CJP के आंदोलन पर बनेगी फिल्म 'द एक्सीडेंटल कॉकरोच पार्टी':स्क्रिप्ट राइटर गोविंद देव बोले- पेपरलीक सही मुद्दा; प्रोटेस्ट के पीछे की सच्चाई सामने लाएंगे

  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jaipur
  • CJP Protest Movie; The Accidental Cockroach Party | Jaipur Govind Dev

CJP के आंदोलन पर बनेगी फिल्म ‘द एक्सीडेंटल कॉकरोच पार्टी’:स्क्रिप्ट राइटर गोविंद देव बोले- पेपरलीक सही मुद्दा; प्रोटेस्ट के पीछे की सच्चाई सामने लाएंगेजयपुर3 दिन पहलेलेखक: अनुराग त्रिवेदी

  • कॉपी लिंक

दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट पेपर लीक को लेकर हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन पर फिल्म बनेगी। जयपुर में गोवंश अखाड़ा के गोविंद देव ‘ब्रह्म’ ने इस आंदोलन पर फिल्म ‘द एक्सीडेंटल कॉकरोच पार्टी’ बनाने की घोषणा की है। उनका दावा है कि यह फिल्म आंदोलन के पीछे की उन परतों को सामने लाएगी, जो आम लोगों के सामने नहीं आ सकीं।

गोविंद देव फिल्म की स्क्रिप्ट लिखेंगे। फिल्म के प्रोड्यूसर, डायरेक्टर को लेकर मुंबई में उनकी बात चल रही है। जयपुर में दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने कहा- फिल्म का उद्देश्य आंदोलन के पीछे की सच्चाई और कथित राजनीतिक साजिशों को उजागर करना है। उन्होंने कहा- मैं पेपर लीक से प्रभावित छात्रों की मांगों को सही मानता हूं। लेकिन उनका आरोप है कि आंदोलन का इस्तेमाल किसी दूसरे उद्देश्य के लिए किया जा रहा था।

हाल ही में फिल्म 'द एक्सीडेंटल कॉकरोच पार्टी' का पोस्टर जारी किया।हाल ही में फिल्म ‘द एक्सीडेंटल कॉकरोच पार्टी’ का पोस्टर जारी किया।गोविंद देव 'ब्रह्म' ने कहा कि फिल्म के जरिए आंदोलन के पीछे की परतों को सामने लाएंगे।गोविंद देव ‘ब्रह्म’ ने कहा कि फिल्म के जरिए आंदोलन के पीछे की परतों को सामने लाएंगे।

अब पढ़िए गोविंद देव ‘ब्रह्म से पूरी बातचीत…

सवाल: यह फिल्म किस विषय पर है? आपने इसे बनाने का फैसला क्यों किया?

गोविंद देव ‘ब्रह्म’: फिल्म ‘द एक्सीडेंटल कॉकरोच पार्टी’ एक बेहद संवेदनशील विषय पर आधारित है। हमारा दावा है कि आंदोलन के दौरान जो कुछ सामने दिखा, उसके पीछे कई ऐसी बातें थीं, जो लोगों को पता नहीं चल सकीं। हमारे पास ऐसे लोगों की जानकारी और अनुभव हैं, जो उस आंदोलन से जुड़े रहे। उनका कहना है कि अगर यह आंदोलन दो-तीन दिन और चलता तो देश में हालात काफी गंभीर हो सकते थे। फिल्म के जरिए उन्हीं तथ्यों को सामने लाया जाएगा।

सवाल: क्या आप छात्रों के आंदोलन को गलत मानते हैं?

गोविंद देव ‘ब्रह्म’: बिल्कुल नहीं। मैं कहना चाहता हूं कि पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन पूरी तरह जायज था। जिन युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ और जिन्होंने अपनी जान तक गंवाई, उनका दर्द वास्तविक है। हमारा कहना यह है कि कुछ लोगों ने इसी असली मुद्दे का इस्तेमाल अपने अलग उद्देश्य के लिए करने की कोशिश की। फिल्म में इसी पहलू को दिखाया जाएगा।

गोविंद देव 'ब्रह्म' ने फिल्म के पोस्टर जारी किया।गोविंद देव ‘ब्रह्म’ ने फिल्म के पोस्टर जारी किया।

सवाल: आपकी फिल्म में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का भी जिक्र होगा?

