झांसी के पेंट गोदाम में लगी आग:सुबह उठी चिंगारी पर पा लिया था काबू, शाम को दोबारा लगी आग में जल गया 20 लाख का पेंट

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Jhansi
  • Jhansi News, Jhansi Fire, Jhansi Police

झांसी के पेंट गोदाम में लगी आग:सुबह उठी चिंगारी पर पा लिया था काबू, शाम को दोबारा लगी आग में जल गया 20 लाख का पेंटझांसी11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गोदाम में लगी आग बुझाने में जुटे फायर फाइटर। - Dainik Bhaskarगोदाम में लगी आग बुझाने में जुटे फायर फाइटर।

झांसी के सुभाषगंज इलाके में रविवार शाम एक पेंट के गोदाम में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने दुकान और गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे पूरे बाजार में हड़कंप मच गया।

.

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के सुभाषगंज स्थित चौधरी पेंट की दुकान और गोदाम में हुई। जानकारी के अनुसार, यहां सुनील चौधरी की चौधरी पेंट के नाम से दुकान और गोदाम संचालित है। रविवार सुबह करीब 11 बजे गोदाम में शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी के कारण आग लग गई थी। उस समय फायर ब्रिगेड और स्थानीय दुकानदारों की तत्परता से आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया था।

हालांकि, आग पूरी तरह बुझने के बाद गोदाम बंद कर दिया गया। शाम करीब सात बजे अचानक दोबारा आग भड़क उठी और कुछ ही देर में उसने विकराल रूप धारण कर लिया। बाजार में भारी भीड़ होने के कारण आसपास के दुकानदारों ने तत्काल लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया और पूरे बाजार को खाली कराया।साथ ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के लिए रास्ता भी बनाया गया।

मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां आग बुझाने में जुट गईं। पेंट और ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब डेढ़ घंटे के प्रयास के बाद दमकल कर्मियों ने आग को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया। अग्निशमन अधिकारी राजकिशोर राय ने बताया कि चार दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। इस घटना से सुभाषगंज बाजार के व्यापारियों में दहशत का माहौल है। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो आग आसपास की अन्य दुकानों तक फैल सकती थी और बड़ा नुकसान हो सकता था।

गोदाम में रखा था 20 लाख का पेंट

पेंट के गोदाम में आग लगने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मौके पर पहुंचे कारोबारी और व्यापारी नेता संजय पटवारी ने बताया कि कारोबारी सुनील चौधरी घटना से बदहवास हैं। उन्होंने बताया कि आग में कारोबारी का गोदाम में रखा 20 लाख रुपए कीमत का पेंट जल गया है। इसके साथ ही अन्य मशीनें भी जली हैं।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

प्रतापगढ़ में पुलिस मुठभेड़ के बाद लूट का आरोपी गिरफ्तार:1 बाल अपचारी भी संरक्षण में, लूटा गया सोने का लॉकेट; तमंचा और बाइक बरामद

Hindi News Local Uttar pradesh Pratapgarh Pratapgarh Police Encounter Arrest: Gold Locket Looted, Minor In Custody प्रतापगढ़ में पुलिस मुठभेड़ के बाद लूट का आरोपी गिरफ्तार:1 बाल अपचारी भी संरक्षण…

जयपुर पहुंची एक्ट्रेस आलिया-शरवरी, महिला बाइकर्स के साथ ली सेल्फी:एक्ट्रेस बोलीं-फिल्म सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए होती हैं, वुमन ऑरिएंटेड फिल्म जैसा कुछ नहीं होता

Hindi News Local Rajasthan Jaipur Alia Bhatt, Sharvari Jaipur Bike Event For Alpha Promotion जयपुर पहुंची एक्ट्रेस आलिया-शरवरी, महिला बाइकर्स के साथ ली सेल्फी:एक्ट्रेस बोलीं-फिल्म सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए होती…

You Missed

प्रतापगढ़ में पुलिस मुठभेड़ के बाद लूट का आरोपी गिरफ्तार:1 बाल अपचारी भी संरक्षण में, लूटा गया सोने का लॉकेट; तमंचा और बाइक बरामद

  • By dp
  • June 29, 2026
  • 0 views
प्रतापगढ़ में पुलिस मुठभेड़ के बाद लूट का आरोपी गिरफ्तार:1 बाल अपचारी भी संरक्षण में, लूटा गया सोने का लॉकेट; तमंचा और बाइक बरामद

Supreme Court to review the legality of mass voter purges in the weeks before an election | CNN Politics

  • By dp
  • June 29, 2026
  • 0 views
Supreme Court to review the legality of mass voter purges in the weeks before an election | CNN Politics

झांसी के पेंट गोदाम में लगी आग:सुबह उठी चिंगारी पर पा लिया था काबू, शाम को दोबारा लगी आग में जल गया 20 लाख का पेंट

  • By dp
  • June 29, 2026
  • 6 views
झांसी के पेंट गोदाम में लगी आग:सुबह उठी चिंगारी पर पा लिया था काबू, शाम को दोबारा लगी आग में जल गया 20 लाख का पेंट

Supreme Court rules Trump cannot fire Fed Governor Lisa Cook for now

  • By dp
  • June 29, 2026
  • 5 views
Supreme Court rules Trump cannot fire Fed Governor Lisa Cook for now

जयपुर पहुंची एक्ट्रेस आलिया-शरवरी, महिला बाइकर्स के साथ ली सेल्फी:एक्ट्रेस बोलीं-फिल्म सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए होती हैं, वुमन ऑरिएंटेड फिल्म जैसा कुछ नहीं होता

  • By dp
  • June 29, 2026
  • 8 views
जयपुर पहुंची एक्ट्रेस आलिया-शरवरी, महिला बाइकर्स के साथ ली सेल्फी:एक्ट्रेस बोलीं-फिल्म सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए होती हैं, वुमन ऑरिएंटेड फिल्म जैसा कुछ नहीं होता

Club statement

  • By dp
  • June 29, 2026
  • 7 views
Club statement