- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Prayagraj
- Prayagraj Theft Case: Burglars Loot Cash Jewelry In Allahpur; CCTV Footage
प्रयागराज में मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी:अल्लापुर में गहने, कैश और कीमती सामान ले गए बदमाश, सीसीटीवी से जांचप्रयागराज4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
प्रयागराज में घर छोड़कर गए कारोबारी के मकान से लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। बदमाशों ने घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने, कैश और कीमती सामान उड़ा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है। सीसीटीवी को खंगाला गया है।
.
मामला शहर के जॉर्जटाउन थाना क्षेत्र के किदवई नगर आलापुर इलाके का है। विमल कुटीर में सरदार पटेल स्कूल के बगल में बदमाशों ने चोरी को अंजाम दिया।
शहर के बड़े कारोबारी वासुदेव पाण्डेय 13 अगस्त को स्वास्थ्य खराब होने के कारण अपने बेटे कमलाकर पाण्डेय के साथ लखनऊ चले गए थे। तब तक घर में ताला लगा रहा।
इस दौरान बदमाशों ने मकान का ताला तोडृ दिया। सभी कमरों के लाक तोड़कर गहरे, कैश और कीमती सामान ले उड़े। बुधवार को पड़ोसियों ने ताला टूटा देख सूचना दी। इसके बाद परिवार के लोग घर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए।
गोदरेज की 4 बड़ी अलमारियां, 7 ब्रीफकेस और 6 बड़े बक्से तोड़े गए थे। अलमारियों का ताला तोड़कर लाखों के गहने चोरी किए गए।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें
Source link




