औरैया में तीन मिठाई दुकानों पर छापा:खुले में बिक रहे खाजा के लिए नमूने, दुकानदारों को नोटिस

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Auraiya
  • Auraiya Food Department Raid | Mithai Shop Khaja Sample Notice

औरैया में तीन मिठाई दुकानों पर छापा:खुले में बिक रहे खाजा के लिए नमूने, दुकानदारों को नोटिसऔरैया4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

औरैया में जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने सुभाष चौराहा और खानपुर चौराहा स्थित तीन मिठाई की दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान खुले में बिक रहे खाजा के नमूने लिए गए और दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई।

सहायक आयुक्त (खाद्य) सुनील कुमार के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार श्रीवास और अनिल कुमार शंखवार ने यह कार्रवाई की।

सुभाष चौराहा स्थित राहुल स्वीट हाउस और बाबा स्वीट हाउस से खाजा के नमूने संग्रहित किए गए। इसके बाद खानपुर चौराहा स्थित आलोक स्वीट हाउस से भी खुले में रखे खाजा का नमूना लिया गया।

विभाग ने तीनों दुकानों से खुले में रखे खाजा को तुरंत हटवाया। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने तीनों दुकानदारों को खुले में खाद्य पदार्थ न रखने के सख्त निर्देश दिए। उन्हें खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत समयबद्ध सुधार नोटिस जारी किए गए हैं।

विभाग ने चेतावनी दी है कि नोटिस का अनुपालन न करने पर अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा, जिसमें जुर्माने का प्रावधान है। इसके अतिरिक्त, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार शंखवार ने फफूंद क्षेत्र से मिश्रित दूध के दो नमूने भी संग्रहित किए।

सभी संग्रहित नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित खाद्य कारोबारकर्ताओं के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सहायक आयुक्त (खाद्य) सुनील कुमार ने आम जनता से अपील की है कि वे बरसात के मौसम में खुले खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बचें। उन्होंने दुकानदारों को भी सख्त निर्देश दिए हैं कि वे खाद्य पदार्थों को खुला न रखें।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष फर्रुखाबाद पहुंचे:बोले- सवर्णों का उत्पीड़न हो रहा, 2027 चुनाव में होगा चौंकाने वाला निर्णय

    Hindi News Local Uttar pradesh Farrukhabad Farrukhabad News | Brahmin Mahasabha President Statement On Savarna Protest ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष फर्रुखाबाद पहुंचे:बोले- सवर्णों का उत्पीड़न हो रहा, 2027 चुनाव में होगा…

    'बेटे, मुझसे तो औकात में ही रहना':तनिष्क बागची को अमाल मलिक की चेतावनी, बोले- मैं फिर लौटूंगा, तेरी बैंड बजाने

    Hindi News Entertainment Bollywood Armaan Malik Vs Tanishk Bagchi Controversy | Music Composer Warning ‘बेटे, मुझसे तो औकात में ही रहना’:तनिष्क बागची को अमाल मलिक की चेतावनी, बोले- मैं फिर…

    You Missed

    ‘Game of Thrones’ Play ‘The Mad King’ Still Set to Open Next Month Despite Canceling Previews (EXCLUSIVE)

    • By dp
    • July 26, 2026
    • 3 views
    ‘Game of Thrones’ Play ‘The Mad King’ Still Set to Open Next Month Despite Canceling Previews (EXCLUSIVE)

    औरैया में तीन मिठाई दुकानों पर छापा:खुले में बिक रहे खाजा के लिए नमूने, दुकानदारों को नोटिस

    • By dp
    • July 26, 2026
    • 4 views
    औरैया में तीन मिठाई दुकानों पर छापा:खुले में बिक रहे खाजा के लिए नमूने, दुकानदारों को नोटिस

    Amazon Prime $2.5 billion FTC settlement: Are you eligible for a refund?

    • By dp
    • July 26, 2026
    • 5 views
    Amazon Prime .5 billion FTC settlement: Are you eligible for a refund?

    ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष फर्रुखाबाद पहुंचे:बोले- सवर्णों का उत्पीड़न हो रहा, 2027 चुनाव में होगा चौंकाने वाला निर्णय

    • By dp
    • July 26, 2026
    • 6 views
    ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष फर्रुखाबाद पहुंचे:बोले- सवर्णों का उत्पीड़न हो रहा, 2027 चुनाव में होगा चौंकाने वाला निर्णय

    Sustainability board wants the environment to be ‘an underpinning’ of Lawrence’s next strategic plan