दो वकीलों का लाइसेंस निरस्त करने का निर्देश:हाईकोर्ट ने कहा-धोखाधड़ी कर प्राप्त आदेश रद्द, वसूली की जाए

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Prayagraj
  • Allahabad High Court Orders Action Against Lawyers For Fraud | Bareilly

दो वकीलों का लाइसेंस निरस्त करने का निर्देश:हाईकोर्ट ने कहा-धोखाधड़ी कर प्राप्त आदेश रद्द, वसूली की जाएप्रयागराज12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इलाहाबाद हाईकोर्ट में बरेली विकास प्राधिकरण की एक पुनर्विलोकन अर्जी की सुनवाई के दौरान विपक्षी वकीलों द्वारा अदालत के साथ धोखाधड़ी करने का खुलासा हुआ। जिसपर कोर्ट ने कडा रूख अपनाया है।उन वकीलों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

.

बरेली का है मामला

यह मामला बरेली के दोहनिया गांव की भूमि (खसरा नं. 135) के अधिग्रहण से जुड़ा है, जो बरेली विकास प्राधिकरण ने विकास कार्य के लिए अधिग्रहीत की थी। भूमि अधिग्रहण अधिनियम 1894 के तहत शुरू हुई प्रक्रिया का अवार्ड 26 अप्रैल 2016 को नए भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 के तहत घोषित हुआ। रामपाल व अन्य विपक्षियों ने भुगतान में देरी के लिए ब्याज के लिए याचिका दाखिल की थी।

मूल अवार्ड में केवल “नियमानुसार ब्याज देय होगा” लिखा था, जबकि याचिका के साथ संलग्न टाइप की गई प्रति में जानबूझकर जोड़ दिया गया कि पहले वर्ष 9 फीसदी और उसके बाद 15 फीसदी वार्षिक ब्याज देय होगा , जो मूल अवार्ड में कहीं नहीं था। इसी छेड़छाड़ की गई प्रति पर भरोसा करते हुए कोर्ट ने 24 मई 2024 को प्राधिकरण को इस ब्याज दर से भुगतान करने का आदेश दे दिया।

जब प्राधिकरण ने रिकॉर्ड जांचे तो धोखाधड़ी सामने आई और उसने आदेश के पुनर्विलोकन के लिए अर्जी दाखिल की। लेकिन इस बीच प्रतिवादियों ने अवमानना याचिका दाखिल कर प्राधिकरण पर दबाव बनाया, जिसके चलते प्राधिकरण ने विवादित दर पर भुगतान कर दिया।

जजों ने वकीलों की माफी ठुकराई

न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन और न्यायमूर्ति क्षितिज शैलेंद्र की खंडपीठ ने वकीलों के द्वारा मांगी गई माफी को ठुकराते हुए कहा कि यह टाइपिंग की गलती नहीं बल्कि जानबूझकर की गई बेईमानी थी। कोर्ट ने कहा कि सच्चा पश्चाताप अलग चीज़ है और पकड़े जाने के डर से मांगी गई माफी अलग। यह माफी केवल इसलिए आई क्योंकि झूठ पकड़ा गया।

अदालत ने वकालत के पेशे की गरिमा पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि आम नागरिक मजबूरी में वकीलों के पास जाता है और उन पर पूरा भरोसा करता है; ऐसे में यदि दोषियों को हल्के में छोड़ा गया तो बार में गलत संदेश जाएगा।

कोर्ट ने 24 मई 2024 का अपना आदेश रद्द कर दिया, क्योंकि वह धोखाधड़ी से हासिल किया गया था। प्राधिकरण को निर्देश दिया गया कि जिन लाभार्थियों को गलत दर पर भुगतान हुआ, उनसेठ यह राशि राजस्व बकाया के रूप में वसूल करने की कार्रवाई तुरंत शुरू करे।

