आलिया का दीपिका की जगह लेना तय नहीं:कल्कि 2898 AD की शूटिंग का दावा गलत, अल्फा में सीन चुराने के आरोप से ट्रोलिंग जारी, ट्रेलर आया

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Alia Bhatt Did Not Replace Deepika Padukone From Kalki 2898ad, Getting Trolled For Alpha Scene Copy Claim

आलिया का दीपिका की जगह लेना तय नहीं:कल्कि 2898 AD की शूटिंग का दावा गलत, अल्फा में सीन चुराने के आरोप से ट्रोलिंग जारी, ट्रेलर आया4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अल्फा के टीजर से ट्रोलिंग के निशाने पर आईं आलिया भट्ट का कल्कि 2898 AD से दीपिका को रिप्लेस करना तय नहीं है। आलिया की कास्टिंग और फिल्म की शूटिंग करने के दावों को फिल्म से जुड़े स्पोक्सपर्सन ने निराधार कहा है।

उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में आलिया की कास्टिंग की खबरों पर कहा, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। किसी ने सोशल मीडिया पर यह बात पोस्ट कर दी और बाकी लोगों ने उसे खबर मानकर कॉपी-पेस्ट करना शुरू कर दिया। उनकी कास्टिंग को लेकर फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।”

स्पोक्सपर्सन ने उन दावों को भी निराधार बताया है, जिसमें कहा जा रहा था कि उन्होंने कुछ समय पहले ही फिल्म की 5 दिनों तक शूटिंग की है।

दीपिका ने 8 घंटे की शिफ्ट डिमांड कर छोड़ी फिल्म

सितंबर 2025 में फिल्म कल्कि के मेकर्स ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया था कि दीपिका कल्कि के पार्ट-2 का हिस्सा नहीं होंगी।

बाद में सामने आया कि मां बनने के बाद दीपिका ने फिल्मों में काम करने के लिए 8 घंटे की शिफ्ट में काम करने की डिमांड की थी। इस डिमांड के चलते उन्हें कल्कि और संदीप रेड्डी वांगा की स्पिरिट से भी निकाला गया है। खबरें सामने आने के बाद 8 घंटे की शिफ्ट बड़ा मुद्दा रही, जिस पर इंडस्ट्री में बड़ी बहस छिड़ गई।

अल्फा से लगातार ट्रोल हो रही हैं आलिया भट्ट

हाल ही में यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड फिल्म अल्फा का टीजर जारी हुआ था।

टीजर में साफ लिखा गया था कि फिल्म ऑरिजिनल स्टोरी है, हालांकि टीजर के कई सीन हॉलीवुड फिल्म से मेल खाते थे।

अल्फा के टीजर का एक सीन।अल्फा के टीजर का एक सीन।1990 की फिल्म ला फेमे निकिता का सीन।1990 की फिल्म ला फेमे निकिता का सीन।

इसके अलावा अल्फा का पोस्टर भी काफी हद तक हॉलीवुड फिल्म ड्यून की तरह बनाया गया था। सीन और पोस्टर कॉपी किए जाने पर फिल्म के टीजर और आलिया की जमकर आलोचना हुई थी।

फिल्म अल्फा का पोस्टर।फिल्म अल्फा का पोस्टर।हॉलीवुड फिल्म ड्यून का पोस्टर।हॉलीवुड फिल्म ड्यून का पोस्टर।

आज जारी हुई है अल्फा का ट्रेलर

आलिया भट्ट, शरवरी वाघ और बॉबी देओल स्टारर फिल्म अल्फा का ट्रेलर आज रिलीज किया जा चुका है। ट्रेलर एक्शन और एडवेंचर से भरपूर है। फिल्म में ऋतिक रोशन का भी कैमियो होने वाला है, जो यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की फिल्म वॉर और वॉर 2 का हिस्सा रहे हैं।

अल्फा यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की 7वीं और फीमेल लीड वाली पहली फिल्म है। फिल्म 3 जुलाई को रिलीज होने के लिए शेड्यूल है। फिल्म का निर्देशन शिव रवैल ने किया है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    'इलॉन मस्क ने अब बनाई उड़ने वाली कार':पुष्पक विमान को लेकर रणबीर कपूर बोले- भारत ने 5 हजार साल पहले ही यह कर लिया था

    Hindi News Entertainment Bollywood Ranbir Kapoor On Ramayan & Pushpak Viman | Elon Musk Flying Car Statement ‘इलॉन मस्क ने अब बनाई उड़ने वाली कार’:पुष्पक विमान को लेकर रणबीर कपूर…

    हैलोवीन पर 'नगीना' के श्रीदेवी वाले लुक में दिखीं जाह्नवी:ओरी बने ऋषि कपूर, फिल्म के आइकॉनिक पलों को किया रीक्रिएट; देखें तस्वीरें

    Hindi News Entertainment Bollywood Janhvi Kapoor & Orry Recreate Nagina Iconic Look | Halloween Photos हैलोवीन पर ‘नगीना’ के श्रीदेवी वाले लुक में दिखीं जाह्नवी:ओरी बने ऋषि कपूर, फिल्म के…

    You Missed

    'इलॉन मस्क ने अब बनाई उड़ने वाली कार':पुष्पक विमान को लेकर रणबीर कपूर बोले- भारत ने 5 हजार साल पहले ही यह कर लिया था

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 0 views
    'इलॉन मस्क ने अब बनाई उड़ने वाली कार':पुष्पक विमान को लेकर रणबीर कपूर बोले- भारत ने 5 हजार साल पहले ही यह कर लिया था

    Bradley Cooper’s Before-And-After Photos Go Viral As Fans Say They’re ‘Sad’ Over His Alleged Surgery

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 3 views
    Bradley Cooper’s Before-And-After Photos Go Viral As Fans Say They’re ‘Sad’ Over His Alleged Surgery

    हैलोवीन पर 'नगीना' के श्रीदेवी वाले लुक में दिखीं जाह्नवी:ओरी बने ऋषि कपूर, फिल्म के आइकॉनिक पलों को किया रीक्रिएट; देखें तस्वीरें

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 3 views
    हैलोवीन पर 'नगीना' के श्रीदेवी वाले लुक में दिखीं जाह्नवी:ओरी बने ऋषि कपूर, फिल्म के आइकॉनिक पलों को किया रीक्रिएट; देखें तस्वीरें

    Mass. election guide: Races, ballot questions and voting info

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 6 views
    Mass. election guide: Races, ballot questions and voting info

    हाथरस में बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत:चचेरा भाई घायल, चालक गाड़ी लेकर भागा

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 5 views
    हाथरस में बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत:चचेरा भाई घायल, चालक गाड़ी लेकर भागा

    Nebraska’s perfect fumble run in 2026 might be Matt Rhule’s most underrated turnaround

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 7 views
    Nebraska’s perfect fumble run in 2026 might be Matt Rhule’s most underrated turnaround