जयपुर पहुंची एक्ट्रेस आलिया-शरवरी, महिला बाइकर्स के साथ ली सेल्फी:एक्ट्रेस बोलीं-फिल्म सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए होती हैं, वुमन ऑरिएंटेड फिल्म जैसा कुछ नहीं होता

  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jaipur
  • Alia Bhatt, Sharvari Jaipur Bike Event For Alpha Promotion

जयपुर पहुंची एक्ट्रेस आलिया-शरवरी, महिला बाइकर्स के साथ ली सेल्फी:एक्ट्रेस बोलीं-फिल्म सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए होती हैं, वुमन ऑरिएंटेड फिल्म जैसा कुछ नहीं होताजयपुर4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

यशराज बैनर की बहुप्रतीक्षित स्पाई यूनिवर्स फिल्म ‘अल्फा’ के प्रमोशन के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और शरवरी सोमवार को जयपुर पहुंचीं।

जवाहर सर्किल से बड़ी संख्या में महिला बाइकर्स ने दोनों का स्वागत किया। बाइक राइड के साथ उनका काफिला मिराज सिनेमा तक पहुंचा। मिराज सिनेमा पहुंचने पर आलिया और शरवरी ने महिला बाइकर्स के साथ सेल्फी ली।

इतनी बड़ी संख्या में महिला बाइकर्स को एक साथ देखकर आलिया काफी उत्साहित नजर आईं। कार्यक्रम के दौरान फिल्म ‘अल्फा’ का नाम बाइकर्स के साथ मिलकर बनाने की योजना थी, लेकिन दर्शकों की भीड़ के कारण सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए दोनों अभिनेत्रियों को सीधे थिएटर के अंदर आयोजित मीट एंड ग्रीट कार्यक्रम में ले जाया गया।

अल्फा लिखी टी-शर्ट में नजर आईं महिला बाइकर्स और दोनों एक्स्ट्रेस।अल्फा लिखी टी-शर्ट में नजर आईं महिला बाइकर्स और दोनों एक्स्ट्रेस।

जयपुर आकर शरवरी के गाल भी हो गए पिंक

इंटरेक्शन के दौरान आलिया भट्ट ने हल्के-फुल्के अंदाज में शरवरी से कहा कि जयपुर आकर तुम्हारे गाल भी पिंक हो गए हैं। यह सुनते ही शरवरी मुस्कुरा उठीं और शर्माते हुए हामी भर दी।

दोनों के बीच की यह प्यारी बातचीत दर्शकों को खूब पसंद आई और पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा।

जवाहर सर्किल पर आलिया और शरवरी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। अचानक बढ़ी भीड़ के कारण कुछ देर के लिए सुरक्षाकर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी।

धक्का-मुक्की के दौरान एक मीडियाकर्मी का चश्मा भी टूट गया, जिससे कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि सुरक्षा टीम ने जल्द ही स्थिति को संभाल लिया।

मिराज सिनेमा में फिल्म देखती आलिया और शरवरी। इस दौरान फैंस ने पीछे से उनके साथ फोटो ली।मिराज सिनेमा में फिल्म देखती आलिया और शरवरी। इस दौरान फैंस ने पीछे से उनके साथ फोटो ली।

लगातार व्हिसल से नाराज हुईं आलिया

थिएटर के भीतर फिल्म के टीजर और ट्रेलर की प्रस्तुति के दौरान दर्शक लगातार व्हिसल बजाते रहे। शोर इतना अधिक था कि डायलॉग स्पष्ट सुनाई नहीं दे रहे थे। इस पर आलिया भट्ट ने नाराजगी जताते हुए इवेंट टीम से सवाल किया कि दर्शकों को व्हिसल क्यों बांटी गई। मंच संचालक को भी बार-बार दर्शकों से व्हिसल बंद करने की अपील करनी पड़ी, जिसके बाद माहौल सामान्य हुआ।

आलिया भट्ट ने कहा कि अल्फा 3 जुलाई को रिलीज हो रही है और हमने अपने प्रमोशन सिटी टूर की शुरुआत जयपुर से की है। यह हमारे लिए बेहद खास है। पिंक सिटी वास्तव में हैप्पी सिटी है। यहां की सकारात्मक ऊर्जा हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रही है।

उन्होंने कहा कि फिल्म एक हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म है और इसकी शूटिंग के दौरान कई बार चोट भी लगी, लेकिन कलाकारों का काम दर्द को भूलकर आगे बढ़ना होता है।

