संभल में करंट से युवक की मौत:वेल्डिंग करते समय चपेट में आया, घर से काम पर गया था

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Sambhal
  • Sambhal Welding Accident | Mistri Electrocuted In Lehra Kamangar Village

संभल में करंट से युवक की मौत:वेल्डिंग करते समय चपेट में आया, घर से काम पर गया थासनी गुप्ता | संभल3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आबिद की करंट लगने से जान चली गई। - Dainik Bhaskarआबिद की करंट लगने से जान चली गई।

संभल के हयात नगर थाना क्षेत्र के लहरा कमंगर गांव में वेल्डिंग करते समय करंट लगने से एक मिस्त्री की मौत हो गई। मृतक को तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शुक्रवार शाम करीब 07:40 बजे बिना किसी पुलिस कार्रवाई के शव को सुपुर्दे खाक कर दिया।

मृतक की पहचान 30 वर्षीय आबिद पुत्र वाहिद के रूप में हुई है। वह अपने पीछे पत्नी रमरीन, दो बेटियों और एक बेटे को छोड़ गए हैं। आबिद की पत्नी के अनुसार, वह शुक्रवार सुबह 9 बजे खाना खाने के बाद गांव में ही एक ग्रामीण के घर वेल्डिंग का काम करने गए थे।

सुबह 11 बजे काम के दौरान उन्हें अचानक करंट लग गया, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। घटना के समय मौके पर कोई मौजूद नहीं था। कुछ देर बाद आसपास के ग्रामीण पहुंचे, जिन्होंने बिजली की आपूर्ति बंद कराई और आबिद को निजी अस्पताल पहुंचाया।

पत्नी ने बताया कि आबिद ही वेल्डिंग का काम करके परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर थी, और अब परिवार के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।

देहात एसडीओ अखिलेश कुमार ने बताया कि उन्हें इस घटना की कोई जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच अवर अभियंता से कराई जाएगी। हयात नगर थाने के एसएसआई दिनेश कुमार ने भी बताया कि थाने में हादसे की कोई सूचना दर्ज नहीं कराई गई है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    लड़की को अगवा करने वाले पर 25 हजार का इनाम:अयोध्या में 10 महीने से फरार है आरोपी, पुलिस तलाश में जुटी

    Hindi News Local Uttar pradesh Ayodhya Ayodhya Minor Kidnapping Case | Accused Amit Kumar Reward Increased लड़की को अगवा करने वाले पर 25 हजार का इनाम:अयोध्या में 10 महीने से…

    ग्राम पंचायतों में अब लगेगा 1 रुपए प्रतिदिन स्वच्छता शुल्क:श्रावस्ती में घर-घर उठेगा कूड़ा, 6500 व्यक्तिगत शौचालयों का लक्ष्य पूरा करने को कहा

    Hindi News Local Uttar pradesh Shrawasti Shravasti News | Door to Door Garbage Collection & Cleanliness Fee Implemented ग्राम पंचायतों में अब लगेगा 1 रुपए प्रतिदिन स्वच्छता शुल्क:श्रावस्ती में घर-घर…

    You Missed

    Former TCU, Alabama and Texas A&M football coach Dennis Franchione dies at 75

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 0 views
    Former TCU, Alabama and Texas A&M football coach Dennis Franchione dies at 75

    लड़की को अगवा करने वाले पर 25 हजार का इनाम:अयोध्या में 10 महीने से फरार है आरोपी, पुलिस तलाश में जुटी

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 1 views
    लड़की को अगवा करने वाले पर 25 हजार का इनाम:अयोध्या में 10 महीने से फरार है आरोपी, पुलिस तलाश में जुटी

    India vs Uruguay football 2026: Know where to watch IND vs URU friendly live streaming and telecast

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 4 views
    India vs Uruguay football 2026: Know where to watch IND vs URU friendly live streaming and telecast

    ग्राम पंचायतों में अब लगेगा 1 रुपए प्रतिदिन स्वच्छता शुल्क:श्रावस्ती में घर-घर उठेगा कूड़ा, 6500 व्यक्तिगत शौचालयों का लक्ष्य पूरा करने को कहा

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 4 views
    ग्राम पंचायतों में अब लगेगा 1 रुपए प्रतिदिन स्वच्छता शुल्क:श्रावस्ती में घर-घर उठेगा कूड़ा, 6500 व्यक्तिगत शौचालयों का लक्ष्य पूरा करने को कहा

    Battle over daylight saving time erupts as push to stop changing clocks hits Senate wall

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 4 views
    Battle over daylight saving time erupts as push to stop changing clocks hits Senate wall

    अखिलेश यादव को हिरासत में लेने पर सपाइयों का प्रदर्शन:प्रतापगढ़ में चुनाव आयोग और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 4 views
    अखिलेश यादव को हिरासत में लेने पर सपाइयों का प्रदर्शन:प्रतापगढ़ में चुनाव आयोग और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की