अल्लू अर्जुन की फिल्म 'राका' ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड:37 लोगों का एक साथ रियल-टाइम मोशन कैप्चर किया; 92 कैमरों का किया गया इस्तेमाल

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Allu Arjun Film Raka Sets Guinness World Record | Real Time Motion Capture

अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘राका’ ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड:37 लोगों का एक साथ रियल-टाइम मोशन कैप्चर किया; 92 कैमरों का किया गया इस्तेमाल6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन और डायरेक्टर एटली की फिल्म ‘राका’ ने रिलीज से पहले ही बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। फिल्म ने ‘मोस्ट पीपल मोशन-कैप्चर्ड इन रियल-टाइम’ के लिए आधिकारिक तौर पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल किया है।

एक सिंगल सेशन के दौरान एक साथ 37 कलाकारों के मोशन को रियल-टाइम में ट्रैक और कैप्चर किया गया। इस रिकॉर्ड प्रक्रिया में 4 साल के बच्चे से लेकर 70 साल के बुजुर्ग कलाकार तक शामिल थे।

इस बड़े पैमाने के सेटअप को तैयार करने के लिए मेकर्स ने लॉस एंजिल्स से आधुनिक तकनीक और उपकरण मंगवाकर भारत में अपना बेस तैयार किया था।

92 मोशन कैप्चर कैमरों का किया गया इस्तेमाल

फिल्म के मोशन कैप्चर सेशन को पूरा करने के लिए 92 ऑप्टिकल मोशन-कैप्चर कैमरों का इस्तेमाल किया गया। इसके साथ ही रियल-टाइम अनरियल विजुअलाइजेशन, फेसियल कैप्चर और एडवांस नेटवर्क सिस्टम को एक साथ सिंक किया गया था।

सन पिक्चर्स के वीडियो में मोशन कैप्चर टेक्निकल डायरेक्टर ब्रायन रौश ने बताया कि लोग समझते हैं कि सिर्फ एक बटन दबाने से एनीमेशन मिल जाता है, जबकि ऐसा नहीं है। वहीं सिनेमैटोग्राफर जीके विष्णु ने बताया कि फिल्म में कई मोशन-कैप्चर कैरेक्टर हैं, जिनके बीच आपस में काफी एक्शन और इंटरेक्शन देखने को मिलेगा।

लॉस एंजिल्स से मंगाए गए आधुनिक उपकरण

डायरेक्टर एटली ने बताया कि भारत में मोशन-कैप्चर स्टेशन मौजूद थे, लेकिन ‘राका’ के बड़े विजन के लिए ज्यादा कैपेसिटी वाले सेटअप की जरूरत थी। इसके लिए उन्होंने सन पिक्चर्स के प्रोड्यूसर कलानिधि मारन से बात की।

प्रोड्यूसर की मंजूरी मिलने के बाद लॉस एंजिल्स से सभी जरूरी उपकरण भारत मंगाए गए और एक नया बेस स्थापित किया गया। इसके बाद फिल्म के VFX प्रोड्यूसर ने ‘राका’ की जरूरतों के हिसाब से एक नया मोशन-कैप्चर पाइपलाइन और वर्कफ्लो तैयार किया।

अल्लू अर्जुन बोले- विजन को हकीकत में बदलना बड़ी बात

इस उपलब्धि पर अल्लू अर्जुन ने कहा कि कई लोगों के पास विचार और विजन होता है, लेकिन उसे इस स्तर की क्वालिटी के साथ पूरा करना बड़ी बात है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय डायरेक्टर एटली, पूरी टेक्निकल टीम और इतने बड़े प्रोजेक्ट को सपोर्ट करने के लिए सन पिक्चर्स को दिया।

