53 साल के अर्जुन रामपाल ने दूसरी शादी की:14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला से शादी रजिस्टर कराई, रिलेशनशिप से दो बेटे हैं

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Arjun Rampal 2nd Marriage | Arjun Rampal Gabriella Demetriades Goa Wedding Update

53 साल के अर्जुन रामपाल ने दूसरी शादी की:14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला से शादी रजिस्टर कराई, रिलेशनशिप से दो बेटे हैं16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अभी तक अर्जुन और गैब्रिएला की रजिस्टर्ड शादी की कोई तस्वीर सामने नहीं आई है। - Dainik Bhaskarअभी तक अर्जुन और गैब्रिएला की रजिस्टर्ड शादी की कोई तस्वीर सामने नहीं आई है।

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने अपनी लंबे समय से गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स से शादी कर ली है। गोवा में शुक्रवार को यह शादी रजिस्टर्ड कराई गई। दोनों ने उत्तरी गोवा के मापुसा स्थित सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में शादी की कानूनी प्रक्रिया पूरी की।

PTI के मुताबिक, इस दौरान उनके करीबी दोस्त मौजूद थे। स्थानीय कानून के तहत पहले और दूसरे हस्ताक्षर के बीच 15 दिन का इंतजार जरूरी होता है।

इस अवधि को माफ कराने के लिए कपल ने स्थानीय कोर्ट के असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर से विशेष अनुमति ली थी। सब-रजिस्ट्रार सूरज वर्नेकर ने बताया कि शादी गोवा के यूनिफॉर्म सिविल कोड के तहत रजिस्टर्ड हुई।

अर्जुन और गैब्रिएला शाम करीब 4 बजे ऑफिस पहुंचे थे। दोनों इस मौके पर कैजुअल कपड़ों में थे।

गैब्रिएला डेमेट्रियड्स एक साउथ अफ्रीकी मॉडल, फैशन डिजाइनर और एंटरप्रेन्योर हैं।गैब्रिएला डेमेट्रियड्स एक साउथ अफ्रीकी मॉडल, फैशन डिजाइनर और एंटरप्रेन्योर हैं।

2018 से रिश्ते में हैं अर्जुन और गैब्रिएला

अर्जुन और गैब्रिएला 2018 से रिश्ते में हैं। यह रिश्ता एक्टर की पूर्व पत्नी मेहर जेसिया से अलग होने के बाद शुरू हुआ था।

शादी से 7 साल पहले यानी 2019 में अर्जुन और गैब्रिएला के पहले बेटे एरिक का जन्म हुआ था। इसके चार साल बाद उनके दूसरे बेटे एरिव का जन्म हुआ। 2025 में अर्जुन ने गैब्रिएला से अपनी सगाई की जानकारी दी थी।

अर्जुन रामपाल की उम्र 53 साल है, जबकि उनकी पत्नी गैब्रिएला की उम्र 39 साल है। दोनों के बीच 14 साल का अंतर है।अर्जुन रामपाल की उम्र 53 साल है, जबकि उनकी पत्नी गैब्रिएला की उम्र 39 साल है। दोनों के बीच 14 साल का अंतर है।

दो बच्चों के बाद शादी नहीं करने पर यह कहा था

अर्जुन ने इससे पहले रणवीर अलाहबादिया के यूट्यूब चैनल पर बताया था कि दो बच्चों के माता-पिता होने के बावजूद उन्होंने गैब्रिएला से शादी क्यों नहीं की थी?

एक्टर ने कहा था कि यह न मेरी वजह से है और न उसकी वजह से। शादी आखिर है क्या? एक कागज ही तो है। मुझे लगता है कि हम पहले से शादीशुदा हैं और मेरे मन में इसे लेकर कोई शक नहीं है, लेकिन कभी-कभी वह कागज आपको बदल भी सकता है क्योंकि आपको लगता है कि अब सब स्थायी है, जबकि असल में यह एक गलत धारणा है और आप कानूनी तौर पर बंध जाते हैं।

उन्होंने आगे कहा था,

QuoteImage

इससे एक-दूसरे के प्रति आपका रवैया बदल सकता है। मुझे लगता है कि हम दोनों ऐसा ही महसूस करते हैं। हमारे बीच जो कुछ हुआ, वह बहुत स्वाभाविक था। मैं इसके बारे में ज्यादा बात नहीं करना चाहता, क्योंकि मैं इसे नजर न लगने देना चाहता हूं। मुझे नहीं लगता कि मुझे किसी को इस बात का जवाब देना जरूरी है। हमारे लिए यह बहुत खूबसूरत है। आपको जब तक संभव हो, इसे महसूस करते रहना चाहिए। हम दोनों के मन में एक-दूसरे से शादी हो चुकी है। हम एक-दूसरे को सही दिशा में आगे बढ़ा रहे हैं और साथ ही बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड भी हैं।

