ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत:मेरठ में कॉलेज से काम खत्म कर घर लौट रहा था, दो साल पहले हुई थी शादी

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Meerut
  • Itayara
  • Meerut Accident | Electrician Killed After Being Dragged By Truck

ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत:मेरठ में कॉलेज से काम खत्म कर घर लौट रहा था, दो साल पहले हुई थी शादीनवनीत कुमार | इतयारा(मेरठ), मेरठ5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर को परतापुर बाईपास पर सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक एक निजी कॉलेज में इलेक्ट्रिकल और सीसीटीवी लगाने का काम करता था। बुधवार को कॉलेज में काम खत्म करने के बाद वह बाइक से घर लौट रहा था।

इसी दौरान दस टायरा ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद युवक सड़क पर गिरकर ट्रक के नीचे आ गया। ट्रक बाइक समेत उसे कई मीटर तक घसीटता हुआ ले गया।

देखिए 2 तस्वीरें…

युवक सड़क पर गिरकर ट्रक के नीचे आ गया। ट्रक बाइक समेत उसे कई मीटर तक घसीटता हुआ ले गया।युवक सड़क पर गिरकर ट्रक के नीचे आ गया। ट्रक बाइक समेत उसे कई मीटर तक घसीटता हुआ ले गया।सूचना मिलने पर परतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक के नीचे फंसे युवक को बाहर निकाला।सूचना मिलने पर परतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक के नीचे फंसे युवक को बाहर निकाला।

पुलिस ने ट्रक के नीचे से निकाला

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर परतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक के नीचे फंसे युवक को बाहर निकाला।

गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

मृतक (फाइल फोटो)मृतक (फाइल फोटो)

दो साल पहले हुई थी शादी

परिजनों के अनुसार, युवक की करीब दो साल पहले शादी हुई थी। उसका दो साल का बेटा है। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। पत्नी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

तहरीर के आधार पर होगी कार्रवाई

सीओ ब्रह्मपुरी रामप्रकाश ने बताया कि हादसे में युवक की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    अभिजीत भट्टाचार्या ने की दलेर मेहंदी की आलोचना:बेटे गुरदीप मेहंदी भड़के, कहा- चंद व्यूज के लिए कुछ भी बोलते हैं; जानिए पूरा मामला

    Hindi News Entertainment Bollywood Daler Mehndi Vs Abhijeet Bhattacharya; Live Concert Row | Gurdeep Mehndi अभिजीत भट्टाचार्या ने की दलेर मेहंदी की आलोचना:बेटे गुरदीप मेहंदी भड़के, कहा- चंद व्यूज के…

    ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत:पीलीभीत में खटीमा-मझोला ट्रैक पर हादसा; ट्रेन 15 मिनट रुकी

    Hindi News Local Uttar pradesh Pilibhit Pilibhit Train Accident | Two Youths Killed On Khatima Majhola Track ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत:पीलीभीत में खटीमा-मझोला ट्रैक…

    You Missed

    Rumor Roundup: Money in the Bank, Creed Brothers leaving WWE, Cruz Montana surprise, more!

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 4 views
    Rumor Roundup: Money in the Bank, Creed Brothers leaving WWE, Cruz Montana surprise, more!

    अभिजीत भट्टाचार्या ने की दलेर मेहंदी की आलोचना:बेटे गुरदीप मेहंदी भड़के, कहा- चंद व्यूज के लिए कुछ भी बोलते हैं; जानिए पूरा मामला

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 4 views
    अभिजीत भट्टाचार्या ने की दलेर मेहंदी की आलोचना:बेटे गुरदीप मेहंदी भड़के, कहा- चंद व्यूज के लिए कुछ भी बोलते हैं; जानिए पूरा मामला

    Over 2,000 passengers faced cruise disruption after Coast Guard blocked departure | Fox News Video

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 7 views
    Over 2,000 passengers faced cruise disruption after Coast Guard blocked departure | Fox News Video

    ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत:पीलीभीत में खटीमा-मझोला ट्रैक पर हादसा; ट्रेन 15 मिनट रुकी

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 5 views
    ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत:पीलीभीत में खटीमा-मझोला ट्रैक पर हादसा; ट्रेन 15 मिनट रुकी

    Auburn Football Gameday Advisory: The Arkansas Game

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 5 views
    Auburn Football Gameday Advisory: The Arkansas Game

    चार राशन दुकानों से 196.80 क्विंटल गेहूं-चावल गायब:गोंडा में सप्लाई इंस्पेक्टर की शिकायत पर दो कोटेदारों पर मुकदमा

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 6 views
    चार राशन दुकानों से 196.80 क्विंटल गेहूं-चावल गायब:गोंडा में सप्लाई इंस्पेक्टर की शिकायत पर दो कोटेदारों पर मुकदमा