बहराइच में पंखा गिरने से मां-बेटी की मौत:दोनों तख्त पर लेटी थीं, बगल में चल रहा था फर्राटा, करंट से हादसा

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Bahraich
  • Bahraich Accident | Mother Daughter Electrocuted After Fan Falls

बहराइच में पंखा गिरने से मां-बेटी की मौत:दोनों तख्त पर लेटी थीं, बगल में चल रहा था फर्राटा, करंट से हादसाअनुराग पाठक | बहराइच2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बहराइच जिले के महसी तहसील के बौंडी थाना क्षेत्र के ऊंच गांव में बुधवार दोपहर एक बजे हादसा हो गया। घर में लेटी मां गुड्डी (37) और उसकी 9 साल की बेटी प्रिया (9) की पंखा गिरने से करंट लगने से मौत हो गई।

यह घटना बुधवार दोपहर करीब चार बजे की है। मां-बेटी तख्त पर लेटी थीं और बगल में फर्राटा पंखा चल रहा था। अचानक पंखा बेटी प्रिया पर गिर गया, जिससे उसे करंट लग गया। प्रिया की चीख सुनकर मां गुड्डी उसे बचाने दौड़ीं, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आकर बेहोश हो गईं।

उस समय घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। परिवार के पुरुष सदस्य धान की रोपाई के लिए खेत गए हुए थे। घर में किसी के न होने के कारण दोनों को तत्काल मदद नहीं मिल पाई।

शाम करीब 5 बजे पड़ोस में रहने वाला एक युवक उनके घर पहुंचा। उसने मां-बेटी को बेसुध देखा तो गांव के अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मामले की सूचना मिलने पर प्रभारी थाना प्रभारी प्रदीप गंगवार मौके पर पहुंचे। उन्होंने देर रात दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मर्चरी में भिजवाया।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    डीएम, एडीएम और एसडीएम के तबादलों पर रोक:मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन 4 नवंबर तक रहेगी रोक, उसके बाद आचार संहिता लागू हो सकती है

    Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow UP Voter List Revision | DM, ADM, SDM Transfer Ban By Election Commission डीएम, एडीएम और एसडीएम के तबादलों पर रोक:मतदाता सूची के अंतिम…

    गोमती नगर में दशहरा मेला रावण दहन:बाराबंकी कलाकारों ने किया रामलीला मंचन, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी

    Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow Gomti Nagar Dussehra Mela | Ravan Dahan Lucknow Ramlila Yogesh Shukla गोमती नगर में दशहरा मेला रावण दहन:बाराबंकी कलाकारों ने किया रामलीला मंचन, विद्यार्थियों…

    You Missed

    Giants might already regret drafting Francis Mauigoa over Vega Ioane

    • By dp
    • October 21, 2026
    • 1 views
    Giants might already regret drafting Francis Mauigoa over Vega Ioane

    डीएम, एडीएम और एसडीएम के तबादलों पर रोक:मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन 4 नवंबर तक रहेगी रोक, उसके बाद आचार संहिता लागू हो सकती है

    • By dp
    • October 21, 2026
    • 1 views
    डीएम, एडीएम और एसडीएम के तबादलों पर रोक:मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन 4 नवंबर तक रहेगी रोक, उसके बाद आचार संहिता लागू हो सकती है

    Deeds Magazine – A Thrilling Night With Dave In Lagos

    • By dp
    • October 21, 2026
    • 2 views
    Deeds Magazine – A Thrilling Night With Dave In Lagos

    गोमती नगर में दशहरा मेला रावण दहन:बाराबंकी कलाकारों ने किया रामलीला मंचन, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी

    • By dp
    • October 21, 2026
    • 3 views
    गोमती नगर में दशहरा मेला रावण दहन:बाराबंकी कलाकारों ने किया रामलीला मंचन, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी

    Andy Cohen dishes on his latest sexy viral Speedo pics

    • By dp
    • October 21, 2026
    • 5 views
    Andy Cohen dishes on his latest sexy viral Speedo pics

    हमले के 2 दिन बाद शूटिंग पर लौटे टाइगर श्रॉफ:फिल्म 'लग जा गले' के सेट पर पहुंचे एक्टर; कार पर हुई थी फायरिंग

    • By dp
    • October 21, 2026
    • 4 views
    हमले के 2 दिन बाद शूटिंग पर लौटे टाइगर श्रॉफ:फिल्म 'लग जा गले' के सेट पर पहुंचे एक्टर; कार पर हुई थी फायरिंग