ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष फर्रुखाबाद पहुंचे:बोले- सवर्णों का उत्पीड़न हो रहा, 2027 चुनाव में होगा चौंकाने वाला निर्णय

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Farrukhabad
  • Farrukhabad News | Brahmin Mahasabha President Statement On Savarna Protest

ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष फर्रुखाबाद पहुंचे:बोले- सवर्णों का उत्पीड़न हो रहा, 2027 चुनाव में होगा चौंकाने वाला निर्णयफर्रुखाबाद6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राजेंद्र नाथ त्रिपाठी रविवार को फर्रुखाबाद पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में सवर्णों का बदले की भावना से उत्पीड़न किया जा रहा है। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए उन्होंने ब्राह्मणों को एकजुट होने का आह्वान किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि ब्राह्मण समाज उपेक्षित और प्रताड़ित हो रहा है। उन्होंने बताया कि वह 2027 में होने वाले चुनावों के मद्देनजर संगठन के सदस्यों से मिलने और समाज में व्याप्त बिखराव को दूर कर जागरूकता लाने के उद्देश्य से जिले में आए हैं।

पंडित त्रिपाठी ने जानकारी दी कि यह यात्रा प्रदेश भर में आठ चरणों में पूरी की जाएगी। यात्रा पूरी होने के बाद सभी ब्राह्मणों और सवर्णों को एकत्र कर एक मजबूत निर्णय लिया जाएगा, जो 2027 में ‘चौंकाने वाला’ होगा। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण की यात्रा 23 जुलाई को उन्नाव से शुरू हुई थी और हरदोई में इसका समापन होगा।दूसरा चरण 2 अगस्त से शुरू होगा।

उन्होंने कहा कि आठ जिलों की यात्रा के दौरान यह बात सामने आई है कि ब्राह्मण हितों पर कुठाराघात किया गया है और उन्हें उपेक्षित रखा गया है।इसके लिए उन्होंने स्वयं ब्राह्मण समाज को ही जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने जोर दिया कि ब्राह्मण बिखराव में हैं और यात्रा का मुख्य उद्देश्य उन्हें एकजुट करना है ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में वे एकजुट होकर मतदान कर सकें।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अन्य ब्राह्मण संगठनों पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुछ अन्य लोग भी ब्राह्मण संगठन चला रहे हैं,लेकिन या तो वे सही दिशा में प्रयास नहीं कर रहे हैं या फिर प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके संगठन का एकमात्र लक्ष्य ब्राह्मणों को एकत्र करना है और यह संदेश देना है कि जो भी ब्राह्मण हित की बात करेगा,ब्राह्मण समाज उसका साथ देगा।

पंडित त्रिपाठी ने यूजीसी सहित अन्य आरक्षणों को ब्राह्मण समाज के लिए ‘विष के समान’ बताया। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि आने वाली पीढ़ी को नष्ट करने के लिए कई तरह के कानून लाए जा रहे हैं।उन्होंने यह भी दोहराया कि बिना ब्राह्मणों के आज तक कोई भी सत्ता हासिल नहीं कर पाया है।

उन्होंने कहा दुर्भाग्य से ब्राह्मण बिखराव में है। इसी के कारण उसका तिरस्कार किया जा रहा है। इस दौरान राजेश मिश्रा जिला अध्यक्ष संजीव चतुर्वेदी समाजसेवी डॉक्टर राजीव कुमार पाठक प्रदेश संरक्षक, मृदुल चतुर्वेदी, खिलौना मिश्रा दुर्गेश मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    आधी क्षमता में भी नहीं चल रही मल्टीलेवल पार्किंग:प्रयागराज में लिफ्ट खराब, रास्ते पर गड्ढे और पानी; पार्किंग के रास्तों पर ही खड़े मिले वाहन, साइन बोर्ड भी नहीं

    Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj Civil Lines Multilevel Parking Problems | Prayagraj Parking Visit आधी क्षमता में भी नहीं चल रही मल्टीलेवल पार्किंग:प्रयागराज में लिफ्ट खराब, रास्ते पर गड्ढे…

    शोभिनव सत्या बोले- डायरेक्टर की जिद पर बनी हनुमान अंश:नीम करौली बाबा का रोल निभाने वाले एक्टर ने कहा- टीम छोड़ने लगी थी

    Hindi News Local Uttar pradesh Kanpur Hanuman Ansh Film Team At CSJMU Kanpur | Shobhinav Satya Statement शोभिनव सत्या बोले- डायरेक्टर की जिद पर बनी हनुमान अंश:नीम करौली बाबा का…

    You Missed

    Napoli v Arsenal: Champions League – live

    • By dp
    • September 9, 2026
    • 1 views
    Napoli v Arsenal: Champions League – live

    आधी क्षमता में भी नहीं चल रही मल्टीलेवल पार्किंग:प्रयागराज में लिफ्ट खराब, रास्ते पर गड्ढे और पानी; पार्किंग के रास्तों पर ही खड़े मिले वाहन, साइन बोर्ड भी नहीं

    • By dp
    • September 9, 2026
    • 1 views
    आधी क्षमता में भी नहीं चल रही मल्टीलेवल पार्किंग:प्रयागराज में लिफ्ट खराब, रास्ते पर गड्ढे और पानी; पार्किंग के रास्तों पर ही खड़े मिले वाहन, साइन बोर्ड भी नहीं

    Stuttgart vs Viking: UEFA Champions League stats & head-to-head

    • By dp
    • September 9, 2026
    • 3 views
    Stuttgart vs Viking: UEFA Champions League stats & head-to-head

    शोभिनव सत्या बोले- डायरेक्टर की जिद पर बनी हनुमान अंश:नीम करौली बाबा का रोल निभाने वाले एक्टर ने कहा- टीम छोड़ने लगी थी

    • By dp
    • September 9, 2026
    • 3 views
    शोभिनव सत्या बोले- डायरेक्टर की जिद पर बनी हनुमान अंश:नीम करौली बाबा का रोल निभाने वाले एक्टर ने कहा- टीम छोड़ने लगी थी

    Zheng Qinwen is ascending tennis again at the U.S. Open. She may have needed the dip

    • By dp
    • September 9, 2026
    • 3 views
    Zheng Qinwen is ascending tennis again at the U.S. Open. She may have needed the dip

    यूपी के नेताओं पर 80s फोटो ट्रेंड का खुमार चढ़ा:अपर्णा बिष्ट से नंदी तक हुए रेट्रो, डिप्टी CM ने लिखा- 1980 का दशक और हम

    • By dp
    • September 9, 2026
    • 3 views
    यूपी के नेताओं पर 80s फोटो ट्रेंड का खुमार चढ़ा:अपर्णा बिष्ट से नंदी तक हुए रेट्रो, डिप्टी CM ने लिखा- 1980 का दशक और हम