बहराइच में दहशत फैलाने वाली मादा तेंदुआ पिंजरे में कैद:कई बकरियों का कर चुकी थी शिकार; अब जंगल लौटेगी 'शिकारी'

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Bahraich
  • Female Leopard Trapped In Bahraich | Forest Department Rescue Operation

बहराइच में दहशत फैलाने वाली मादा तेंदुआ पिंजरे में कैद:कई बकरियों का कर चुकी थी शिकार; अब जंगल लौटेगी ‘शिकारी’विशाल अवस्थी | सेमरी मलमला (मोतीपुर), बहराइच4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बहराइच में कई दिनों से गांव में दहशत का पर्याय बनी युवा मादा तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के लगाए पिंजरे में कैद हो गई। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककराहा रेंज स्थित देवनपुरा गांव में शुक्रवार तड़के करीब चार बजे हुए इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन ने ग्रामीणों को बड़ी राहत दी।

बकरियों और मवेशियों का लगातार शिकार कर रही मादा तेंदुआ को बिना किसी चोट के सुरक्षित पकड़ा गया। स्वास्थ्य परीक्षण में उसके पूरी तरह स्वस्थ पाए जाने के बाद अब उसे राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) की गाइडलाइन के अनुसार उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जाएगा।

लगातार हमलों से सहमे थे ग्रामीण

देवनपुरा गांव में पिछले कई दिनों से तेंदुए की लगातार आवाजाही दर्ज की जा रही थी। ग्रामीणों के मुताबिक, तेंदुआ रात के अंधेरे में गांव के आसपास पहुंचकर बकरियों और अन्य पालतू मवेशियों का शिकार कर रहा था। लगातार हो रहे हमलों के कारण ग्रामीणों में दहशत का माहौल था। शाम ढलते ही लोग घरों में कैद हो जाते थे और बच्चों को अकेले बाहर भेजना भी बंद कर दिया गया था। ग्रामीणों की शिकायतों के बाद वन विभाग ने पूरे इलाके की निगरानी तेज कर दी थी।

रणनीति काम आई, तड़के पिंजरे में फंसी मादा तेंदुआ

वन विभाग ने आवश्यक प्रशासनिक अनुमति मिलने के बाद गांव में रणनीतिक स्थान पर पिंजरा लगाया था। शुक्रवार तड़के करीब चार बजे तेंदुआ उसी पिंजरे में फंस गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में लेकर रेस्क्यू अभियान पूरा किया। ऑपरेशन के दौरान तेंदुए को किसी प्रकार की चोट नहीं आई और पूरे अभियान को सुरक्षित तरीके से अंजाम दिया गया।

2 से 3 साल की स्वस्थ मादा तेंदुआ

रेस्क्यू के बाद वन विभाग के पशु चिकित्सक ने तेंदुए का विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच में उसकी उम्र लगभग दो से तीन वर्ष आंकी गई। चिकित्सकों ने बताया कि मादा तेंदुआ पूरी तरह स्वस्थ, सक्रिय और जंगल में छोड़ने के लिए उपयुक्त है। इसके बाद विभाग ने उसे सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

NTCA की गाइडलाइन के तहत जंगल में होगी वापसी

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार तेंदुए को राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) और विभागीय मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुरूप उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जाएगा। विभाग का कहना है कि रेस्क्यू का उद्देश्य वन्यजीव को नुकसान पहुंचाना नहीं, बल्कि मानव और वन्यजीव संघर्ष को कम करते हुए दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इसी नीति के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

वन विभाग की अपील- तेंदुआ दिखे तो खुद न करें पीछा

रेस्क्यू के बाद वन विभाग ने क्षेत्र के लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि यदि किसी भी गांव या खेत के आसपास वन्यजीव दिखाई दे तो लोग उसे घेरने, भगाने या पकड़ने की कोशिश न करें।

ऐसी स्थिति में तुरंत निकटतम वन चौकी या वन विभाग को सूचना दें, ताकि प्रशिक्षित टीम समय रहते सुरक्षित रेस्क्यू कर सके। विभाग का कहना है कि जागरूकता और त्वरित सूचना ही मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने का सबसे प्रभावी तरीका है।

खबर अपडेट की जा रही है

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    जैकी श्रॉफ, आनंद पंडित की प्री-दिवाली पार्टी में पहुंचे:टाइगर पर हमले के बाद दूसरी पब्लिक अपीयरेंस, रकुल प्रीत, उर्वशी रौतेला, सोनू निगम समेत कई सेलेब्स आए

    Hindi News Entertainment Bollywood Jackie Shroff & Celebs At Anand Pandit Diwali Party | Rakul Preet Photos जैकी श्रॉफ, आनंद पंडित की प्री-दिवाली पार्टी में पहुंचे:टाइगर पर हमले के बाद…

    शिवलिंग खंडित करने की कोशिश, युवक हिरासत में:पुलिस बोली- मानसिक रूप से अस्वस्थ है आरोपी, जांच कर रहे हैं

    Hindi News Local Uttar pradesh Sant kabir nagar Santkabirnagar Shivling Vandalism Case | Youth Detained In Mehdawal शिवलिंग खंडित करने की कोशिश, युवक हिरासत में:पुलिस बोली- मानसिक रूप से अस्वस्थ…

    You Missed

    Can’t Wait For Saturday | My guess: Illini will take third straight … barely

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 0 views
    Can’t Wait For Saturday | My guess: Illini will take third straight … barely

    जैकी श्रॉफ, आनंद पंडित की प्री-दिवाली पार्टी में पहुंचे:टाइगर पर हमले के बाद दूसरी पब्लिक अपीयरेंस, रकुल प्रीत, उर्वशी रौतेला, सोनू निगम समेत कई सेलेब्स आए

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 1 views
    जैकी श्रॉफ, आनंद पंडित की प्री-दिवाली पार्टी में पहुंचे:टाइगर पर हमले के बाद दूसरी पब्लिक अपीयरेंस, रकुल प्रीत, उर्वशी रौतेला, सोनू निगम समेत कई सेलेब्स आए

    Why isn’t Johnny Cardoso playing for Atletico Madrid against Levante? USMNT midfielder injury status

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 3 views
    Why isn’t Johnny Cardoso playing for Atletico Madrid against Levante? USMNT midfielder injury status

    शिवलिंग खंडित करने की कोशिश, युवक हिरासत में:पुलिस बोली- मानसिक रूप से अस्वस्थ है आरोपी, जांच कर रहे हैं

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 3 views
    शिवलिंग खंडित करने की कोशिश, युवक हिरासत में:पुलिस बोली- मानसिक रूप से अस्वस्थ है आरोपी, जांच कर रहे हैं

    ‘The bench is a good motivator’: Nick Saban advises Texas to use hard-line approach with Arch Manning

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 5 views
    ‘The bench is a good motivator’: Nick Saban advises Texas to use hard-line approach with Arch Manning

    वरुण धवन ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शेयर की तस्वीर:बोले- भाई के साथ कभी कॉम्पिटिशन नहीं था, कियारा को भाभी जी कहकर कहा शुक्रिया

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 5 views
    वरुण धवन ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शेयर की तस्वीर:बोले- भाई के साथ कभी कॉम्पिटिशन नहीं था, कियारा को भाभी जी कहकर कहा शुक्रिया