आलिया ने कहा कि एक्शन करना बिल्कुल आसान नहीं होता। इस फिल्म के लिए हमने काफी मेहनत की है। शरवरी के साथ काम करना शानदार अनुभव रहा। फिल्म में कई ऐसे गाने हैं, जो दर्शकों को बिल्कुल नए अंदाज में देखने को मिलेंगे। खासकर कश्मीर में फिल्माया गया गीत बेहद खूबसूरत है।

महिला बाइकर्स के साथ सेल्फी लेती दोनों एक्स्ट्रेस।महिला बाइकर्स के साथ सेल्फी लेती दोनों एक्स्ट्रेस।

फिल्म सिर्फ फिल्म होती है: आलिया

महिला प्रधान फिल्मों को लेकर पूछे गए सवाल पर आलिया ने कहा कि फिल्म सिर्फ फिल्म होती है। उसमें मेल या फीमेल जैसी कोई बात नहीं होती। आखिरकार हमारा उद्देश्य सिर्फ दर्शकों का मनोरंजन करना है। अच्छी कहानी सबसे बड़ी चीज होती है।

उन्होंने आगे कहा कि ‘अल्फा’ का टीजर और ट्रेलर अभी सिर्फ एक झलक है। हमने अभी बहुत कुछ छिपाकर रखा है। अनिल कपूर और बॉबी देओल दोनों के किरदार बेहद अलग हैं। हम चाहते हैं कि दर्शक थिएटर आएं और पूरी फिल्म देखकर सरप्राइज महसूस करें।

आलिया ने बताया कि शरवरी के साथ यह उनकी पहली फिल्म है। हर फिल्म की शूटिंग के दौरान एक नया परिवार बन जाता है। रोज साथ काम करते हैं, मस्ती भी करते हैं और सीखते भी हैं। इस फिल्म में हम सभी निर्देशक के विजन के अनुसार काम कर रहे थे। उनका मकसद था कि दर्शकों को कुछ बिल्कुल नया और बड़े पर्दे पर भरपूर मनोरंजन मिले। अनिल कपूर सर और बॉबी देओल सर जैसे कलाकारों के साथ काम करना मेरे लिए बेहद खास अनुभव रहा।

मीट एंड ग्रीट कार्यक्रम में शरवरी और आलिया ने अल्फा फिल्म को लेकर अपने अनुभव शेयर किए।मीट एंड ग्रीट कार्यक्रम में शरवरी और आलिया ने अल्फा फिल्म को लेकर अपने अनुभव शेयर किए।

कई साल की मेहनत का फल अब मिल रहा है: शरवरी

शरवरी ने कहा कि यह समय उनके करियर का सबसे खास दौर है। इस दिन तक पहुंचने में कई साल लग गए। मेरी फिल्मों को दर्शकों ने हमेशा प्यार दिया है। हाल ही में रिलीज हुई ‘मैं वापस आऊंगा’ को भी लोगों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसके लिए मैं दर्शकों की दिल से आभारी हूं। उन्होंने बताया कि ‘अल्फा’ में उनका किरदार दर्शकों के लिए एक बड़ा सरप्राइज होगा। मैं इतना ही कहूंगी कि थिएटर में दर्शकों को बहुत मजा आने वाला है।

शरवरी ने कहा कि आलिया भट्ट, अनिल कपूर और बॉबी देओल जैसे कलाकारों के साथ काम करना उनके लिए किसी अभिनय विद्यालय से कम नहीं था। हर कलाकार से कुछ न कुछ सीखने को मिला। यही अनुभव मेरे पूरे करियर में काम आएगा।

जयपुर के स्वागत से अभिभूत शरवरी ने कहा कि यहां के लोगों ने हमें जो प्यार और ऊर्जा दी है, उसी ऊर्जा के साथ अब हम फिल्म के प्रमोशन को आगे बढ़ाएंगे।

थिएटर के अंदर आयोजित मीट एंड ग्रीट कार्यक्रम में फैंस की भीड़।थिएटर के अंदर आयोजित मीट एंड ग्रीट कार्यक्रम में फैंस की भीड़।जवाहर सर्किल पत्रिका गेट पर दोनों एक्ट्रेस ने फोटो खिंचवाई।जवाहर सर्किल पत्रिका गेट पर दोनों एक्ट्रेस ने फोटो खिंचवाई।अल्फा के सेट से फैंस के साथ सेल्फी लेती आलिया भट्ट और शरवरी।अल्फा के सेट से फैंस के साथ सेल्फी लेती आलिया भट्ट और शरवरी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • अभिनेत्री उर्वशी रौतेला परिवार के साथ पहुंचीं पिंकसिटी: रामबाग पैलेस में शादी समारोह में होंगी शामिल, बोलीं- जयपुर से मेरा खास लगाव

