आलिया भट्ट के बॉडीगार्ड ने फैन को किया साइड:सेल्फी लेने करीब पहुंच गया था शख्स, एक्ट्रेस दूसरे फैन्स के साथ तस्वीरें खिंचवा रही थीं

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Alia Bhatt Bodyguard Video; Don’t Be Shy Trailer Launch | Mumbai Event

आलिया भट्ट के बॉडीगार्ड ने फैन को किया साइड:सेल्फी लेने करीब पहुंच गया था शख्स, एक्ट्रेस दूसरे फैन्स के साथ तस्वीरें खिंचवा रही थीं1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आलिया भट्ट शुक्रवार को मुंबई में अपनी अपकमिंग फिल्म डोंट बी शाय के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंची थीं। इवेंट के बाद बाहर निकलते समय भीड़ के बीच एक फैन उनकी तरफ सेल्फी लेने के लिए बढ़ने लगा और एक्ट्रेस के करीब आने की कोशिश की।

इसके बाद उनके बॉडीगार्ड ने फैन को तेजी से साइड कर दिया। हालांकि इस दौरान आलिया का ध्यान फैन की साइड नहीं था और वो दूसरे फैन्स के साथ तस्वीरें खिंचवा रही थीं।

साइड करने के बाद फैन दूसरी बार सेल्फी लेने आया, लेकिन सिक्योरिटी टीम के मना करने के बाद वो चला गया।साइड करने के बाद फैन दूसरी बार सेल्फी लेने आया, लेकिन सिक्योरिटी टीम के मना करने के बाद वो चला गया।इवेंट से जाते समय भी आलिया ने एक फैन के साथ तस्वीर क्लिक करवाई।इवेंट से जाते समय भी आलिया ने एक फैन के साथ तस्वीर क्लिक करवाई।

डोंट बी शाय आलिया भट्ट के प्रोडक्शन की फिल्म है। फिल्म में प्यार और जिंदगी के फैसलों के बीच की कहानी दिखाई गई है। जो 25 सितंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

आलिया भट्ट ने बॉडीगार्ड को फैन से बदसलूकी करने से रोका था

2024 में आलिया भट्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में एक फैन एयरपोर्ट पर आलिया के साथ सेल्फी लेने की कोशिश करता नजर आया। इसी दौरान उनके बॉडीगार्ड ने फैन की शर्ट पकड़कर उसे पीछे खींच दिया।

यह देखकर आलिया नाराज हो गईं और बॉडीगार्ड को ऐसा करने से रोकते हुए कहा कि किसी को टच न करें। इसके बाद आलिया ने खुद उस फैन को अपने पास बुलाया और उसके साथ फोटो क्लिक कराई।

आलिया ने बताया, शाहीन कैसे करती थीं रेजबेट

डोंट बी शाय के ट्रेलर लॉन्च पर आलिया ने बहन शाहीन का बचपन का किस्सा सुनाया। कार्यक्रम के होस्ट ने आलिया, शाहीन और डायरेक्टर सृति मुखर्जी से ‘ऑरा फार्मिंग’, ‘ब्रेडक्रम्बिंग’, ‘साइड क्वेस्ट’, ‘ब्रेनरॉट’ और ‘रेजबेट’ जैसे जेन जी टर्म्स के मतलब पूछे।

आलिया ने ‘रेजबेट’ का मतलब बताते हुए कहा, “जब मैं बच्ची थी, तब शाहीन मेरे साथ यही करती थीं। वह मुझसे कहती थीं कि मैं पार्ले-जी के साथ फ्री आई हूं।”

उन्होंने कहा, “वह कहती थीं कि मैं असल में अपनी मां और पापा की बच्ची नहीं हूं। मैं चार साल की थी, जब शाहीन मुझे रेजबेट करती थीं।”

आलिया और शाहीन भट्ट ने 2019-20 में अपना प्रोडक्शन हाउस ‘इटरनल सनशाइन’ शुरू किया था।आलिया और शाहीन भट्ट ने 2019-20 में अपना प्रोडक्शन हाउस ‘इटरनल सनशाइन’ शुरू किया था।

फिल्म डोंट बी शाय में चार नए एक्टर्स और एक डेब्यूटेंट डायरेक्टर हैं। कार्यक्रम की शुरुआत में आलिया ने कहा, “14 साल पहले मैंने एक एक्टर के तौर पर डेब्यू किया था। आज 14 साल बाद मैं चार नए एक्टर्स और एक डेब्यूटेंट डायरेक्टर को पेश कर रही हूं।”

उन्होंने आगे कहा, “इस समय मैं उनसे कहीं ज्यादा नर्वस हूं। मेरे पेट में तितलियां उड़ रही हैं।”

