सलमान से विवाद के दावों पर अमाल मलिक की सफाई:कहा- निशाना सलमान नहीं, उनकी प्रोडक्शन टीम पर है; सॉन्ग क्रेडिट न देने का आरोप लगाया था

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Amal Mallik Clarifies Salman Khan Controversy | Production Team Dispute

सलमान से विवाद के दावों पर अमाल मलिक की सफाई:कहा- निशाना सलमान नहीं, उनकी प्रोडक्शन टीम पर है; सॉन्ग क्रेडिट न देने का आरोप लगाया था4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अमाल मलिक ने क्रेडिट विवाद पर सफाई दी है। उन्होंने सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस पर निशाना साधा था, जिसके बाद लोग ये कहते हुए उनकी आलोचना करने लगे कि वह फिल्मों में ब्रेक देने वाले सलमान के खिलाफ बयान दे रहे हैं। अब अमाल ने कहा है कि उनका निशाना, सलमान नहीं बल्कि उनके प्रोडक्शन की टीम है। अमाल ने कहा कि मेहनत को कमतर दिखाने का हक किसी को नहीं है।

सलमान खान को लेकर दी सफाई

अमाल ने सलमान के खिलाफ बोलने के दावों पर सफाई देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है, ‘यह सलमान खान सर के खिलाफ नहीं है, बल्कि उनके प्रोडक्शन हाउस, पेज और सलमान खान फिल्म्स की PR और डिजिटल टीमों के लिए है और यह कलाकारों को गंभीरता से लेना शुरू करने के लिए एक वैधानिक चेतावनी है।’

आगे अमाल ने सलमान के लिए ग्रेटफुल होते हुए लिखा, ‘हमें फिल्मों में ब्रेक सलमान खान की वजह से मिला था। अरमान और मैंने एक दशक तक इसे पूरे ग्रेटीट्यूट और प्यार के साथ स्वीकार किया है। यह लड़ाई क्रिएटर्स के सम्मान के लिए है, यह सीन के लिए है। मुझे बार-बार उन बेवकूफों के खिलाफ बोलना पड़ता है, जो मेरे इरादों पर सवाल उठाते हैं, मेरे और मेरे परिवार के प्रति अनादर दिखाते हैं। सिर्फ इसलिए कि हम कथित तौर पर खाने के लिए खाना और पहनने के लिए कपड़े देने के लिए मिस्टर सलमान खान के आभारी नहीं हैं? सच में?’

जानिए क्या है पूरा विवाद?

11 सितंबर को साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म हीरो की रिलीज के 11 साल पूरे हुए। इस मौके पर सलमान खान फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस की तरफ से इंस्टाग्राम और X अकाउंट पर फिल्म से जुड़ी एक पोस्ट शेयर की गई। इस फिल्म के गानों का कंपोजिशन अमाल मलिक ने किया था, लेकिन पोस्ट में उन्हें क्रेडिट नहीं दिया गया था।

क्रेडिट ने मिलने पर अमाल मलिक ने नाराजगी जताई और लिखा, “सलमान खान फिल्म्स का पेज संभालने वाले व्यक्ति में संगीतकार और गीतकार को छोड़ने की इतनी हिम्मत कैसे हुई? यह अच्छा नहीं लगता।”

उन्होंने कहा कि गाना संगीतकार और गीतकार की मेहनत, खून-पसीने और दर्द से बनता है। ऐसे गाने का जश्न मनाते समय उसके क्रिएटर्स का सम्मान और जिक्र होना चाहिए।

अमाल ने आगे लिखा, “बुनियादी बातें सीखिए, वरना यह पेज डिलीट कर दीजिए। मेरा कमेंट डिलीट मत करना। सलमान सर को भी इसे देखने दीजिए, ताकि उन्हें पता चले कि आप लोगों ने गलती की है।”

प्रोडक्शन ने पोस्ट एडिट कर जोड़ा अमाल का नाम

अमाल की पोस्ट सामने आने के बाद सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस ने पोस्ट एडिट की और इसमें अमाल मलिक का नाम जोड़ा।

इंस्टाग्राम पोस्ट एडिट कर क्रेडिट जोड़ा गया है, हालांकि X पर अब भी क्रेडिट नहीं दिया गया है।इंस्टाग्राम पोस्ट एडिट कर क्रेडिट जोड़ा गया है, हालांकि X पर अब भी क्रेडिट नहीं दिया गया है।

सलमान खान ने दिया था अमाल को ब्रेक

अमाल मलिक के करियर में सलमान खान का योगदान रहा है। सलमान ने साल 2014 में अपनी फिल्म ‘जय हो’ से अमाल को बॉलीवुड में बतौर म्यूजिक कंपोजर ब्रेक दिया था। साथ ही सलमान ने अरमान मलिक के म्यूजिक एल्बम लॉन्च में पहुंचकर उनका सपोर्ट किया था।

बुक लॉन्च में मलिक परिवार के साथ सलमान। बाएं से दाहिने अमाल मलिक, सलमान खान, डब्बू मलिक, अरमान मलिक।बुक लॉन्च में मलिक परिवार के साथ सलमान। बाएं से दाहिने अमाल मलिक, सलमान खान, डब्बू मलिक, अरमान मलिक।