QuoteImage

हालांकि, अर्जुन रामपाल ने यह भी साफ किया था कि वह शादी के खिलाफ नहीं हैं।

अर्जुन की पहली शादी मेहर जेसिया से हुई थी

अर्जुन रामपाल की पहली शादी पूर्व सुपरमॉडल मेहर जेसिया से 1998 में हुई थी। इस शादी से उनकी दो बेटियां माहिका और मायरा हुईं। 20 साल साथ रहने के बाद, मई 2018 में उन्होंने अलग होने की घोषणा की और नवंबर 2019 में दोनों का तलाक हो गया।

मेहर जेसिया ने फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स 1986 का खिताब जीता था।मेहर जेसिया ने फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स 1986 का खिताब जीता था।

……………

अर्जुन रामपाल से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

अर्जुन रामपाल की 14 फिल्में फ्लॉप, किराया नहीं दे पाए:मॉडल से एक्टर बने; निगेटिव रोल्स से स्टारडम मिला, ‘धुरंधर’ ने किस्मत बदली

एक्टर अर्जुन रामपाल का करियर उतार-चढ़ाव से भरा रहा। मॉडलिंग से फिल्मों में आए अर्जुन ने शुरुआत में पहचान बनाई, लेकिन लंबे समय तक उनकी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल रहीं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    ‘धूड़’ में नहीं होंगे आइटम डांस और गालियां:एक्टर यशपाल शर्मा बोले- दो घंटे में पूरी किताब पढ़ने का अनुभव देगी फिल्म; जयपुर में ट्रेलर लॉन्च

    Hindi News Local Rajasthan Jaipur Dhood Rajasthani Film Trailer Launch Jaipur | Actor Yashpal Sharma ‘धूड़’ में नहीं होंगे आइटम डांस और गालियां:एक्टर यशपाल शर्मा बोले- दो घंटे में पूरी…

    लड़की को अगवा करने वाले पर 25 हजार का इनाम:अयोध्या में 10 महीने से फरार है आरोपी, पुलिस तलाश में जुटी

    Hindi News Local Uttar pradesh Ayodhya Ayodhya Minor Kidnapping Case | Accused Amit Kumar Reward Increased लड़की को अगवा करने वाले पर 25 हजार का इनाम:अयोध्या में 10 महीने से…

    You Missed

    Pieper High School on lockdown, nearby middle school on ‘secure’ status – KTSA

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 1 views
    Pieper High School on lockdown, nearby middle school on ‘secure’ status – KTSA

    ‘धूड़’ में नहीं होंगे आइटम डांस और गालियां:एक्टर यशपाल शर्मा बोले- दो घंटे में पूरी किताब पढ़ने का अनुभव देगी फिल्म; जयपुर में ट्रेलर लॉन्च

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 1 views
    ‘धूड़’ में नहीं होंगे आइटम डांस और गालियां:एक्टर यशपाल शर्मा बोले- दो घंटे में पूरी किताब पढ़ने का अनुभव देगी फिल्म; जयपुर में ट्रेलर लॉन्च

    Former TCU, Alabama and Texas A&M football coach Dennis Franchione dies at 75

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 2 views
    Former TCU, Alabama and Texas A&M football coach Dennis Franchione dies at 75

    लड़की को अगवा करने वाले पर 25 हजार का इनाम:अयोध्या में 10 महीने से फरार है आरोपी, पुलिस तलाश में जुटी

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 3 views
    लड़की को अगवा करने वाले पर 25 हजार का इनाम:अयोध्या में 10 महीने से फरार है आरोपी, पुलिस तलाश में जुटी

    India vs Uruguay football 2026: Know where to watch IND vs URU friendly live streaming and telecast

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 4 views
    India vs Uruguay football 2026: Know where to watch IND vs URU friendly live streaming and telecast

    ग्राम पंचायतों में अब लगेगा 1 रुपए प्रतिदिन स्वच्छता शुल्क:श्रावस्ती में घर-घर उठेगा कूड़ा, 6500 व्यक्तिगत शौचालयों का लक्ष्य पूरा करने को कहा

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 4 views
    ग्राम पंचायतों में अब लगेगा 1 रुपए प्रतिदिन स्वच्छता शुल्क:श्रावस्ती में घर-घर उठेगा कूड़ा, 6500 व्यक्तिगत शौचालयों का लक्ष्य पूरा करने को कहा