‘जेलर 2’ ने 6 दिनों में कमाए 500 करोड़ रुपए:2026 की तीसरी सबसे बड़ी भारतीय फिल्म बनी, रजनीकांत ने बनाया खास रिकॉर्ड

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Rajinikanth Jailer 2 Record | 2026 Third Highest Grossing Indian Film

‘जेलर 2’ ने 6 दिनों में कमाए 500 करोड़ रुपए:2026 की तीसरी सबसे बड़ी भारतीय फिल्म बनी, रजनीकांत ने बनाया खास रिकॉर्ड12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

'जेलर 2' सुपरस्टार रजनीकांत की साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जेलर' का सीक्वल है।
 - Dainik Bhaskar‘जेलर 2’ सुपरस्टार रजनीकांत की साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जेलर’ का सीक्वल है।

रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ ने रिलीज के 6 दिनों में दुनिया भर में 500 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया।

जिसके बाद यह फिल्म 2026 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई। इसके आगे अब ‘धुरंधर 2’ और ‘दृश्यम 3’ हैं।

सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने छठे दिन भारत में 45.55 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। इस दिन तमिल वर्जन से 32.10 करोड़, तेलुगु से 8.85 करोड़, हिंदी से 5.25 करोड़ और कन्नड़ वर्जन से 60 लाख रुपए की कमाई हुई।

इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 289.05 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 338.45 करोड़ रुपए हो गया।

वहीं, विदेशों में छठे दिन फिल्म ने 10 करोड़ रुपए कमाए। इससे इसका कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 204 करोड़ रुपए हो गया। फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 542.45 करोड़ रुपए पहुंच गया है।

‘जेलर 2’ और ‘दृश्यम 3’ के बीच का अंतर अब बहुत कम रह गया है। ‘जेलर 2’ बुधवार को 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में दूसरे नंबर पर पहुंच सकती है।

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ 556.22 करोड़ रुपए की दुनियाभर की कमाई के साथ दूसरे नंबर पर है।

वहीं, नंबर 1 पर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ 1,813.39 करोड़ रुपए की दुनियाभर की कमाई के साथ पहले नंबर पर है।

रजनीकांत ने नया रिकॉर्ड बनाया

रजनीकांत ने दुनियाभर में 500 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाई करने वाली अब 4 फिल्में दे दी हैं। इसके साथ ही वे यह उपलब्धि हासिल करने वाले तमिल फिल्म इंडस्ट्री के इकलौते एक्टर बन गए हैं।

उनकी फिल्मों में 2018 में आई एस. शंकर की साइंस फिक्शन फिल्म ‘2.0’ शामिल है, जो उनकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इसके अलावा ‘जेलर’ (2023) और लोकेश कनगराज की ‘कुली’ (2025) ने भी 500 करोड़ क्लब में जगह बनाई।

वहीं, ‘जेलर 2’ ने 15 अक्टूबर 2026 को रिलीज के बाद सिर्फ 6 दिनों में यह आंकड़ा पार कर नया रिकॉर्ड बनाया।

‘जेलर 2’ का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार ने किया है। इसे सन पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है।

यह रजनीकांत की 2023 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जेलर’ का सीक्वल है। रजनीकांत ने एक्शन ड्रामा में टाइगर मुथुवेल पांडियन का किरदार दोबारा निभाया है।

फिल्म में रम्या कृष्णन, योगी बाबू, विद्या बालन और मिथुन चक्रवर्ती भी हैं। इसमें कई कलाकारों ने स्पेशल अपीयरेंस भी दिए हैं। अनिरुद्ध रविचंदर ने फिल्म का म्यूजिक कंपोज किया है।

‘जेलर 2’ के आसपास रिलीज हुई फिल्मों का हाल

रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ के रिलीज होने के एक दिन बाद सिनेमाघरों में ‘रणबाली’ और ‘नई नवेली’ रिलीज हुईं। अगर दोनों फिल्मों के प्रदर्शन की बात करें, तो ‘रणबाली’ ने रिलीज के 5वें दिन 2,237 शोज से 6.75 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 36.20 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 42.15 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। वहीं, विदेशी बाजार में फिल्म ने अब तक 10.25 करोड़ रुपए की कमाई की है, जिससे इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 52.40 करोड़ रुपए हो गया है।