    रामबाग पैलेस में शादी समारोह में होंगी शामिल, बोलीं- जयपुर से मेरा खास लगाव|जयपुर,Jaipur - Dainik Bhaskar0:27Play videoPlay videoजयपुर

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • शेखावाटी को मिलेगा यमुना का पानी,32-साल बाद शुरू होगा काम: 295 किमी लंबी पाइपलाइन डाली जाएगी, चूरू में बनेगा डैम; 33 हजार करोड़ से ज्यादा होगा खर्च

    295 किमी लंबी पाइपलाइन डाली जाएगी, चूरू में बनेगा डैम; 33 हजार करोड़ से ज्यादा होगा खर्च|जयपुर,Jaipur - Dainik Bhaskar1:23Play videoPlay videoजयपुर

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • जयपुर में होटल की दीवार गिरी, तीन की मौत: 12 से ज्यादा घायल, पोटली में ले गए शव; महिला बोली-पानी पीने आई तो जान बची

    12 से ज्यादा घायल, पोटली में ले गए शव; महिला बोली-पानी पीने आई तो जान बची|राजस्थान,Rajasthan - Dainik Bhaskar1:31Play videoPlay videoराजस्थान

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • राजस्थान में गर्भवती महिलाओं को लेकर बड़ा फैसला: प्रसूता के लिए जरूरी होगा एक कार्ड, जिसमें पूरा हेल्थ रिकॉर्ड होगा ऑनलाइन

    1:12Play videoPlay videoराजस्थान

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

'मिर्जापुर द मूवी' का ट्रेलर रिलीज:'गद्दी बाहुबल से मिलती है' डायलॉग से छाए कालीन भैया; रवि किशन निकले सरप्राइज पैकेज

Hindi News Entertainment Bollywood Mirzapur The Movie Trailer | Munna Bhaiya Returns; Release Date Announced ‘मिर्जापुर द मूवी’ का ट्रेलर रिलीज:‘गद्दी बाहुबल से मिलती है’ डायलॉग से छाए कालीन भैया;…

महोबा में बीच सड़क पर चिता सजाई:श्मशान घाट के लिए जमीन नहीं मिलने से नाराज थे, भूमि मिलने पर माने ग्रामीण

Hindi News Local Uttar pradesh Mahoba Mahoba News | Villagers Block Road For Cremation After Land Denied महोबा में बीच सड़क पर चिता सजाई:श्मशान घाट के लिए जमीन नहीं मिलने…

You Missed

Beşiktaş vs Hradec Kralove match lineup | UEFA Europa League | Qualification · 13 Aug 2026

  • By dp
  • August 13, 2026
  • 0 views
Beşiktaş vs Hradec Kralove match lineup | UEFA Europa League | Qualification · 13 Aug 2026

'मिर्जापुर द मूवी' का ट्रेलर रिलीज:'गद्दी बाहुबल से मिलती है' डायलॉग से छाए कालीन भैया; रवि किशन निकले सरप्राइज पैकेज

  • By dp
  • August 13, 2026
  • 2 views
'मिर्जापुर द मूवी' का ट्रेलर रिलीज:'गद्दी बाहुबल से मिलती है' डायलॉग से छाए कालीन भैया; रवि किशन निकले सरप्राइज पैकेज

Jack Draper: ‘When you reach rock bottom like that you can come back up again’

  • By dp
  • August 13, 2026
  • 6 views
Jack Draper: ‘When you reach rock bottom like that you can come back up again’

महोबा में बीच सड़क पर चिता सजाई:श्मशान घाट के लिए जमीन नहीं मिलने से नाराज थे, भूमि मिलने पर माने ग्रामीण

  • By dp
  • August 13, 2026
  • 6 views
महोबा में बीच सड़क पर चिता सजाई:श्मशान घाट के लिए जमीन नहीं मिलने से नाराज थे, भूमि मिलने पर माने ग्रामीण

High school football player in Arkansas practices with 2ft viper in helmet

  • By dp
  • August 13, 2026
  • 7 views
High school football player in Arkansas practices with 2ft viper in helmet

छात्र आंदोलन के सवाल टालने पर सोनू निगम की सफाई:कहा- जिस मुद्दे की जानकारी नहीं उस पर नहीं बोलूंगा, लाउडस्पीकर विवाद में अकेला लड़ा था

  • By dp
  • August 13, 2026
  • 7 views
छात्र आंदोलन के सवाल टालने पर सोनू निगम की सफाई:कहा- जिस मुद्दे की जानकारी नहीं उस पर नहीं बोलूंगा, लाउडस्पीकर विवाद में अकेला लड़ा था