मेरठ: रिश्वत लेकर वारंटी छोड़ा, दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार:आरोपी की मां की शिकायत पर एसएसपी ने की कार्रवाई

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Meerut
  • Meerut Police Arrested Two Cops In Bribe Case | Mothers Complaint

मेरठ: रिश्वत लेकर वारंटी छोड़ा, दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार:आरोपी की मां की शिकायत पर एसएसपी ने की कार्रवाईरिजवान खान | मेरठ8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मेरठ में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। इन पर गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के आरोपी को रिश्वत लेकर छोड़ने का आरोप है। रेलवे रोड थाने में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह मामला नौचंदी थाना क्षेत्र से जुड़ा है। लगभग तीन साल पहले दर्ज लूट के एक मुकदमे में मकबरा घोसियान निवासी रिहान के खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। कोर्ट ने उसे 17 जून तक गिरफ्तार कर पेश करने का आदेश दिया था। इस वारंट के अनुपालन की जिम्मेदारी नौचंदी थाने में तैनात दरोगा अनूप कुमार को सौंपी गई थी।

आरोप है कि 12 जून को दरोगा अनूप कुमार और रेलवे रोड थाने में तैनात हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार ने रिहान को गिरफ्तार किया था। उसे केसरगंज चौकी पर लाया गया और 3,000 रुपये की रिश्वत लेकर छोड़ दिया गया। पुलिसकर्मियों ने न तो किसी अधिकारी को गिरफ्तारी की सूचना दी और न ही थाने के रिकॉर्ड में इसे दर्ज किया।

दो दिन पहले रिहान की मां रिहाना ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया कि दो पुलिसकर्मियों ने उनके बेटे से तीन हजार रुपये रिश्वत ली है। शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पता चला कि छोड़ा गया व्यक्ति वारंटी था। सीसीटीवी फुटेज और आसपास के लोगों से पूछताछ में रिहान को पुलिस हिरासत में लेने और चौकी तक लाने की पुष्टि हुई। फुटेज में दोनों पुलिसकर्मी रिहान को लाल रंग की बाइक पर ले जाते हुए भी दिखे। जांच की भनक लगते ही दोनों पुलिसकर्मी फरार हो गए थे, लेकिन बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब कुछ महीने पहले ही एसएसपी अविनाश पांडेय ने लोहियानगर थाने के दो दरोगाओं को धागा कारोबारी से 20 लाख रुपये की उगाही के मामले में जेल भिजवाया था।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    भवन कर वृद्धि पर राष्ट्रीय भ्रष्टाचार दमन परिषद का विरोध:संभल में परिषद ने हस्ताक्षर अभियान चलाने का किया ऐलान

    Hindi News Local Uttar pradesh Sambhal Sambhal: Rashtriya Bhrashtachar Daman Parishad Protest Property Tax Hike भवन कर वृद्धि पर राष्ट्रीय भ्रष्टाचार दमन परिषद का विरोध:संभल में परिषद ने हस्ताक्षर अभियान…

    बड़े बजट की फिल्म की तैयारी में अक्षय और अहमद:‘वेलकम टू द जंगल’ के बाद फिर साथ आएंगे दोनों, नई स्टोरी पर चर्चा जारी

    Hindi News Entertainment Bollywood Akshay Kumar And Ahmed Khan Preparing For A Big Budget Film. बड़े बजट की फिल्म की तैयारी में अक्षय और अहमद:‘वेलकम टू द जंगल’ के बाद…

    You Missed

    Family to sue after woman released from ICE custody froze to death

    • By dp
    • August 2, 2026
    • 1 views
    Family to sue after woman released from ICE custody froze to death

    भवन कर वृद्धि पर राष्ट्रीय भ्रष्टाचार दमन परिषद का विरोध:संभल में परिषद ने हस्ताक्षर अभियान चलाने का किया ऐलान

    • By dp
    • August 2, 2026
    • 2 views
    भवन कर वृद्धि पर राष्ट्रीय भ्रष्टाचार दमन परिषद का विरोध:संभल में परिषद ने हस्ताक्षर अभियान चलाने का किया ऐलान

    ‘Marshals’ Is Coming Back for Season 2—But with One Big Change

    • By dp
    • August 2, 2026
    • 2 views
    ‘Marshals’ Is Coming Back for Season 2—But with One Big Change

    बड़े बजट की फिल्म की तैयारी में अक्षय और अहमद:‘वेलकम टू द जंगल’ के बाद फिर साथ आएंगे दोनों, नई स्टोरी पर चर्चा जारी

    • By dp
    • August 2, 2026
    • 3 views
    बड़े बजट की फिल्म की तैयारी में अक्षय और अहमद:‘वेलकम टू द जंगल’ के बाद फिर साथ आएंगे दोनों, नई स्टोरी पर चर्चा जारी

    Olympic runner Sha’Carri Richardson pleads no contest in Florida super speeder case

    • By dp
    • August 2, 2026
    • 3 views
    Olympic runner Sha’Carri Richardson pleads no contest in Florida super speeder case

    अयोध्या में महिलाओं से जेवर लूट का आरोपी फरार:एसएसपी ने 15 हजार का इनाम घोषित किया, 6 महीने से तलाश में जुटी पुलिस

    • By dp
    • August 2, 2026
    • 3 views
    अयोध्या में महिलाओं से जेवर लूट का आरोपी फरार:एसएसपी ने 15 हजार का इनाम घोषित किया, 6 महीने से तलाश में जुटी पुलिस