फिल्म से चार नए चेहरों को लीड रोल में लॉन्च किया जाएगा। जिसमें आरुषि बजाज, पीयूष खाती, अंश दुग्गल और बियांका अरोड़ा शामिल हैं।फिल्म से चार नए चेहरों को लीड रोल में लॉन्च किया जाएगा। जिसमें आरुषि बजाज, पीयूष खाती, अंश दुग्गल और बियांका अरोड़ा शामिल हैं।

प्रोड्यूसर बनने पर बोलीं आलिया

आलिया से पूछा गया कि क्या वह इस फिल्म में एक्ट्रेस के तौर पर भी काम करना चाहती थीं। उन्होंने कहा, “नहीं, मुझे नहीं लगता कि मैंने कभी ऐसा महसूस किया।”

उन्होंने कहा, “मुझे एक्ट्रेस बनना और कैमरे के सामने रहना पसंद है, लेकिन प्रोड्यूसर बनने से एक अलग तरह की संतुष्टि मिलती है। इससे मुझे खुशी का एक और लेवल मिलता है।”

आलिया ने बताया कि फिल्म की दुनिया और कहानी को शुरू से तैयार करने में टीम शामिल रही। सृति उनके पास एक आइडिया लेकर आई थीं और फिल्म बनाने की इच्छा जताई थी।

आलिया ने कहा, “हमने कहा कि हां, इसे साथ में करते हैं। इसे तैयार करने में दो साल लगे। इसके बाद हम इसे अमेजन के अपने प्यारे पार्टनर्स के पास लेकर गए।”

उन्होंने आगे बताया, “शुक्रवार को हमने उन्हें मटेरियल भेजा था। शनिवार सुबह निखिल ने मैसेज किया- आलिया, बात करते हैं।”

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    12 वर्षीय बच्ची से दुराचार, आरोपी को उम्रकैद:पिता के बाहर जाने पर बच्ची संग किया था दुष्कर्म, आगरा कोर्ट ने दी सज़ा

    Hindi News Local Uttar pradesh Agra Agra Minor Rape Case: Court Sentences Accused Omveer To Life Imprisonment 12 वर्षीय बच्ची से दुराचार, आरोपी को उम्रकैद:पिता के बाहर जाने पर बच्ची…

    गोमतीनगर में रामलीला महोत्सव का समापन:लक्ष्मण शक्ति, कुंभकरण, मेघनाथ और रावण वध के प्रसंगों ने दर्शकों को भाव-विभोर किया

    Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow Ramlila Mahotsav 2026 Lucknow | Ravan Vadh & Ram Leela Finale Highlights गोमतीनगर में रामलीला महोत्सव का समापन:लक्ष्मण शक्ति, कुंभकरण, मेघनाथ और रावण वध…

    You Missed

    Al Málaga se le escurre el primer triunfo en el último minuto

    • By dp
    • October 27, 2026
    • 4 views
    Al Málaga se le escurre el primer triunfo en el último minuto

    12 वर्षीय बच्ची से दुराचार, आरोपी को उम्रकैद:पिता के बाहर जाने पर बच्ची संग किया था दुष्कर्म, आगरा कोर्ट ने दी सज़ा

    • By dp
    • October 27, 2026
    • 4 views
    12 वर्षीय बच्ची से दुराचार, आरोपी को उम्रकैद:पिता के बाहर जाने पर बच्ची संग किया था दुष्कर्म, आगरा कोर्ट ने दी सज़ा

    Giants finally signing veteran defensive tackle

    • By dp
    • October 27, 2026
    • 5 views
    Giants finally signing veteran defensive tackle

    गोमतीनगर में रामलीला महोत्सव का समापन:लक्ष्मण शक्ति, कुंभकरण, मेघनाथ और रावण वध के प्रसंगों ने दर्शकों को भाव-विभोर किया

    • By dp
    • October 27, 2026
    • 5 views
    गोमतीनगर में रामलीला महोत्सव का समापन:लक्ष्मण शक्ति, कुंभकरण, मेघनाथ और रावण वध के प्रसंगों ने दर्शकों को भाव-विभोर किया

    Lyft driver ejects four women after Portland Thorns protest, then one finds her account deactivated

    • By dp
    • October 27, 2026
    • 8 views
    Lyft driver ejects four women after Portland Thorns protest, then one finds her account deactivated

    कुशीनगर में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा:एक युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल; गोरखपुर रेफर

    • By dp
    • October 27, 2026
    • 8 views
    कुशीनगर में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा:एक युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल; गोरखपुर रेफर