मोहर्रम पर शांति के लिए पीस कमेटी बैठक:ASP सिद्धार्थ मिश्रा ने अफवाहों से बचने, निर्देशों के पालन की अपील की

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Muzaffarnagar
  • Muzaffarnagar ASP Siddharth Mishra Appeals For Peace During Moharram

मोहर्रम पर शांति के लिए पीस कमेटी बैठक:ASP सिद्धार्थ मिश्रा ने अफवाहों से बचने, निर्देशों के पालन की अपील कीवरुण कुमार शर्मा | मुजफ्फरनगर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुजफ्फरनगर में मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार शाम खालापार थाने में पीस कमेटी की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) एवं क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ के. मिश्रा ने की। बैठक में धर्मगुरुओं, ताजियादारों और क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल हुए।

ASP सिद्धार्थ मिश्रा ने सभी से मोहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने ताजियों की निर्धारित ऊंचाई, जुलूस मार्ग और विद्युत लाइनों के संबंध में सावधानियां बरतने के निर्देश दिए। साथ ही, शासन-प्रशासन द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने को कहा।

पुलिस अधिकारियों ने पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि कोई समस्या या संदिग्ध गतिविधि दिखे, तो तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करें। बैठक में उपस्थित लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

सीओ नगर ने जानकारी दी कि मोहर्रम के दौरान सुरक्षा, यातायात और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन सभी आवश्यक तैयारियां कर रहा है। इस बैठक में प्रभारी निरीक्षक खालापार बबलू सिंह और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर बृजेश कुमार शर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    देवरिया में शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब:पहले सोमवार को प्रशासन अलर्ट, सोमनाथ और महेंद्रनाथ धाम में भोर से लगी श्रद्धालुओं की कतारें

    Hindi News Local Uttar pradesh Deoria Sawan First Monday | Somnath Mahendranath Dham Deoria Devotees Rush देवरिया में शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब:पहले सोमवार को प्रशासन अलर्ट, सोमनाथ और…

    घर में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव:महराजगंज में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, छानबीन शुरू

    Hindi News Local Uttar pradesh Maharajganj Maharajganj Suspicious Death | Woman Body Found Hanging Investigation घर में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव:महराजगंज में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, छानबीन…

    You Missed

    The 10 tallest skyscrapers in the world

    • By dp
    • August 2, 2026
    • 3 views
    The 10 tallest skyscrapers in the world

    देवरिया में शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब:पहले सोमवार को प्रशासन अलर्ट, सोमनाथ और महेंद्रनाथ धाम में भोर से लगी श्रद्धालुओं की कतारें

    • By dp
    • August 2, 2026
    • 0 views
    देवरिया में शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब:पहले सोमवार को प्रशासन अलर्ट, सोमनाथ और महेंद्रनाथ धाम में भोर से लगी श्रद्धालुओं की कतारें

    Sacramento-area agencies issue air quality warning for first time in 2026

    • By dp
    • August 2, 2026
    • 2 views
    Sacramento-area agencies issue air quality warning for first time in 2026

    घर में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव:महराजगंज में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, छानबीन शुरू

    • By dp
    • August 2, 2026
    • 2 views
    घर में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव:महराजगंज में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, छानबीन शुरू

    Box Office: ‘Spider-Man: Brand New Day’ $168M+ U.S. Record Opening Day

    • By dp
    • August 2, 2026
    • 3 views
    Box Office: ‘Spider-Man: Brand New Day’ 8M+ U.S. Record Opening Day

    लखनऊ में आरपीएफ क्राइम ब्रांच ने पकड़ी हेरोइन:चारबाग रेलवे स्टेशन पर 30 लाख का माल बरामद, बेंगलूर में खपाने की साजिश

    • By dp
    • August 2, 2026
    • 4 views
    लखनऊ में आरपीएफ क्राइम ब्रांच ने पकड़ी हेरोइन:चारबाग रेलवे स्टेशन पर 30 लाख का माल बरामद, बेंगलूर में खपाने की साजिश