फिल्म 'रणबाली' में मुख्य भूमिकाएं विजय देवरकोंडा (रणबाली के रूप में) और रश्मिका मंदाना (जयाम्मा के रूप में) ने निभाई हैं।फिल्म ‘रणबाली’ में मुख्य भूमिकाएं विजय देवरकोंडा (रणबाली के रूप में) और रश्मिका मंदाना (जयाम्मा के रूप में) ने निभाई हैं।

दूसरी ओर, ‘नई नवेली’ ने 5वें दिन 4,835 शोज से 4.35 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 18.65 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 22.18 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने अब तक 2.50 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया है। इसके साथ ही इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 24.68 करोड़ रुपए हो गया है।

'नई नवेली' में मुख्य भूमिका यामी गौतम ने निभाई है और इसका निर्देशन बालाजी मोहन ने किया है।‘नई नवेली’ में मुख्य भूमिका यामी गौतम ने निभाई है और इसका निर्देशन बालाजी मोहन ने किया है।.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    पेट्रोल पंप डीलरशिप रद्द, मुआवजा देने का आदेश:हाईकोर्ट ने कहा- वित्तीय नुकसान की भरपाई करना अधिकारियों की जिम्मेदारी

    Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj Allahabad High Court Verdict: Officials Liable For Petrol Pump Losses पेट्रोल पंप डीलरशिप रद्द, मुआवजा देने का आदेश:हाईकोर्ट ने कहा- वित्तीय नुकसान की भरपाई…

    प्रियंका चोपड़ा ने परिवार संग की नवरात्रि पूजा:निक जोनस ने भी किया हवन; मालती ने पहना ‘जय माता दी’ लिखा स्कार्फ

    Hindi News Entertainment Bollywood Priyanka Chopra Nick Jonas & Malti Marie Celebrate Dussehra Puja Photos प्रियंका चोपड़ा ने परिवार संग की नवरात्रि पूजा:निक जोनस ने भी किया हवन; मालती ने…

    You Missed

    Sitios web de todo el mundo quedan desactivados tras detectarse una falla de seguridad crítica en internet – BBC News Mundo

    • By dp
    • October 21, 2026
    • 0 views
    Sitios web de todo el mundo quedan desactivados tras detectarse una falla de seguridad crítica en internet – BBC News Mundo

    ‘जेलर 2’ ने 6 दिनों में कमाए 500 करोड़ रुपए:2026 की तीसरी सबसे बड़ी भारतीय फिल्म बनी, रजनीकांत ने बनाया खास रिकॉर्ड

    • By dp
    • October 21, 2026
    • 1 views
    ‘जेलर 2’ ने 6 दिनों में कमाए 500 करोड़ रुपए:2026 की तीसरी सबसे बड़ी भारतीय फिल्म बनी, रजनीकांत ने बनाया खास रिकॉर्ड

    “As good as Broadchurch”: Deadwater Fell is the “fantastic” crime drama to binge this week

    • By dp
    • October 21, 2026
    • 4 views
    “As good as Broadchurch”: Deadwater Fell is the “fantastic” crime drama to binge this week

    पेट्रोल पंप डीलरशिप रद्द, मुआवजा देने का आदेश:हाईकोर्ट ने कहा- वित्तीय नुकसान की भरपाई करना अधिकारियों की जिम्मेदारी

    • By dp
    • October 21, 2026
    • 2 views
    पेट्रोल पंप डीलरशिप रद्द, मुआवजा देने का आदेश:हाईकोर्ट ने कहा- वित्तीय नुकसान की भरपाई करना अधिकारियों की जिम्मेदारी

    Arda Güler Expected to be Entrusted as Real Madrid’s Creative Engine in Tactical Shift Against Roma – Turkish Football

    • By dp
    • October 21, 2026
    • 5 views