गोविंद देव ‘ब्रह्म’: हां, लेकिन हमारा फोकस इस्तीफे पर नहीं है। छात्रों की मांगें अपनी जगह सही थीं और उनका पक्ष भी फिल्म में रहेगा। हमारा सवाल यह है कि कहीं इस पूरे आंदोलन का इस्तेमाल किसी बड़े राजनीतिक एजेंडे के लिए तो नहीं किया गया। फिल्म इसी पहलू को सामने रखेगी।

25 जुलाई को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद दिल्ली में जंतर-मंतर पर जश्न मनाते लोग।25 जुलाई को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद दिल्ली में जंतर-मंतर पर जश्न मनाते लोग।

सवाल: पेपर लीक और छात्रों की मौत को आप किस नजरिए से देखते हैं?

गोविंद देव ‘ब्रह्म’: यह बहुत दुखद घटनाएं हैं। जिन छात्रों ने आत्महत्या की, उनका दर्द किसी भी कीमत पर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। फिल्म में इस पहलू को भी पूरी संवेदनशीलता के साथ दिखाया जाएगा। हमारा मानना है कि उनके दर्द और गुस्से का इस्तेमाल कुछ लोग अपने राजनीतिक हितों के लिए करना चाहते थे। यही फिल्म का मुख्य विषय है।

सवाल: आपके बारे में भी बताइए। आप पहले क्या करते थे?

गोविंद देव ‘ब्रह्म’: मेरा मूल क्षेत्र लेखन रहा है। मैंने पहले कई टीवी और फिल्मी प्रोजेक्ट्स पर काम किया है। ‘राखी का स्वयंवर’ की स्क्रिप्ट मैंने लिखी थी। इसके अलावा किन्नरों पर बनी फिल्म ‘अधूरी ख्वाहिश’ भी मैंने लिखी और बनाई, जिसे कई पुरस्कार मिले। बाद में मेरी रुचि पूरी तरह अध्यात्म और सनातन की ओर बढ़ी और अब उसी दिशा में काम कर रहा हूं।

गोविंद देव ‘ब्रह्म’ ने कहा- मैंने कई टीवी और फिल्मी प्रोजेक्ट्स पर काम किया है।गोविंद देव ‘ब्रह्म’ ने कहा- मैंने कई टीवी और फिल्मी प्रोजेक्ट्स पर काम किया है।

…

यह खबर भी पढ़ें…

धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया, जयपुर में छात्रों का जश्न:शहीद स्मारक पर स्टूडेंट्स ने किया डांस; कोटा-सीकर में आतिशबाजी, कांग्रेस ने विजय मार्च निकाला

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में जयपुर के शहीद स्मारक पर बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स जुटे। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद छात्रों ने जश्न मनाया। बड़ी संख्या में छात्रों ने नाच-गाकर अपनी खुशी का इजहार किया। कांग्रेस ने प्रदेश में जगह-जगह विजय मार्च निकाला। (पूरी खबर पढ़ें)

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • सरकारी हॉस्पिटल में ले सकेंगे डॉक्टर का ऑनलाइन अपॉइंटमेंट: मरीजों का डेटा और रिपोर्ट भी मिल जाएगी, जानिए- कैसे होगा रजिस्ट्रेशन

    मरीजों का डेटा और रिपोर्ट भी मिल जाएगी, जानिए- कैसे होगा रजिस्ट्रेशन|जोधपुर,Jodhpur - Dainik Bhaskar1:08Play videoPlay videoजोधपुर

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • भास्कर एक्सक्लूसिवराजस्थान में नहीं बदलेगा ब्यूरोक्रेसी का मुखिया?: केंद्र से मांगा मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास का एक साल का एक्सटेंशन, इसके पीछे 3 वजह