इसके बाद साल 2015 में सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म ‘हीरो’ के लिए अमाल मलिक ने ही संगीत तैयार किया था। इस फिल्म का गाना “मैं हूं हीरो तेरा” ब्लॉकबस्टर रहा, जिसे ओरिजिनली अमाल के भाई अरमान मलिक ने गाया था और बाद में खुद सलमान खान ने भी अपनी आवाज में इसका एक स्पेशल वर्जन रिकॉर्ड किया था।

भाई अमाल के सपोर्ट में उतरे अरमान मलिक

इस क्रेडिट विवाद पर अमाल मलिक को भाई अरमान का भी सपोर्ट मिला। उन्होंने एक ट्रोलर के जवाब में लिखा, “कृपया पहले कोई ओरिजिनल गाना बनाइए, उसे लिखिए या गाइए। फिर देखिए कि जहां आपका नाम होना चाहिए, वहां उसे आसानी से छोड़ दिया जाए।”

उन्होंने कहा, “मैं जानना चाहूंगा कि तब आपको कैसा लगेगा। कृतज्ञता की बात मत कीजिए। मैं अपनी शुरुआत के लिए हमेशा आभारी रहा हूं। लेकिन मैं यह भी जानता हूं कि जहां पहुंचा हूं, वहां तक पहुंचना कितना मुश्किल रहा है। अगर हम अपने हक के लिए नहीं लड़ेंगे, तो कोई और नहीं लड़ेगा।”

भाई और गीतकार के क्रेडिट के लिए बोले अरमान

एक फैन ने अरमान से ट्रोल्स पर ध्यान नहीं देने को कहा। इस पर उन्होंने साफ किया कि उनका जवाब भाई और गीतकार को सही क्रेडिट दिलाने के लिए था।

अरमान ने कहा, “मैं सच में सिर्फ अपने भाई और गीतकार के क्रेडिट को लेकर चिंतित था। उनके बिना यह गाना कुछ भी नहीं है। मेरा क्रेडिट तो छोड़ ही दीजिए। मैंने उम्मीद करना बंद कर दिया है। मेरे लिए आप लोग ही काफी हैं।”

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    ऋतिक स्टारर काबिल के डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन:किचन में मिला शव, पोस्टमार्टम के बाद जांच जारी; परिवार ने दर्ज नहीं करवाई शिकायत

    Hindi News Entertainment Bollywood Director Sanjay Gupta Passes Away In Mumbai | Bollywood News ऋतिक स्टारर काबिल के डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन:किचन में मिला शव, पोस्टमार्टम के बाद जांच…

    जैकी श्रॉफ, आनंद पंडित की प्री-दिवाली पार्टी में पहुंचे:टाइगर पर हमले के बाद दूसरी पब्लिक अपीयरेंस, रकुल प्रीत, उर्वशी रौतेला, सोनू निगम समेत कई सेलेब्स आए

    Hindi News Entertainment Bollywood Jackie Shroff & Celebs At Anand Pandit Diwali Party | Rakul Preet Photos जैकी श्रॉफ, आनंद पंडित की प्री-दिवाली पार्टी में पहुंचे:टाइगर पर हमले के बाद…

    You Missed

    Blackhawks at Bruins preview: Boston looks to get back on track in return home – The Boston Globe

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 1 views
    Blackhawks at Bruins preview: Boston looks to get back on track in return home – The Boston Globe

    ऋतिक स्टारर काबिल के डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन:किचन में मिला शव, पोस्टमार्टम के बाद जांच जारी; परिवार ने दर्ज नहीं करवाई शिकायत

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 2 views
    ऋतिक स्टारर काबिल के डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन:किचन में मिला शव, पोस्टमार्टम के बाद जांच जारी; परिवार ने दर्ज नहीं करवाई शिकायत

    Can’t Wait For Saturday | My guess: Illini will take third straight … barely

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 4 views
    Can’t Wait For Saturday | My guess: Illini will take third straight … barely

    जैकी श्रॉफ, आनंद पंडित की प्री-दिवाली पार्टी में पहुंचे:टाइगर पर हमले के बाद दूसरी पब्लिक अपीयरेंस, रकुल प्रीत, उर्वशी रौतेला, सोनू निगम समेत कई सेलेब्स आए

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 4 views
    जैकी श्रॉफ, आनंद पंडित की प्री-दिवाली पार्टी में पहुंचे:टाइगर पर हमले के बाद दूसरी पब्लिक अपीयरेंस, रकुल प्रीत, उर्वशी रौतेला, सोनू निगम समेत कई सेलेब्स आए

    Why isn’t Johnny Cardoso playing for Atletico Madrid against Levante? USMNT midfielder injury status

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 5 views
    Why isn’t Johnny Cardoso playing for Atletico Madrid against Levante? USMNT midfielder injury status

    शिवलिंग खंडित करने की कोशिश, युवक हिरासत में:पुलिस बोली- मानसिक रूप से अस्वस्थ है आरोपी, जांच कर रहे हैं

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 5 views
    शिवलिंग खंडित करने की कोशिश, युवक हिरासत में:पुलिस बोली- मानसिक रूप से अस्वस्थ है आरोपी, जांच कर रहे हैं