accident | Electrician Killed After Being Dragged By Truck ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत:मेरठ में कॉलेज से काम…

    जालौन में दलित युवक की हत्या के दोषी को उम्रकैद:एससी-एसटी कोर्ट ने सुनाया फैसला, 53 हजार जुर्माना भी लगाया; चाकू से किया था हमला

    Hindi News Local Uttar pradesh Jalaun Jalaun Dalit Youth Murder Case | SC ST Court Sentences Life Imprisonment जालौन में दलित युवक की हत्या के दोषी को उम्रकैद:एससी-एसटी कोर्ट ने…

    You Missed

    Body found inside vehicle in parking lot of Northeast Side Cracker Barrell

    • By dp
    • September 23, 2026
    • 0 views
    Body found inside vehicle in parking lot of Northeast Side Cracker Barrell

    कानपुर देहात जिला अस्पताल में बिजली गुल, वार्डों में अंधेरा:गर्मी से मरीज और तीमारदार परेशान, मोबाइल की रोशनी बनी सहारा

    • By dp
    • September 23, 2026
    • 1 views
    कानपुर देहात जिला अस्पताल में बिजली गुल, वार्डों में अंधेरा:गर्मी से मरीज और तीमारदार परेशान, मोबाइल की रोशनी बनी सहारा

    Trump’s midterm woes deepen amid worsened economic backdrop: CNN poll | CNN Politics

    • By dp
    • September 23, 2026
    • 4 views
    Trump’s midterm woes deepen amid worsened economic backdrop: CNN poll | CNN Politics

    ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत:मेरठ में कॉलेज से काम खत्म कर घर लौट रहा था, दो साल पहले हुई थी शादी

    • By dp
    • September 23, 2026
    • 4 views
    ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत:मेरठ में कॉलेज से काम खत्म कर घर लौट रहा था, दो साल पहले हुई थी शादी

    Lonzo Ball drops major hint about his NBA future

    • 3 views
    जालौन में दलित युवक की हत्या के दोषी को उम्रकैद:एससी-एसटी कोर्ट ने सुनाया फैसला, 53 हजार जुर्माना भी लगाया; चाकू से किया था हमला