अयोध्या मेडिकल कॉलेज- रात में ब्लड जांच पंजीकरण ठप:मरीज-तीमारदार घंटों परेशान, सीएमएस के आदेशों की अनदेखी

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Ayodhya
  • Ayodhya Medical College Controversy | Blood Test Registration Issues

अयोध्या मेडिकल कॉलेज- रात में ब्लड जांच पंजीकरण ठप:मरीज-तीमारदार घंटों परेशान, सीएमएस के आदेशों की अनदेखीअयोध्या5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अयोध्या के दर्शन नगर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में शनिवार रात स्वास्थ्य व्यवस्था की बड़ी लापरवाही सामने आई। डॉक्टरों ने मरीजों की ब्लड जांच लिख दी, लेकिन जांच का पंजीकरण कराने के लिए कर्मचारी ही मौजूद नहीं मिले। नतीजतन मरीजों के तीमारदार रात 11 बजे तक पर्चा हाथ में लेकर काउंटरों के चक्कर काटते रहे।

तीमारदार दिनेश कुमार, ओम प्रकाश, राज कुमार, बद्री विशाल और स्नेहलता ने बताया कि ब्लड जांच पंजीकरण केंद्र पर कुल पांच काउंटर हैं। रात करीब आठ बजे के बाद काउंटर नंबर-4 को छोड़कर बाकी सभी काउंटर बंद पड़े थे। किसी भी काउंटर पर कर्मचारी नहीं मिला, जिससे जांच का पंजीकरण नहीं हो सका।

अयोध्या के दर्शन नगर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में शनिवार रात स्वास्थ्य व्यवस्था की बड़ी लापरवाही सामने आई।अयोध्या के दर्शन नगर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में शनिवार रात स्वास्थ्य व्यवस्था की बड़ी लापरवाही सामने आई।

गंभीर मरीजों का इलाज भी हुआ प्रभावित

तीमारदारों का कहना है कि कई मरीज गंभीर हालत में हैं, लेकिन जांच पंजीकरण न होने से उनका इलाज प्रभावित हो रहा है। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और गंभीर मरीजों के परिजन घंटों तक कर्मचारियों का इंतजार करते रहे। देर रात तक कोई जिम्मेदार अधिकारी भी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती गई।

रात की ड्यूटी में स्टाफ बढ़ाने की मांग

अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों ने मांग की कि रात की ड्यूटी में भी पर्याप्त कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि मरीजों और उनके परिजनों को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

सीएमएस बोले- जांच कर होगी कार्रवाई

मेडिकल कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरविंद सिंह ने कहा कि ऐसी स्थिति नहीं होनी चाहिए। उनके अनुसार सभी कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित रहती है। यदि कोई कर्मचारी अनुपस्थित पाया गया तो मामले की जांच कर उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में मरीजों को ऐसी समस्या का सामना न करना पड़े।

मौके की तस्वीर अलग

हालांकि, अस्पताल का दृश्य सीएमएस के दावे से अलग नजर आया। रात 11 बजे तक अधिकांश पंजीकरण काउंटर खाली पड़े रहे और दर्जनों तीमारदार ब्लड जांच का पंजीकरण कराने के इंतजार में बैठे रहे। जबकि प्रदेश सरकार लगातार स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही न बरतने के निर्देश दे रही है, इसके बावजूद राजकीय मेडिकल कॉलेज में व्यवस्थाओं की पोल खुलती दिखाई दी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    शिवलिंग खंडित करने की कोशिश, युवक हिरासत में:पुलिस बोली- मानसिक रूप से अस्वस्थ है आरोपी, जांच कर रहे हैं

    Hindi News Local Uttar pradesh Sant kabir nagar Santkabirnagar Shivling Vandalism Case | Youth Detained In Mehdawal शिवलिंग खंडित करने की कोशिश, युवक हिरासत में:पुलिस बोली- मानसिक रूप से अस्वस्थ…

    वरुण धवन ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शेयर की तस्वीर:बोले- भाई के साथ कभी कॉम्पिटिशन नहीं था, कियारा को भाभी जी कहकर कहा शुक्रिया

    Hindi News Entertainment Bollywood Varun Dhawan & Sidharth Malhotra Friendship Photo | Kiara Advani Bhabhi वरुण धवन ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शेयर की तस्वीर:बोले- भाई के साथ कभी कॉम्पिटिशन…

    You Missed

    शिवलिंग खंडित करने की कोशिश, युवक हिरासत में:पुलिस बोली- मानसिक रूप से अस्वस्थ है आरोपी, जांच कर रहे हैं

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 0 views
    शिवलिंग खंडित करने की कोशिश, युवक हिरासत में:पुलिस बोली- मानसिक रूप से अस्वस्थ है आरोपी, जांच कर रहे हैं

    ‘The bench is a good motivator’: Nick Saban advises Texas to use hard-line approach with Arch Manning

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 2 views
    ‘The bench is a good motivator’: Nick Saban advises Texas to use hard-line approach with Arch Manning

    वरुण धवन ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शेयर की तस्वीर:बोले- भाई के साथ कभी कॉम्पिटिशन नहीं था, कियारा को भाभी जी कहकर कहा शुक्रिया

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 2 views
    वरुण धवन ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शेयर की तस्वीर:बोले- भाई के साथ कभी कॉम्पिटिशन नहीं था, कियारा को भाभी जी कहकर कहा शुक्रिया

    In 2024, Jason Statham bought a 20-acre English coastal estate for about £20 million; in 2026, a planning rule from 1973 put its two-storey summerhouse under scrutiny over use as guest accommodation

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 6 views
    In 2024, Jason Statham bought a 20-acre English coastal estate for about £20 million; in 2026, a planning rule from 1973 put its two-storey summerhouse under scrutiny over use as guest accommodation

    रिलीज से पहले शाहरुख की ‘किंग’ ने बनाया रिकॉर्ड:175 करोड़ में बिके विदेशी राइट्स, मुनाफे के लिए अब ‘पठान’-‘जवान’ जितनी कमाई की चुनौती

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 4 views
    रिलीज से पहले शाहरुख की ‘किंग’ ने बनाया रिकॉर्ड:175 करोड़ में बिके विदेशी राइट्स, मुनाफे के लिए अब ‘पठान’-‘जवान’ जितनी कमाई की चुनौती

    Megan Fox’s Seductive Instagram Photos Have an Unexpected Twilight Connection

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 5 views
    Megan Fox’s Seductive Instagram Photos Have an Unexpected Twilight Connection