    केंद्र से मांगा मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास का एक साल का एक्सटेंशन, इसके पीछे 3 वजह|राजस्थान,Rajasthan - Dainik Bhaskar1:06Play videoPlay videoराजस्थान

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • राजस्थानी प्रेम कहानीढोला-मारू के साथ हुआ था 300 जोड़ों का विवाह: कम उम्र में जिम्मेदारी और दूसरी शादी में छुप गया बचपन का सच; एपिसोड-2

    कम उम्र में जिम्मेदारी और दूसरी शादी में छुप गया बचपन का सच; एपिसोड-2|राजस्थान,Rajasthan - Dainik Bhaskar3:09Play videoPlay videoराजस्थान

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • भास्कर इन्वेस्टिगेशनराजस्थान में चोरी के सॉफ्टवेयर से बन रहे फर्जी आधार: 2 हजार रुपए में 11 साल बढ़ा देते हैं उम्र, लोन माफी के लिए फर्जी डेथ सर्टिफिकेट

    2:17Play videoPlay videoजयपुर

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

ऐश्वर्या @53: मिस वर्ल्ड का ताज जीतकर बनीं ग्लोबल स्टार:विल स्मिथ ने दिया था फिल्मों का ऑफर, फिर भी छोड़ीं कई बड़ी फिल्में

Hindi News Entertainment Bollywood Aishwarya Rai Birthday | Bollywood To Hollywood Career Journey Analysis ऐश्वर्या @53: मिस वर्ल्ड का ताज जीतकर बनीं ग्लोबल स्टार:विल स्मिथ ने दिया था फिल्मों का…

प्रेम प्रसंग में पाक्सो एक्ट के आरोपी को जमानत:मेरठ के इस मामले को हाईकोर्ट ने 'किशोरी प्रेम' का मामला माना

Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj Meerut POCSO Case | Allahabad High Court Grants Bail In Kishori Prem प्रेम प्रसंग में पाक्सो एक्ट के आरोपी को जमानत:मेरठ के इस मामले…

You Missed

Blue Jackets at Stars projected lineups | NHL.com

  • By dp
  • October 31, 2026
  • 0 views
Blue Jackets at Stars projected lineups  | NHL.com

ऐश्वर्या @53: मिस वर्ल्ड का ताज जीतकर बनीं ग्लोबल स्टार:विल स्मिथ ने दिया था फिल्मों का ऑफर, फिर भी छोड़ीं कई बड़ी फिल्में

  • By dp
  • October 31, 2026
  • 1 views
ऐश्वर्या @53: मिस वर्ल्ड का ताज जीतकर बनीं ग्लोबल स्टार:विल स्मिथ ने दिया था फिल्मों का ऑफर, फिर भी छोड़ीं कई बड़ी फिल्में

Barcelona 6-1 Alaves: Lamine Yamal and Raphinha each score twice as Barca return to top of La Liga

  • By dp
  • October 31, 2026
  • 4 views
Barcelona 6-1 Alaves: Lamine Yamal and Raphinha each score twice as Barca return to top of La Liga

प्रेम प्रसंग में पाक्सो एक्ट के आरोपी को जमानत:मेरठ के इस मामले को हाईकोर्ट ने 'किशोरी प्रेम' का मामला माना

  • By dp
  • October 31, 2026
  • 3 views
प्रेम प्रसंग में पाक्सो एक्ट के आरोपी को जमानत:मेरठ के इस मामले को हाईकोर्ट ने 'किशोरी प्रेम' का मामला माना

Among ESPN College GameDay and SEC Nation talent, only one picks Florida over Georgia

  • By dp
  • October 31, 2026
  • 7 views
Among ESPN College GameDay and SEC Nation talent, only one picks Florida over Georgia

FDA की कार्रवाई के बीच बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे अजय देवगन:पान मसाला एड विवाद में नोटिस मिलने पर बोले- कंपनी की जगह मुझे नोटिस देना गलत

  • By dp
  • October 31, 2026
  • 6 views
FDA की कार्रवाई के बीच बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे अजय देवगन:पान मसाला एड विवाद में नोटिस मिलने पर बोले- कंपनी की जगह मुझे नोटिस देना गलत