रजिस्ट्रार जनरल को निर्देश दिया गया कि वे धारा 340 दंड प्रक्रिया संहिता के तहत जांच कर संबंधित मजिस्ट्रेट कोर्ट में भारतीय दंड संहिता क धारा 199 (झूठा साक्ष्य गढ़ना, धारा 193 के तहत दंडनीय) के तहत शिकायत दर्ज कराएं।

रजिस्ट्रार जनरल को यह भी निर्देश दिया गया कि वे बार काउंसिल ऑफ इंडिया और उत्तर प्रदेश स्टेट बार काउंसिल में इन वकीलों (शिव कांत मिश्रा व कृष्ण कांत मिश्रा) का लाइसेंस रद्द करने के लिए शिकायत भेजें। जिन अन्य मामलों में इस रद्द किए गए आदेश का हवाला दिया गया है, वहां भी यह निर्णय संबंधित कोर्ट के समक्ष रखा जाएगा। 66 दिन की देरी से दाखिल समीक्षा याचिका को भी कोर्ट ने परिस्थितियों को देखते हुए स्वीकार कर लिया।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

बांदा में 5 साल की बच्ची का पैर काटना पड़ा:पिता ने मेडिकल कॉलेज पर लगाए लापरवाही का आरोप

Hindi News Local Uttar pradesh Banda Banda Medical College Negligence Controversy | Child Leg Amputation Case बांदा में 5 साल की बच्ची का पैर काटना पड़ा:पिता ने मेडिकल कॉलेज पर…

सैलरी बढ़ने के 1 घंटे बाद धरने से हटे पंचायत-सचिव:लखनऊ में खाली हुआ इको गार्डन, सरकार ने मानदेय 6 से 9 हजार किया

Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow UP Panchayat Sahayak Protest: Lucknow Eco Garden Agitation Escalates सैलरी बढ़ने के 1 घंटे बाद धरने से हटे पंचायत-सचिव:लखनऊ में खाली हुआ इको गार्डन,…

You Missed

Olu Jacobs dead: Veteran Nigerian actor don die at age 84 – BBC News Pidgin

  • By dp
  • September 16, 2026
  • 0 views
Olu Jacobs dead: Veteran Nigerian actor don die at age 84 – BBC News Pidgin

बांदा में 5 साल की बच्ची का पैर काटना पड़ा:पिता ने मेडिकल कॉलेज पर लगाए लापरवाही का आरोप

  • By dp
  • September 16, 2026
  • 0 views
बांदा में 5 साल की बच्ची का पैर काटना पड़ा:पिता ने मेडिकल कॉलेज पर लगाए लापरवाही का आरोप

European Union opens door for Canada to become first associate member

  • By dp
  • September 16, 2026
  • 4 views
European Union opens door for Canada to become first associate member

सैलरी बढ़ने के 1 घंटे बाद धरने से हटे पंचायत-सचिव:लखनऊ में खाली हुआ इको गार्डन, सरकार ने मानदेय 6 से 9 हजार किया

  • By dp
  • September 16, 2026
  • 2 views
सैलरी बढ़ने के 1 घंटे बाद धरने से हटे पंचायत-सचिव:लखनऊ में खाली हुआ इको गार्डन, सरकार ने मानदेय 6 से 9 हजार किया

Why do elite athletes soil themselves so frequently?

  • By dp
  • September 16, 2026
  • 6 views
Why do elite athletes soil themselves so frequently?

OTT कंटेंट की सेंसरशिप के लिए RSS ने बनाया पैनल:फिल्मों की तरह सर्टिफिकेशन की मांग; जानिए क्या हैं मौजूदा नियम और एक्सपर्ट की राय

  • By dp
  • September 16, 2026
  • 4 views
OTT कंटेंट की सेंसरशिप के लिए RSS ने बनाया पैनल:फिल्मों की तरह सर्टिफिकेशन की मांग; जानिए क्या हैं मौजूदा नियम और एक्सपर्ट की राय