अमरोहा में हरिद्वार एक्सप्रेसवे के लिए सर्वे पूरा:53 गावों में नई दरें लागू, किसानों को मिलेगा 4 गुना मुआवजा

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Amroha
  • Amroha Haridwar Expressway: New Land Compensation Rates For 53 Villages

अमरोहा में हरिद्वार एक्सप्रेसवे के लिए सर्वे पूरा:53 गावों में नई दरें लागू, किसानों को मिलेगा 4 गुना मुआवजारोहित प्रजापति | अमरोहाकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

अमरोहा में हरिद्वार एक्सप्रेसवे के लिए हसनपुर और मंडी धनौरा तहसील क्षेत्र में जमीन खरीदने का काम अब तेज होगा। लंबे समय से सर्किल रेट बढ़ने का इंतजार कर रहे किसानों के लिए शुक्रवार से नई दरें लागू होने के बाद रास्ता खुल गया है।

एक्सप्रेसवे के दायरे में आने वाले दोनों तहसील क्षेत्र के 53 गावों में जमीन और संपत्तियों का सर्वे पूरा हो चुका है। अब गाटा संख्या और जमीन के रकबे को अखबारों में छापा जाएगा। इसके बाद किसानों से जमीन के बैनामे कराने का काम शुरू होगा।

मेरठ-प्रयागराज गंगा एक्सप्रेसवे को हसनपुर तहसील क्षेत्र में मंगरौला के टी-पॉइंट के पास रूखालू गाव के नजदीक हरिद्वार एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। इस रास्ते की लंबाई करीब 146.24 किलोमीटर होगी।

परियोजना के लिए जमीन खरीदने का काम बढ़ने के साथ ही एक्सप्रेसवे बनाने का काम भी तेज होने की उम्मीद है। दरअसल, गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना में शामिल होने के कारण शिकरौली और रूखालू गावों का सर्किल रेट कई सालों से नहीं बढ़ाया जा सका था। जबकि दोनों गावों में जमीन का बाजार भाव सर्किल रेट से काफी ज्यादा बताया जा रहा है।

अब प्रशासन ने नई दरें लागू करते हुए सर्किल रेट 28 लाख रुपये से बढ़ाकर 36 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर कर दिया है। नई दर से जमीन अधिग्रहण की स्थिति में किसानों को सर्किल रेट के आधार पर चार गुना मुआवजा मिलेगा। इससे किसानों को पहले से ज्यादा मुआवजा मिलने की उम्मीद है।

प्रशासन ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित सर्किल रेट पर लोगों से आपत्तियां मांगी थीं। जिले भर से आईं 477 आपत्तियों की सुनवाई के बाद उनका निपटारा किया गया। इसके बाद नई दरों को फाइनल करके शुक्रवार से लागू कर दिया गया। अब किसान बैनामे का काम शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।

एसडीएम हसनपुर हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि हरिद्वार गंगा एक्सप्रेसवे के दायरे में आने वाले गावों की नई सर्किल रेट लिस्ट जारी हो चुकी है। नई दरें शुक्रवार से लागू हैं। जल्द ही किसानों से जमीन के बैनामे कराने का काम शुरू किया जाएगा।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस:इमरान हाशमी के घर की रेकी करने पहुंचे थे शूटर, स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद भी नहीं ढूंढ पाए घर

    Hindi News Entertainment Bollywood Mumbai Firing Case | Shooters Conducted Recon At Imran Hashmi Home टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस:इमरान हाशमी के घर की रेकी करने पहुंचे थे शूटर, स्थानीय लोगों…

    मिर्जापुर में आचार्य रामचंद्र शुक्ल की 142वीं जयंती मनाई गई:व्योमेश शुक्ल को मिला सम्मान, कवियों ने काव्य पाठ से बांधा समां

    Hindi News Local Uttar pradesh Mirzapur Vyomesh Shukla Honored At Mirzapur | Acharya Ramchandra Shukla Jayanti मिर्जापुर में आचार्य रामचंद्र शुक्ल की 142वीं जयंती मनाई गई:व्योमेश शुक्ल को मिला सम्मान,…

    You Missed

    Why Draymond Green believes there’s no chance Lakers’ Luka Dončić wins MVP in 2026-2027 NBA season

    • By dp
    • October 27, 2026
    • 1 views
    Why Draymond Green believes there’s no chance Lakers’ Luka Dončić wins MVP in 2026-2027 NBA season

    टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस:इमरान हाशमी के घर की रेकी करने पहुंचे थे शूटर, स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद भी नहीं ढूंढ पाए घर

    • By dp
    • October 27, 2026
    • 1 views
    टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस:इमरान हाशमी के घर की रेकी करने पहुंचे थे शूटर, स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद भी नहीं ढूंढ पाए घर

    Just 8: Movement among Cowboys’ all-time receiving leaders

    • By dp
    • October 27, 2026
    • 4 views
    Just 8: Movement among Cowboys’ all-time receiving leaders

    मिर्जापुर में आचार्य रामचंद्र शुक्ल की 142वीं जयंती मनाई गई:व्योमेश शुक्ल को मिला सम्मान, कवियों ने काव्य पाठ से बांधा समां

    • By dp
    • October 27, 2026
    • 4 views
    मिर्जापुर में आचार्य रामचंद्र शुक्ल की 142वीं जयंती मनाई गई:व्योमेश शुक्ल को मिला सम्मान, कवियों ने काव्य पाठ से बांधा समां

    Flagg will miss game vs. Spurs with left shoulder sprain

    • By dp
    • October 27, 2026
    • 5 views
    Flagg will miss game vs. Spurs with left shoulder sprain

    सारा अली खान-2 दिन से केदारनाथ में कर रहीं आरती:दोस्तों के साथ बनाई रील; लोगों के साथ पी चाय, बोलीं- बाबा का धाम मेरा घर

    • By dp
    • October 27, 2026
    • 5 views
    सारा अली खान-2 दिन से केदारनाथ में कर रहीं आरती:दोस्तों के साथ बनाई रील; लोगों के साथ पी चाय, बोलीं- बाबा का धाम मेरा घर