फिल्म में 4 रोल निभा सकते हैं अल्लू अर्जुन

‘राका’ एक बड़े बजट की साइंस-फिक्शन एक्शन ड्रामा फिल्म है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में अल्लू अर्जुन चार अलग-अलग किरदार निभाते नजर आ सकते हैं, जिनमें दादा, पिता और दो बेटों का रोल शामिल है। चर्चा यह भी है कि फिल्म की कहानी पैरेलल यूनिवर्स के कॉन्सेप्ट पर आधारित हो सकती है, हालांकि मेकर्स ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फिल्म में दीपिका पादुकोण, रश्मिका मंदाना, जाह्नवी कपूर और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिकाओं में हैं। अल्लू अर्जुन और एटली पहली बार किसी प्रोजेक्ट में एक साथ काम कर रहे हैं।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    MBBS में सीट दिलाने के नाम पर 4.10 लाख ठगे:अलीगढ़ में तिरुपेति कंसल्टेंसी के संचालक पर धोखाधड़ी का आरोप; सिर्फ 50 हजार लौटाए

    Hindi News Local Uttar pradesh Aligarh Aligarh MBBS Admission Fraud | Tirupati Consultancy Director Accused MBBS में सीट दिलाने के नाम पर 4.10 लाख ठगे:अलीगढ़ में तिरुपेति कंसल्टेंसी के संचालक…

    कैटरीना कैफ-विक्की कौशल ने दिखाई बेटे की पहली झलक:दीवाली की बधाई देते हुए लिखा- हमारी अब तक की सबसे रोशन दीवाली, एक दिन पहले मनाया पहला जन्मदिन

    Hindi News Entertainment Bollywood Katrina Kaif Vicky Kaushal Son Vihan First Photo | Diwali Celebration कैटरीना कैफ-विक्की कौशल ने दिखाई बेटे की पहली झलक:दीवाली की बधाई देते हुए लिखा- हमारी…

    You Missed

    Hablamos con decenas de votantes sobre los resultados de las elecciones intermedias. Esto es lo que esperan ahora | CNN

    • By dp
    • November 8, 2026
    • 4 views
    Hablamos con decenas de votantes sobre los resultados de las elecciones intermedias. Esto es lo que esperan ahora | CNN

    MBBS में सीट दिलाने के नाम पर 4.10 लाख ठगे:अलीगढ़ में तिरुपेति कंसल्टेंसी के संचालक पर धोखाधड़ी का आरोप; सिर्फ 50 हजार लौटाए

    • By dp
    • November 8, 2026
    • 4 views
    MBBS में सीट दिलाने के नाम पर 4.10 लाख ठगे:अलीगढ़ में तिरुपेति कंसल्टेंसी के संचालक पर धोखाधड़ी का आरोप; सिर्फ 50 हजार लौटाए

    ‘Jet Lag: The Game’ Heads to Movie Theaters Across US, UK and Canada for Season 20 ‘Hide and Seek: Italy’ Premiere (EXCLUSIVE)

    • By dp
    • November 8, 2026
    • 5 views
    ‘Jet Lag: The Game’ Heads to Movie Theaters Across US, UK and Canada for Season 20 ‘Hide and Seek: Italy’ Premiere (EXCLUSIVE)

    कैटरीना कैफ-विक्की कौशल ने दिखाई बेटे की पहली झलक:दीवाली की बधाई देते हुए लिखा- हमारी अब तक की सबसे रोशन दीवाली, एक दिन पहले मनाया पहला जन्मदिन

    • By dp
    • November 8, 2026
    • 5 views
    कैटरीना कैफ-विक्की कौशल ने दिखाई बेटे की पहली झलक:दीवाली की बधाई देते हुए लिखा- हमारी अब तक की सबसे रोशन दीवाली, एक दिन पहले मनाया पहला जन्मदिन

    Desmond Howard jabs Nick Saban over sign-stealing comment when talking Alabama-LSU

    • By dp
    • November 8, 2026
    • 7 views
    Desmond Howard jabs Nick Saban over sign-stealing comment when talking Alabama-LSU

    सेलेब्स का दिवाली सेलिब्रेशन:रजनीकांत फैंस से मिले, प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती ने पहना लहंगा; सारा, शाहिद, रुकल प्रीत ने पोस्ट की तस्वीरें

    • By dp
    • November 8, 2026
    • 5 views
    सेलेब्स का दिवाली सेलिब्रेशन:रजनीकांत फैंस से मिले, प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती ने पहना लहंगा; सारा, शाहिद, रुकल प्रीत ने पोस्ट की तस्वीरें