पीलीभीत में पुलिस मुठभेड़ में तीन गोकश गिरफ्तार:एक आरोपी के पैर में गोली लगी, अस्पताल में भर्ती

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Pilibhit
  • Pilibhit Police Encounter | Three Cow Smugglers Arrested In Jahanabad

पीलीभीत में पुलिस मुठभेड़ में तीन गोकश गिरफ्तार:एक आरोपी के पैर में गोली लगी, अस्पताल में भर्तीपीलीभीत5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन गोकशों को गिरफ्तार किया है। बुधवार रात करीब 9:30 बजे हुई इस कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह गिरफ्तारी गांव पंसोली में गोवंशीय पशु के अवशेष मिलने के मामले से जुड़ी है।

यह मामला 21 जुलाई का है, जब गोरक्षा हिंदू दल के जिला उपाध्यक्ष हेमंत कुमार को सूचना मिली थी कि पंसोली निवासी राजू गुर्जर के गन्ने के खेत में गोवंश की हत्या की गई है। सूचना पर संगठन के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और अवशेष पाए। उन्होंने जहानाबाद थाना प्रभारी को तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी।

जांच के दौरान पुलिस को सुराग मिला कि इस घटना में पंसोली निवासी कासिम, मोहम्मद राशिद और जहानाबाद कस्बे के कच्ची हवेली निवासी इस्लाम शामिल हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर राशिद और इस्लाम को मौके पर ही दबोच लिया। खुद को घिरा देख कासिम ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में कासिम के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया।

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने गांव के बुंदन खां के उमरा (धार्मिक यात्रा) पर जाने की खुशी में 300 लोगों की दावत रखी थी। इसी दावत के लिए उन्होंने बछड़े का वध किया था।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस और पशु वध में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि पुलिस टीम की मुस्तैदी से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    कनैली चौराहे पर युवक को शराब की बोतल धंसी:चौकी इंचार्ज ने सीएचसी सराय अकिल पहुंचाया, इलाज जारी

    Hindi News Local Uttar pradesh Kaushambi Kaushambi Accident | Youth Injured By Liquor Bottle In Saray Akil कनैली चौराहे पर युवक को शराब की बोतल धंसी:चौकी इंचार्ज ने सीएचसी सराय…

    डीएम, एडीएम और एसडीएम के तबादलों पर रोक:मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन 4 नवंबर तक रहेगी रोक, उसके बाद आचार संहिता लागू हो सकती है

    Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow UP Voter List Revision | DM, ADM, SDM Transfer Ban By Election Commission डीएम, एडीएम और एसडीएम के तबादलों पर रोक:मतदाता सूची के अंतिम…

    You Missed

    La reacción de Nico Paz a las comparaciones con Gabriel Batistuta y Hernán Crespo – TyC Sports

    • By dp
    • October 21, 2026
    • 0 views
    La reacción de Nico Paz a las comparaciones con Gabriel Batistuta y Hernán Crespo – TyC Sports

    कनैली चौराहे पर युवक को शराब की बोतल धंसी:चौकी इंचार्ज ने सीएचसी सराय अकिल पहुंचाया, इलाज जारी

    • By dp
    • October 21, 2026
    • 0 views
    कनैली चौराहे पर युवक को शराब की बोतल धंसी:चौकी इंचार्ज ने सीएचसी सराय अकिल पहुंचाया, इलाज जारी

    Giants might already regret drafting Francis Mauigoa over Vega Ioane

    • By dp
    • October 21, 2026
    • 3 views
    Giants might already regret drafting Francis Mauigoa over Vega Ioane

    डीएम, एडीएम और एसडीएम के तबादलों पर रोक:मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन 4 नवंबर तक रहेगी रोक, उसके बाद आचार संहिता लागू हो सकती है

    • By dp
    • October 21, 2026
    • 3 views
    डीएम, एडीएम और एसडीएम के तबादलों पर रोक:मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन 4 नवंबर तक रहेगी रोक, उसके बाद आचार संहिता लागू हो सकती है

    Deeds Magazine – A Thrilling Night With Dave In Lagos

    • By dp
    • October 21, 2026
    • 5 views
    Deeds Magazine – A Thrilling Night With Dave In Lagos

    गोमती नगर में दशहरा मेला रावण दहन:बाराबंकी कलाकारों ने किया रामलीला मंचन, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी

    • By dp
    • October 21, 2026
    • 5 views
    गोमती नगर में दशहरा मेला रावण दहन:बाराबंकी कलाकारों ने किया रामलीला मंचन, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी